Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

लखनऊ। अन्तर-जनपदीय गैंग (आईएस-191) के गैंग लीडर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात बांदा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं। इधर, रात में ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके पैतृक गांव गाजीपुर ले जाने की योजना बना रही है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में करीब 65 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इन 65 मामलों में 21 अभियोगों का विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन…

Read More

दुमका। दुमका में अंकिता सिंह (17) हत्याकांड के दोनों दोषियों को उम्रकैद की सजा मिली। प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो रमेश चंद्रा की अदालत ने गुरुवार को दोषी शाहरुख हुसैन और मो नईम अंसारी उर्फ छोटू को उम्रकैद की सजा सुनाई हुई। 19 मार्च को अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। सुनवाई से पहले 3:16 बजे मृतका के पिता, बहन और जीजा कोर्ट पहुंचे। 3:58 बजे सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों आरोपितों की पेशी हुई। दुमका कोर्ट में इस मामले में स्पीडी ट्रायल चला। 51 लोगों की गवाही हुई।…

Read More

धमतरी। होली पर्व मनाने के बाद 28 मार्च इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। दोपहर में तापमान का पारा 40 डिग्री तक चढ़ आया। अन्य दिनों की अपेक्षा तीन डिग्री तापमान बढ़ा है। 26 व 27 मार्च को तापमान का पारा 37 डिग्री तक रहा। अब तापमान बढ़ने के कारण तेज धूप और गर्मी से लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। असहनीय धूप से बचने महिलाएं, बुजुर्ग दोपहर में छतरी लेकर चलते रहे। मोटरसाइकिल व स्कूटी सवार पूरे शरीर को स्कार्फ व सिर को गमछा से ढककर चलते रहे। अधिकांश मोटरसाइकिल चालक दोपहर में धूप से बचने गमछा ढककर…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 अप्रैल तक की ईडी हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने केजरीवाल की सात दिनों की हिरासत की मांग की थी। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और सीधे-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं। राजू ने कहा कि हमारे पास इस बात के दस्तावेज मौजूद हैं कि आम आदमी पार्टी ने घूस लेकर हवाला रूट के जरिए इन…

Read More

गिरिडीह। बगोदर थाना इलाके के बगोदर बस पड़ाव के समीप फुटपाथ पर लगी दुकानों में गुरुवार की अहले सुबह आग लग गई। घटना में करीब दस दुकान जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण अभी शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी सुख सागर सिंह पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल बगोदर बस पड़ाव पहुंचे। इसके बाद दुकानों में लगी आग को बुझाया गया। दुकानों में लगी आग के कारण करीब दस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जिन दस दुकानों में आग…

Read More

हजारीबाग। लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में गुरुवार की तड़के उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया।  लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत सात दंडाधिकारी एवं लगभग 100 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कार्रवाई में मौजूद रहे। यह निरीक्षण लगभग ढाई घंटे तक चला। इस औचक निरीक्षण में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन, बैरक व अन्य जगहों का निरीक्षण…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली सरकार की कथित आबकारी नीति घोटाला केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज राजधानी के राऊज एवेन्यू कोर्ट परिसर में स्पेशल जज कावेरी बावेजा की अदालत में पेश करेगा। 23 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल को गुरुवार तक की ईडी हिरासत में भेजा था। आज केजरीवाल की ईडी हिरासत खत्म हो रही है। तेईस मार्च को निदेशालय की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं। ईडी को केजरीवाल के घर पर छापेमारी में कई…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित दो स्टॉलों में बुधवार की देर रात अचानक आग लग गई। दोनों स्टॉल जलकर पूरी तरह से खाक हो गए। काफी मुश्किलों के बाद आग को नियंत्रित किया गया ।आग लगने का कारण अज्ञात है।किसी तरह की कोई मानवीय हानि नहीं हुई है। आरपीएफ पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्लेटफार्म नंबर 7 पर स्थित देवभोग मिल्क पार्लर और एक चाय स्टॉल में देर रात आग लगी। आग लगने से दोनों स्टॉल पूरी तरह जलकर राख हो गए। आगजनी की घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने…

Read More

चेन्नई। तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के सांसद ए. गणेशमूर्ति का ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया। 77 वर्षीय गणेशमूर्ति ने कोयंबटूर के निजी अस्पताल में सुबह 5ः05 बजे अंतिम सांस ली। कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद 24 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया है कि उन्होंने जहर निगल लिया था। उन्हें पहले इरोड के एक निजी अस्पताल ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार प्रदान कर कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। उनकी हालत तभी से गंभीर बनी हुई थी। वह…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया आज (गुरुवार) से शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग इसके लिए राजपत्र अधिसूचना जारी करेगा। आयोग ने कल कहा था कि आम चुनाव-2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा बाहरी मणिपुर की एक सीट शामिल है।

Read More