Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी की दूर पर स्थित ग्राम पंचायत कृष्णनगर में एक पेड़ से अनवरत पानी टपक रहा है। पेड़ को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है। ग्रामीण लोग इसे दैविक कृपा मान रहें है। लोगों का कहना है कि पेड़ से गिर रहे पानी को शरीर में छींटते ही चर्म रोग जैसी बीमारियां ठीक हो जाती है। दरअसल बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कृष्णनगर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव के एक पेड़ से लगातार पानी टपक रहा है। यह पेड़ काफी समय से लोगों के लिए आश्चर्य का…

Read More

मुंबई। अभिनेत्री जान्हवी कपूर की हालत बिगड़ गई है। इसके चलते जान्हवी कपूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब जान्हवी कपूर चेन्नई से मुंबई लौटीं तो उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने दी है। बोनी कपूर ने कहा है कि मुंबई आने के बाद उनकी हालत खराब हो गई तो हम उन्हें अस्पताल ले आए। वास्तव में क्या हुआ? जान्हवी कपूर एक फिल्म की शूटिंग के लिए चेन्नई गई थीं। इसके बाद वह मुंबई आ गईं। इसी दौरान उसके खाने में…

Read More

पलामू। दोस्ती कर सब्सिडी से बाइक दिलाने के बहाने एक युवक से 96 हजार रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाै जुलाई को लातेहार थाना में पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जामुनडीह-फुलांग के चंदन कुमार पिता नथुनी राम ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। लातेहार के करकट वार्ड नंबर एक के निवासी राहुल कुमार पिता ईश्वरी साव को आरोपी बनाया है। आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इस बीच आरोपी युवक का मोबाइल लगातार बंद आ…

Read More

रायपुर। व‍िधानसभा थानांतर्गत रायपुर-बलौदाबाज़ार मार्ग पर ग्राम सेमर‍िया के पास बुधवार को ट्रक और बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सहित 20 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर में दाखिल किया गया है। जानकारी के अनुसार बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी, तभी सेमरिया के पास ट्रक से टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया है। बस की सीटें भी उखड़ गई है। माैके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से घायलाें काे बाहर निकाला गया। घायलों…

Read More

पलामू। मानवता और इंसानियत की राह पर चलना सिखाता है मुहर्रम। अधर्म और बुराइयों के आगे सिर न झुके यह पैगाम देता है मोहर्रम। यह बातें पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कही। वह बुधवार को जिले के चैनपुर प्रखंड के नेउरा में दसवीं मुहर्रम के जुलूस को संबोधित कर रहे थे। त्रिपाठी ने कहा कि हजरत अली के दोनों लाल इमाम हसन, इमाम हुसैन, धर्म की रक्षा के खातिर अपने प्राणों का बलिदान देना उचित समझा लेकिन अधार्मिक कातिल यजीद के सामने सिर झुकाया नहीं। मोहर्रम की त्योहार हमें यही सीख देती है कि जीवन में चाहे लाख कठिनाइयां आएं…

Read More

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के छोटानागरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत दोलाईगढ़ा गांव के पास जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल और पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए। सर्च अभियान के दौरान घटनास्थल से हथियार, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है। मुठभेड़ के बाद चले सर्च ऑपरेशन में एक एसएलआर राइफल, तीन मैगजीन, एक राइफल, एक नाइन एमएम पिस्तौल, 303 की एक मैगजीन, 174 पीस एसएलआर की गोली, 34 डेटोनेटर, एक लैपटॉप…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्यस्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.5 मिमी, बलरामपुर में 336.5…

Read More

गढ़वा। जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाटा गांव में सड़क हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौत हो गयी जबकि छह बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बच्चों को गढ़वा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को आग के हवाले कर रोड पर जाम लगा दिया। नाराज ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। मृतकों की पहचान सत्यम कुमार (5) और देवानंद कुमार (5) के रूप में हुई है। सड़क हादसे में मौत के बाद भीड़ आक्रोशित हो गयी। आग बुझाने की कोशिश…

Read More

हजारीबाग। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मंगलवार को हजारीबाग पहुंचे। उन्होंने अपराह्न तीन बजे डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय व झारखंड की राजनीति पर विचार-विमर्श हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि यशवंत सिन्हा से हमारा पुराना संबंध है। उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास कैसे हो, विकास के नाम पर जो भी गलत कार्य किये गये हैं उसकी रोकथाम के लिए क्या रणनीति हो, इन सभी मुद्दों पर दोनों नेताओं ने विचार-विमर्श किया। यशवंत सिन्हा ने…

Read More

बलरामपुर। रक्तदान को महादान यूं ही नहीं कहा जाता है। जरूरत के समय किसी को रक्त देकर उसकी जान बचाना बहुत बड़ा कार्य है। स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल की हेडमास्टर रोमी कुलदीप सिंह ने थैलीसीमिया पीड़ित मरीज को रक्तदान कर जान बचाई। दरअसल सोमवार को रक्तदाता सेवा समिति के द्वारा सूचना मिलने पर बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंची स्वामी आत्मानंद मिडिल स्कूल की हेडमास्टर रोमी कुलदीप सिंह ने 12 वर्षीय थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे की रक्तदान कर जान बचाई। उन्होंने ऑफबीट के संवाददाता को बताया कि यह मेरा तीसरा रक्तदान है। रक्तदान कर मुझे अच्छा लगता है। हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए।…

Read More