Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बोकारो। जिला प्रशासन ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार जयराम महतो को अब नोटिस भेजा है। नोटिस निर्वाचन शाखा ने जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि आपके नाम निर्देशन पत्र में प्रस्तावकों में से सभी का हस्ताक्षर संदेहास्पद लग रहा है, जिसका सत्यापन निर्वाचन पदाधिकारी को करना आवश्यक है। नोटिस में कहा है कि इस संबंध में आपको अवगत कराने के लिए बोकारो निर्वाचन शाखा ने आपको दो मई को दो बार फोन किया गया लेकिन आपने फोन नहीं रिसीव किया। आपको इस बात की सूचना देने के…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर में पीलिया के रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 15 मरीजों में पीलिया की पुष्टि हुई है। तारबाहर डीपूपारा क्षेत्र से करीब 9 मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही डोर टू डोर सर्वे भी शुरू् किया गया है। पीलिया के एक साथ इतने मरीज मिलने से अस्पताल सहित इलाके में हड़कंप मच गया है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाया है। वहीं पानी के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल और सिम्स में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Read More

कोरबा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा कोरबा के चिरमिरी क्षेत्र में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर इतना हमला क्यों हुआ? क्योंकि बघेल ने आपके स्वाभिमान की बात की, इनको अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक मुख्यमंत्री ऐसे हैं, जो लोगों के लिए खड़े हो जाते हैं अपने प्रदेश के लिए लड़ते हैं। जनता के लिए काम किए तो इनको दबाने की कोशिश की गई। इसी तरह से जो इनके खिलाफ लड़ रहा है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले लगे। आपने इस…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मई को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री तीन मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह राजभवन जाने के दौरान रांची में रोड शो भी करेंगे। फिर राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चार मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है। इस दौरान सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक ना हो, इसको लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है। प्रधानमंत्री का रोड शो जिस रास्ते से गुजरेगा, उसके दोनों तरफ बैरिकेडिंग भी की जा रही है। रोड शो…

Read More

पलामू। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा इलाके में पोस्टरबाजी की है। ये पोस्टर पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र समेत सरकारी भवनों पर लगाए गए हैं। पोस्टरबाजी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टर जब्त कर लिया। इस संबंध में हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने गुरुवार को कहा कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलवाद समेत कई बिंदुओं पर अभियान चलाया जा रहा है। माओवादी अंतिम सांसें गिन रहे हैं। उनके पोस्टरबाजी से अब कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पोस्टरबाजी करने वालों के खिलाफ…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया है। डीसी नैंसी सहाय को उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दिया। इससे पहले उन्होंने रोड शो और जनसभा में अपनी पूरी ताकत दिखाई। उनके इस नामांकन में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि यहां कोई भी टक्कर में नहीं है।  हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड में आयोजित आशीर्वाद सभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, दीपक प्रकाश, जदयू नेता सह राज्यसभा…

Read More

दुमका। जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत भिलाईकांदर गांव में पति ने 55 वर्षीय अधेड़ पत्नी की टांगी एवं लाठी-डंडे से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात में दोनों पति और पत्नी नशे में धुत थे। शराब का सेवन करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पति रामेशल हांसदा ने पत्नी सुशीला सोरेन को लाठी से पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद टांगी से हमला कर दिया। महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।…

Read More

धनबाद। धनबाद लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह, मार्क्सवादी समन्वय समिति के प्रत्याशी जगदीश रवानी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के दीपक कुमार दास ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। तीनों प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के समक्ष नामांकन किया। अनुपमा सिंह के नामांकन के दौरान उनके साथ झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह भी मौजूद थीं। अनुपमा सिंह ने नामांकन भरने के दौरान लाल रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह बेरमो विधायक अनुप सिंह की पत्नी हैं। धनबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने ढुलू महतो चुनावी मैदान…

Read More

रांची। रांची के अरगोड़ा थाना पुलिस ने सेक्स रैकेट की सूचना पर सहजानंद चौक के समीप एक्सिस बैंक के समीप फ्लैट में बुधवार को छापेमारी की। डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में शोभा उर्फ गुड़िया मास्टर माइंड है, उसे गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मामले में थुम्पा दास, मलोती बॉइटो, अलिशा नाज, रिंकी बनर्जी, खुशबू मण्डल को भी गिरफ्तार किया गया है। एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। फ्लैट का मालिक मनदीप…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जयप्रकाश भाई पटेल ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया है। डीसी नैंसी सहाय के समक्ष नामांकन करने के बाद उन्होंने जनता से जीत का आशीर्वाद मांगा। रोड शो और सभा में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के साथ-साथ कई दिग्गज कांग्रेसी नेता, झामुमो के मंत्री और विधायक शामिल हुए। जयप्रकाश भाई पटेल ने रोड शो और सभा में यह दिखाया कि इस बार चुनौती आसान नहीं होगी। इस बार की लड़ाई भाजपा को भारी पड़ने वाली है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि जिस 400 सीटों की बात भाजपा कर रही थी,…

Read More