- जनहानि के बाद भी सबक नहीं ले रहे ग्रामीण, शव के पास ही महुआ बीनते रहे लोग; हाथी हमले में नाबालिग की मौत
- बलरामपुर पुलिस की सख्ती: 3 माह में 7970 चालान, 537 शराबी चालक धराए
- मंदिरों के शिखर सपाट क्यों नहीं होते? जानें इसके पीछे का विज्ञान
- Ranchi : जेल में बंद शीर्ष माओवादी नेता प्रशांत बोस का निधन, इलाज के दौरान दम तोड़ा
- सुबह के नाश्ते में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, सेहत पर डालती हैं बुरा असर
- ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, आम आदमी पार्टी के नाम राघव चड्ढा का संदेश, लगाए गंभीर आरोप
- रिंग रोड पर महिला की नृशंस हत्या, प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल, इलाके में सनसनी
- झारखंड के रामगढ़ में हाथियों का कहर, तीन लोगों को कुचलकर मार डाला
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में में फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी होने लगी है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में 729 सैंपलों की जांच की गई।जिसमें दुर्ग से 5 और रायपुर से 4 मरीजों की पहचान हुई है।वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/orange-alert-in-eight-districts-possibility-of-rain-with-thunderstorm-in-bengal/
कोलकाता। बंगाल में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के आठ जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की है। रविवार को कोलकाता समेत आठ दक्षिणी जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अलीपुर मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार दोपहर या शाम को कोलकाता में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर शिला वृष्टि के भी आसार हैं। कोलकाता के अलावा उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम में बारिश के साथ-साथ 50 से 60…
कोलकाता। चुनावी चंदे (इलेक्टोरल बॉन्ड) को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती के बाद इसे लेकर नित नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस को राज्य में सबसे अधिक चुनावी चंदा मिलने की जानकारी सामने आ रही है। इलेक्शन बॉन्ड की जानकारी से पता चलता है कि अप्रैल 2019 से जनवरी 2024 तक चुनावी बॉन्ड से पैसा पाने की सूची में तृणमूल कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही है। आंकड़े बताते हैं कि 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद तृणमूल के फंड में चुनावी बॉन्ड से मिलने वाली रकम में भारी…
नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के समन पर पेश नहीं होने के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी। एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने केजरीवाल को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके और एक लाख रुपये के जमानती के आधार पर जमानत दी है। आज अरविंद केजरीवाल कोर्ट में पेश हुए। इसके पहले एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की ओर से जारी समन को केजरीवाल ने सेशंस कोर्ट में चुनौती दी थी। सेशंस कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। उसके बाद केजरीवाल आज…
पटना। बिहार के भोजपुर में एक बार फिर से ईडी ने दस्तक दी है। इस बार ईडी ने बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी है। ईडी ने शनिवार की सुबह सुबह पुंज कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। ईडी ने भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा स्थित श्रीराम वाटिका में छापेमारी कर रही ही। भोजपुर के साथ साथ धनबाद में भी पुंज कुमार सिंह के ठिकानों पर रेड मारी गई है। बालू कारोबारी पुंज कुमार सिंह पर 250 करोड़ से अधिक के राजस्व चोरी का मामला है, जिसके आधार…
धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर एक बार फिर से दबिश दी है। शनिवार अहले सुबह से ही ईडी की टीम धनबाद के मेंमको मोड़ क्षेत्र स्थित कासा सोसाइटी स्थित आवास और झरिया हेटलिबांध स्थित उनके भाई सतेन्द्र सिंह के आवास पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी में केंद्रीय सुरक्षा बल को रखा गया। किसी को भी बाहर आनेजाने की इजाजत नहीं है। बताया जाता है कि ईडी की टीम ने अंदर जाते ही घर के सभी सदस्यों से मोबाइल जब्त कर लिया है और घर के अंदर रखे कई अहम दस्तावेजो को खंगाल…
बलरामपुर: जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड क्षेत्र के चयनित तीन पटवारियों को तहसील कार्यालय में पदस्थ किया गया है. दीक्षा चौबे पिता प्रदीप चौबे, पियुष गुप्ता पिता उमाशंकर गुप्ता को नियुक्ति के बाद पदस्थापना दिया गया है. जिसमें दीक्षा चौबे और पियुष गुप्ता को रामचंद्रपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ किया गया है. तीनों को पदस्थापना मिलने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/national-highway-343-turns-into-a-deep-pit-in-balrampur-accidents-are-happening-continuously/
बलरामपुर। रामानुजगंज को बलरामपुर अंबिकापुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बड़े बड़े गड्ढे निर्मित हो चुके हैं. इन गड्ढों में अक्सर पानी भरा हुआ रहता है. पानी भरे हुए रहने के चलते सड़क अब तालाब नुमा गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है. पहले अक्टूबर महीने में यहां मरम्मत हुई थी लेकिन मरम्मत के बाद सड़क फिर से जर्जर हो गई. लगातार हो रहे हादसे बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर लोगों का चलना काफी मुश्किल हो चुका है. जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं. सड़क पर भारी वाहन हिचकोले खाते…
जयपुर। बरसों से भारत की नागरिकता प्राप्त करने का प्रयास कर रहे पाकिस्तानी विस्थापितों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियां लेकर आया। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) शेफाली कुशवाहा ने शुक्रवार को छह पाक विस्थापितों प्रेमलता, संजय राम, बेझल, जजराज, केकू माई, गोमंद राम को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। पाकिस्तान के कराची से वर्ष 2010 में विस्थापित होकर भारत आई 41 वर्षीय प्रेमलता ने नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि भारत आकर हमें आजादी के असल अहसास हुआ है। संजय राम ने कहा कि मैं 10 साल से भारतीय नागरिकता हासिल करने के…
पलामू। शहर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो सुदना के बैंक कालोनी में सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान सूरज सिंह के घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। एक सप्ताह पहले परिवार के सभी सदस्य पटना गए हुए थे। चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में चोरों को 15 लाख रुपए के जेवरात और दो लाख नगद हाथ लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी…