Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजभवन में चम्पाई सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सत्ता पक्ष के सभी विधायक रांची सर्किट हाउस से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद भेज दिये गये। विधायकों को टूटने से बचाने के लिए उन्हें हैदराबाद शिफ्ट किया गया है। अब सभी विधायक फ्लोर टेस्ट के दिन रांची पहुंचेंगे। महागठबंधन दलों के विधायक हैदराबाद एयरपोर्ट से दो एसी बसों से रिसोर्ट पहुंचे। इनके लिए समीरपेट के लिओनी रिसोर्ट में ठहरने की व्यवस्था की गयी है। ये पांच फरवरी की सुबह सात बजे तक वहां ठहरेंगे। स्पेशल फ्लाइट से ये पांच फरवरी की सुबह हैदराबाद…

Read More

रायपुर। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को नया रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के बेंक्वेट हाल में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि पात्र और वास्तविक किसानों को शासन के योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित हो। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। जैविक खेती को बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण ज्यादातर किसान धान की फसल लेने लगे हैं, लेकिन इससे पानी का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे आने वाले समय में पानी की समस्या भी हो सकती…

Read More

रायपुर। आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने शुक्रवार को रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास आवासीय कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय विद्यालय के एक-एक कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान आवासीय विद्यालय के भोजन कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार भोजन को चखकर गुणवत्ता का परीक्षण किया और भोजन व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान मंत्री नेताम ने बच्चों द्वारा कम्प्युटर लैब की मांग पर तत्काल नवीन कम्प्युटर लैब की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री नेताम ने बच्चों में खेल गतिविधियों…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड मिली है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को रिमांड के दौरान हेमंत सोरेन का मेडिकल चेकअप कराते रहने का निर्देश दिया है। साथ ही किसी तरह की शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना नहीं करने का भी निर्देश है। इस दौरान हेमंत सोरेन को परिवार के सदस्यों और वकील से मुलाकात करने की छूट दी गयी है। उल्लेखनीय है कि हेमंत को बड़गाईं अंचल की 8.45 एकड़ जमीन का मामले में गिरफ्तार किया गया है। हेमंत…

Read More

रांची। राज्य में 346 पुलिस इंस्पेक्टर के तबादले एक साथ किए गए हैं। इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्यालय ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। ये वे अधिकारी हैं जो तीन साल से एक ही जिले में तैनात थे। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार को गढ़वा, गोंदा थाना प्रभारी रवि ठाकुर को देवघर, हिन्दपीढ़ी थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह का जेपीए हजारीबाग तबादला किया गया है।इनके अलावा बंसत कुमार को बोकरो, मंजू कुमारी को चतरा, रानी मुकुट को बोकारो, अक्षय कुमार…

Read More

रांची। झारखंड के नए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट में फिलहाल उन्हें मिलाकर तीन मंत्री हैं। बैठक में विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करने के फैसले पर मुहर लगी। साथ ही तीन प्रस्ताव पारित हुए। पूर्व निर्धारित नौ फरवरी से 29 फरवरी के बजट सत्र को विलोपित (रद्द) करने का निर्णय लिया गया। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र पांच और छह फरवरी को बुलाया गया है। इसी दिन सत्ता पक्ष फ्लोर टेस्ट करेगा। राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। दूसरे दिन अभिभाषण पर वाद-विवाद होकर सत्र समाप्त होगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने विधानसभा…

Read More

मुंबई। लोकप्रिय अभिनेत्री व मॉडल पूनम पांडेय का सर्वाइकल कैंसर के चलते निधन हो गया है। अभिनेत्री के निधन की खबर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी गई है। पूनम की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय का निधन हो गया है। इस बारे में पूनम पांडेय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में कहा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए एक सदमा है। हमारी प्यारी पूनम पांडेय, जो कैंसर से जूझ रही थीं, हमें छोड़कर चली गईं।’ इस पोस्ट में यह…

Read More

नई दिल्ली। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा ने कहा कि डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और यह 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा। ओसीएल के संस्थापक एवं सीईओ विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में कहा कि आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है, 29 फरवरी के बाद भी हमेशा की तरह काम करता रहेगा। मैं पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ आपके अथक समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती…

Read More

लखनऊ। वाराणसी के ज्ञानवापी मंदिर में पूजा कार्य का विरोध कर रहे अंजुमन इन्ते जामिया मसाजिद की ओर से घोषित उत्तर प्रदेश बंद का लखनऊ में थोड़ा असर दिखा। कुछ व्यापारी संगठनों ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश बंद का समर्थन करते हुए दुकानों को बंद कराया। ठाकुरगंज, चौक, अकबरी गेट, सआदतगंज, अमीनाबाद सहित तमाम स्थानों पर सुबह से अपराह्न एक बजे तक बाजार क्षेत्र की अधिकांश दुकानें बंद रही। ज्ञानवापी मंदिर में पूजा की अनुमति से अंजुमन इन्ते ज़ामिया मसाजिद वाराणसी के पदाधिकारी ने नाखुश हो कर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम व्यापारियों से अपनी दुकानों को बंद करने…

Read More

रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पांच दिनों तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है। ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंपने का निर्देश दिया है। रिमांड की अवधि आज से शुरू होगी। इससे पहले गुरुवार को ईडी ने हेमंत से पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड का आग्रह किया था। एक घंटा 32 मिनट की बहस के बाद कोर्ट ने आदेश के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की थी। हेमंत सोरेन की…

Read More