- रोहित शेट्टी फायरिंग केस: जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था गोलू पंडित, वीपीएन के जरिए करता था बातें
- रामावतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को दोषी ठहराया, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
- सर्पदंश से जूझते बलरामपुर के लिए राहत की उम्मीद, कंपन वाले ‘एंटी-स्नेक शू’ जल्द बाजार में, कीमत सिर्फ 2000 रुपये
- हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का टीजर, रणबीर कपूर का दिखा ‘श्रीराम’ अवतार
- रामानुजगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम
- हनुमान जन्मोत्सव विशेष : नैनीताल के पहाड़ों की गोद में बसा श्री संकट मोचन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र
- नीतीश कुमार का खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा संभव, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ
- अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम, तंत्र-मंत्र के फेर में मां बनी हत्यारिन, तीनों आरोपित गिरफ्तार
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल ने ईडी के किसी भी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग की है। जस्टिस सुरेश कैत की अध्यक्षता वाली बेंच आज सुनवाई करेगी। इससे पहले 20 मार्च को हाई कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी के समन को चुनौती देने वाली याचिका पर कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने आशंका जताई थी कि ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार कर सकती है। इस पर कोर्ट ने…
रांची। विधायक अंबा प्रसाद के करीबी पंकज नाथ बुधवार को ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। ईडी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी ने पंकज नाथ को समन भेजकर पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया था। उल्लेखनीय है कि बीते 12 मार्च को जबरन वसूली, लेवी की वसूली, अवैध बालू खनन और जमीन पर कब्जा करने को लेकर ईडी ने अंबा प्रसाद और उनसे जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था। तलाशी अभियान के दौरान 35 लाख रुपये, डिजिटल उपकरण, सर्किल कार्यालयों, बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिखी रसीदें, डायरियां, विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और…
नई दिल्ली (Startup Mahakumbh)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10ः30 स्टार्टअप महाकुंभ को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में किया गया है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर महाकुंभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए यह जानकारी साझा की है। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के अनुसार, स्टार्टअप महाकुंभ देश का सबसे बड़ा और अपनी तरह का पहला स्टार्टअप आयोजन है। इसमें रिकॉर्ड भागीदारी दर्ज की गई। यह महाकुंभ भारतीय स्टार्टअप इको सिस्टम में सभी हितधारकों के लिए सजीव मंच के रूप में काम कर रहा है। Startup Mahakumbh: स्टार्टअप की दुनिया में भारत…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ दायर एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि आज से प्रमोशन में आरक्षण झारखंड सरकार नहीं दे सकती है। जब तक की झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट के जरनैल सिंह जजमेंट 1, 2 एवं एम. नागराज के केस में दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में नयी नियमावली नहीं बनाती। एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा गया था…
बलरामपुर: रंगों का त्यौहार होली अब नजदीक आ चुका है. इस वर्ष 25 मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाएगा. बलरामपुर जिले में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है. बलरामपुर के ग्राम पंचायत भनौरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गंगा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल रंग गुलाल बनाया जा रहा है. इसमें पलाश के फूल चुकंदर आरारोट भाजी हल्दी- चंदन और सुगंध के मिश्रण से हर्बल रंग गुलाल तैयार किया जा रहा है. बाजारों में भी रंगों की काफी डिमांड हो रही है. हर्बल रंग गुलाल तैयार कर रही महिलाएं बलरामपुर के ग्राम पंचायत…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क की मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में जंगल में लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर पुलिस चौकी के राजखेता ग्राम के पास जंगल में आज सुबह एक लाश मिली। जब ग्रामीणों ने शव को देखा तो घटना की जानकारी वाड्रफनगर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान वाड्रफनगर तहसील में पदस्थ क्लर्क फुलकेवर उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं मृतक…
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और जामा विधानसभा सीट से विधायक सीता सोरेन ने मंगलवार को पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े ने उनका स्वागत किया। मौके पर सीता सोरेन ने कहा कि झारखंड को बचाने के लिए वह भाजपा में शामिल हुई हैं। उनके ससुर शिबू सोरेन और पति दुर्गा सोरेन की अगुवाई में अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी गयी। अलग झारखंड राज्य बना लेकिन राज्य का अपेक्षित…
बड़वानी। जिले में विगत वर्षों में कम वर्षा होने के कारण भू-जल स्तर में आशानुरूप वृद्धि नहीं हुई है तथा आगामी ग्रीष्म में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। इसके मद्देनजर कलेक्टर ने सम्पूर्ण जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर पानी का उपयोग पीने व निस्तार के अलावा अन्य कार्यो में करने को प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने सोमवार को म.प्र. पेयजल परिरक्षण (संशोधित) अधिनियम 2002 के अंतर्गत अन्य आदेश होने तक सम्पूर्ण जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर जल स्त्रोतो कुए, तालाब, नदी, हेण्डपम्प, ट्यूबवेल से पेयजल एवं निस्तार हेतु जल के उपयोग को…
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजने के साथ प्रचार का पारा चढ़ने लगा है। भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने के लिए लगातार दौरे कर रहे हैं। वो आज दो राज्यों केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम का ब्यौरा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर साझा किया है। एक्स हैंडल पोस्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10ः30 बजे केरल के पलकक्ड में भाजपा नीत गठबंधन के रोड शो में शामिल होंगे। इसके बाद…
न्यूयार्क। अमेरिका के बोस्टन में एक और भारतीय छात्र की मौत हो गई। इस वर्ष अब तक अमेरिका में कम से कम छह भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में हमलों की संख्या में बढ़ोतरी से वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों के माता-पिता चिंतित हैं। न्यूयार्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि बोस्टन में भारतीय छात्र अभिजीत पारूचुरू के निधन की खबर जानकर गहरा दुख हुआ। दूतावास ने बताया कि पारूचुरू के परिजन अमेरिका के कनेक्टिकट प्रांत में रहते हैं और जांच अधिकारियों से सीधे संपर्क में हैं। शुरुआती जांच में साजिश से…