Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

हजारीबाग। नीट पेपर लीक मामले की जांच को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम एक बार फिर से गुरुवार को झारखंड के हजारीबाग पहुंची। तीन वाहनों से पहुंची सीबीआई की टीम ने ओएसिस स्कूल और स्टेट गेस्टहाउस को खंगाला। टीम सबसे पहले दो संदिग्धों को लेकर गेस्टहाउस से निकली। कुछ देर के बाद तीसरे संदिग्ध को भी यहां से ले जाया गया। इस दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सीबीआई टीम कुछ दिन पहले भी जांच के लिए स्टेट गेस्टहाउस पहुंची थी और जांच के बाद उसे सील कर दिया था। गुरुवार को सील खोलकर…

Read More

रायगढ़। विगत डेढ़ साल से कैंसर का इलाज करवा रहे रायगढ़ के युवा पत्रकार प्रशांत सिंह ( शानू) का बुधवार देर रात निधन हो गया। 30 वर्षीय प्रशांत 8 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं। प्रशांत अपने पीछे 10 महीने के पुत्र, पत्नी सुमन समेत पूरा परिवार छोड़ गए। शांत स्वभाव के प्रशांत मिलनसार व्यक्तिव के थे, उनके निधन से परिवार, शहर समेत पूरे पत्रकार बिरादरी में शोक व्याप्त है। प्रशांत के पिता शिव सिंह फौजी रहे हैं तो पिता के पोस्टिंग के हिसाब…

Read More

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के नया भोजपुर पलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में गुरूवार तड़के काव नदी पुल के समीप एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया, जिससे चालक की मौत हो गयी।  पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव निवासी गणेश यादव (48) अहले सुबह तकरीबन तीन बजे ट्रक लेकर पटना से बक्सर की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर काव नदी पर बने पुल से नीचे गिर गया। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला कार्यालय भवन में गुरुवार तड़के आग लग गई। सूचना प्राप्त होने पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने तक कई अहम फाइलें जल चुकी थी। उल्लेखनीय है कि संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टोरेट सहित कई अहम विभाग संचालित होते है, उन्हीं में से एक खनिज विभाग भी है, जहां के स्टोर रूम में आग लगी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगजनी से चिमनी ईट भट्ठे सहित खनिज विभाग के कई अहम दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, वहीं दमकल की…

Read More

रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार बंद का ऐलान किया है। इस संबंध में बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने 25 जुलाई को बिहार-झारखंड बंद की घोषणा की है। बंद को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी एसएसपी- एसपी को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही सार्वजनिक स्थल और सड़कों पर पहली नजर रखने को कहा है। इसके अलावा रेलवे पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा है। एक्सप्रेस ट्रेनों के आगे पायलट ट्रेन…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेश बरैया का रायपुर के सुयश अस्पताल में आज गुरुवार सुबह निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से जिला प्रशासन में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि निमेश बरैया पिछले 3-4 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और पीलिया के साथ-साथ लीवर में प्रॉब्लम और ब्रेन हेमरेज की समस्या गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। राज्य पुलिस सेवा संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि 2013 बैच के एडिशनल एसपी निमेश बरैया काफी मिलनसार और एक काबिल व्यक्ति थे। कुछ दिनों पहले बलरामपुर एडिशनल एसपी निमेश…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश एवं श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग की त्वरित पहल पर दक्षिण अफ्रीका के कैमरून के याउंडे में विनायक कंस्ट्रक्शन, फेस जेंडरमेरी, अप्रेस ऑडिटोरियम और जीन पॉल टू मबांकलो कंपनी में कार्यरत झारखंड के 27 श्रमिकों की बुधवार काे सवेरे सुरक्षित घर वापसी हो गई। मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बैद्यनाथ राम, मंत्री बेबी देवी, विधायक कल्पना सोरेन और विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने श्रमिकों के गिरिडीह पहुंचने पर उनका स्वागत किया। साथ ही सभी श्रमिकों को तत्काल 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। उन्होंने श्रमिकों से बात कर उनकी पूरी व्यथा को…

Read More

रांची। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 15 लाख के ईनामी नक्सली कमांडर रविंद्र गंझू के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। रविंद्र गंझू को समर्थन देने वाले और उसकी काली कमाई का निवेश करने वाले लोगों के ठिकानों पर एनआईए बुधवार की सुबह से छापेमारी शुरू की है। एनआईए सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार बार्डर पर स्थित ठिकानों पर एनआईए छापेमारी कर रही है। लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी मामले में लोहरदगा के पेशरार थाना में साल 21 फरवरी 2022 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद इस…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में चिकित्सा में लापरवाही से संबंधित एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान रिम्स की कुव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने मंगलवार काे सुनवाई के दाैरान राज्य सरकार से मौखिक कहा कि या तो रिम्स में चिकित्सा उपकरण, मेडिकल फैसिलिटी सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई जाए अन्यथा इसे बंद करना ज्यादा बेहतर होगा। कोर्ट ने कहा कि रिम्स में मेडिकल सुविधाओं का अभाव, मरीज के देखभाल में लापरवाही अक्सर देखने को मिलता है। रिम्स की व्यवस्था सही नहीं रहने पर लोग प्राइवेट अस्पतालों के शरण में जा रहे…

Read More

रांची। पीएमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने मंगलवार को बैंक अधिकारी बनकर करोड़ों की साइबर ठगी करने के पांच दोषियों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही कोर्ट ने सभी पर ढाई-ढाई लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत में पांचों को बीते शनिवार को दोषी करार दिया था। दोषियों में गणेश मंडल, प्रदीप मंडल, संतोष मंडल, पिंटू मंडल और अंकुश कुमार मंडल शामिल हैं। सभी जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मिरगा गांव निवासी हैं।इनमें चार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में जबकि एक देवघर जेल में बंद है। सुनवाई के…

Read More