- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नैनीताल। कैंची धाम का 60 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैंची धाम भक्तों के जयकारों से गूंज उठा है।शनिवार भक्त प्रातः काल से ही बाबा नीब करोरी के दर्शन को लेकर पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये हैं। मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। मंदिर परिसर में रील बनाने व फोटोग्राफी प्रतिबंधित की गई है।धाम में सुबह की आरती के बाद बाबा को भोग…
बेंगलुरु। प्रथम चंद्रमा मिशन ‘चंद्रयान-1’ के निदेशक श्रीनिवास हेगड़े का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। 71 वर्षीय हेगड़े ने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका इस अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। हेगड़े तीन दशक से अधिक समय तक भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से संबद्ध रहे। उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी के कई ऐतिहासिक मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनमें से सबसे उल्लेखनीय 2008 में लॉन्च किया गया चंद्रयान -1 था। यह भारत का पहला चंद्र मिशन था। इस मिशन ने चंद्रमा पर पानी…
लातेहार। लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास शुक्रवार की रात मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है। जानकारी के अनुसार रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची से चलकर सासाराम जा रही थी। इसी दौरान लातेहार जिले के कुमंडीह स्टेशन के पास अचानक यह अफवाह फैली की रेल के इंजन में आग लग गई है। इस अफवाह के बाद अचानक रेल यात्रियों में भगदड़ मच गई और सभी लोग रेल के डब्बे से उतरने…
रामगढ़। रामगढ़ शहर के मेन रोड स्थित राजा बंग्ला में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी को लेकर कोलफील्ड इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर यह प्राथमिक दर्ज करवाई है। शुक्रवार को रामगढ़ थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार हजारीबाग जिले के गिद्दी प्रखंड क्षेत्र में कोलफील्ड इंडेन गैस एजेंसी का लाइसेंस जारी किया गया है। लेकिन उसके मालिक नसीरुद्दीन अहमद के द्वारा अवैध तरीके से रामगढ़ शहर में न सिर्फ पूरी गाड़ी को अवैध तरीके से…
बलरामपुर। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भुनेश्वरपुर में गरीबों को बंटने वाले सरकारी राशन में गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ग्राम पंचायत के सचिव और सहायक विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरपंच की गिरफ्तारी करने के लिए तलाश में जुट गई है। साढ़े तीन लाख रुपए का हुआ आर्थिक नुकसान: मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भुवनेश्वरपुर में सरकारी राशन गबन के मामले में सरकार को करीब साढ़े तीन लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर में कुल…
बलरामपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर आज शुक्रवार को जिला अस्पताल बलरामपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा और उत्साह के साथ रक्तदान किया। जिले अस्पताल के द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया गया। उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर लोग कर रहे रक्तदान विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित और प्रोत्साहित भी किया गया। जिले में काफी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।…
बॉलीवुड डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दुनिया के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी डीपफेक वीडियो का शिकार हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर डीपफेक वीडियो का शिकार हो गयी हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस का गुस्सा बढ़ गया है। इस समय सोशल मीडिया पर जीआरडब्ल्यूएम नाम का एक ट्रेंड चल रहा है। इसी ट्रेंड में आलिया का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जीआरडब्ल्यूएम का मतलब (गेट रेडी विद मी) है। वीडियो में आलिया कैमरे के…
हजारीबाग। इचाक और पदमा प्रखंड के सिमाना पर स्थित चमेली झरना में हजारीबाग शहर के जैन मंदिर गली निवासी जम्मन अब्बास की मौत डूबकर हो गई थी। इस मामले में इचाक थाना में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के पिता जफर अब्बास ने अपने बेटे की मौत के लिए जम्मन के दोस्तों को जिम्मेदार ठहराते हुए रेहान अहमद, अमन, आफताब, सैफ और शाहिद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जमन अब्बास के पिता जफर अब्बास ने इचाक थाने को दिए आवेदन में लिखा है कि मेरा बेटा घर में सोया था, तभी उसका दोस्त घर…
बलरामपुर। रामानुजगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना आईटीआई कॉलेज के नजदीक हुई। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चला रहा था। ट्रक क्रमांक BR 06 7884 के ड्राइवर ने टाटा नेक्सन कार CG 10 BR 7554 को टक्कर मार दी। ट्रक ने कार को ड्राइवर साइड से टक्कर मारी है। इस घटना में कार का ड्राइवर बाल-बाल बचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर थाने ले गई और…
बॉलीवुड डेस्क। विद्या बालन बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक हैं। कई फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने वाली विद्या बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं। सुडौल और स्लिम ट्रिम फिगर वाली अभिनेत्री के फ्रेम को तोड़ते हुए उन्होंने बॉलीवुड में सफल करियर बनाया। अब देखने को मिल रहा है कि विद्या ने जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। विद्या बालन हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं। इस वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में विद्या इवेंट में ब्लैक ड्रेस पहने हुए ग्लैमरस लग रही हैं। इस…