- ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती
- 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सफलता, मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड
- झारखंड: हजारीबाग की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, गठित की जांच समिति
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
- जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
- हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
- झारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
- Offbeat News : गर्मियों में अमृत से कम नहीं सहजन का सेवन, पाचन सुधारने से इम्युनिटी बढ़ाने तक का प्राकृतिक तरीका
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपाई सोरेन ने शुक्रवार दोपहर 12:21 बजे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें राज्य के छठे मुख्यमंत्री के रूप में राजभवन के दरबार हॉल में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली। अब नव मनोनीत मुख्यमंत्री को दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। राजभवन के दरबार हॉल में बैठे सभी लोगों ने पहले राष्ट्रगान गाया। इसके…
रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।पायलट का यह दौरा न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा पर आधारित होगा। इस दौरान पायलट न्याय यात्रा की तैयारियों के साथ प्रदेश स्तरीय 11 समितियों को भी दिशा-निर्देश देंगे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पायलट रायगढ़, सक्ति और कोरबा जिले में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान सचिन पायलट के साथ पीसीसी चीफ दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। ये…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आज (शुक्रवार) भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे। पार्टी ने ईडी के इस समन को पहले की तरह गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया है। ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पांचवां समन जारी कर पूछताछ के लिए आज बुलाया है। केजरीवाल पिछले चार समन पर भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए हैं। केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर , 21 दिसंबर, तीन जनवरी और 18 जनवरी को जारी समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार…
रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार रात चंपई सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करते हुए शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया। बताया जाता है कि चंपई सोरेन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हालांकि शपथ ग्रहण समारोह का समय नहीं बताया गया है लेकिन उन्हें दस दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। झारखंड में विधायक दल के नेता चुने गए चंपई सोरेन ने गुरुवार रात करीब 11 बजे राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने न्योता दिया है। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/modi-government-announces-rs-6896-crore-for-railways-in-chhattisgarh/
रायपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में रेलवे के लिए मोदी सरकार ने 06 हजार 896 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। यह राशि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर में खर्च किए जाएंगे, जिसमें ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर शामिल है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि यूपीए की सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2009 से 2014 के बीच महज 311 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की थी। तब मात्र 6 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जाती थी।…
रांची। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से महागठबंधन के विधायक वापस सर्किट हाउस लौट गए हैं। लो विजिविलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। आखिरकार सभी विधायक प्लेन से उतर गये और सर्किट हाउस पहुंचे। जानकारी के अनुसार एहतियातन महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा था। विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस से एयरपोर्ट के लिए गई। 38 विधायक दो चार्टर प्लेन में सवार भी हो गये थे, लेकिन अंतिम समय में लो विजिविलिटी की वजह से प्लेन उड़ान नहीं भर सका। एटीसी ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद विधायकों को लेकर…
रांची। रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने रांची नगर निगम क्षेत्र में धारा 144 लागू किया है। इस क्षेत्र में एक फरवरी दोपहर दो बजे से अगले 48 घंटे तक धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली करने की पाबंदी रहेगी। साथ ही किसी प्रकार के हरवे-हथियार, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भालालेकर चलने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा किसी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने की भी मनाही रहेगी। ये भी पढ़िए………….. https://offbeatnews.in/hemant-soren-hotwar-sent-to-jail-on-remand-decision-on-friday/
रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का नया ठिकाना होटवार जेल के अपर डिवीजन सेल के ब्लॉक बी में कमरा नंबर-1 है। ईडी कोर्ट में पेशी के बाद इन्हें गुरुवार को सीधे होटवार जेल (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) लाया गया। इनकी गुरुवार की रात यहीं बीतेगी। जेल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन घोटाले के आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत में पेश किया। ईडी ने दस दिन का रिमांड मांगा। दोनों ओर से बहस होने…
रांची। झारखंड में महागठबंधन के विधायक रांची से हैदराबाद नहीं जा पाए। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विधायक दो घंटे से अधिक चार्टर्ड प्लेन में बैठे रहे लेकिन लो-विजिबिलिटी की वजह से विधायकों का चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। गठबंधन के विधायकों को मौसम का साथ नहीं मिला। गठबंधन के 38 विधायक दो चार्टर्ड विमानों में सवार होकर रनवे पर इंतजार करते रहे। बारिश और धुंध के कारण एटीसी की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। रात 9 बजे यह निर्णय हुआ कि विधायक अब गुरुवार को हैदराबाद नहीं जायेंगे। उसके बाद बसें…
नई दिल्ली, अरुण सूद। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री एवं कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने संसद में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024-25 बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भले ही यह अंतरिम बजट है लेकिन इस अल्पावधि के बजट में भी विकसित भारत के निर्माण की प्रतिबद्धता स्पष्ट प्रतिबिम्बित होती है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि संसद में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत अंतरिम आम बजट प्रगतिशील, विकासोन्मुख और लोक कल्याणकारी है। इसमें समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है। यह बजट गांव, गरीब, युवाओं और महिलाओं के कल्याण का बजट है।…