- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नये आपराधिक कानून के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया इसमें सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों और विवेचकों को जांच कस्टडी जब्ती और गिरफ्तारी से संबंधित जानकारी दी गई। बलरामपुर SP ऑफिस में थाना प्रभारी और विवेचकों को दी गई जानकारी इस संबंध में बलरामपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के सभी थाना प्रभारियों और विवेचकों को वर्कशॉप के माध्यम से जानकारी दी गई कि कस्टडी जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई करते समय कोई त्रुटी नहीं करना है इस संबंध में…
कोडरमा, अरुण सूद। जिले के के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामु में गुरुवार को वज्रपात से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जामु निवासी लाटो साव की पत्नी कुंती देवी (55 ) धान खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान लगभग 3 बजे दिन बारिश के दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गयी। आनन फानन में परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो ले आये जहां प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर भेज गया। परिजनों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन नहीं रहने के कारण महिला…
गिरिडीह। जिले के गांवा के अमतरो गांव में सरकारी स्कूल के छात्रों ने गुरुवार को गांवा सतगावां मेन रोड में स्कूल खोल कर पढ़ाई करने बैठ गए। जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार यादव भी पहुंचे और छात्रों के सामने शिक्षक बनकर स्कूल चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान बीच रोड में स्कूल के संचालन से रोड जाम हुआ और दोनों और वाहनों का कतार खड़ा हो गया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद गांवा बीडीओ समेत कई अधिकारी भी गांवा सतगावां रोड पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान छात्रों ने आरोप लगाया कि अपना स्कूल भवन रहते…
बॉलीवुड डेस्क। लोकप्रिय कोरियाई वेब सीरीज ‘स्क्विड गेम’ का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। ‘स्क्विड गेम’ सीरीज़ का पहला सीज़न तीन साल पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही इस थ्रिलर वेब सीरीज ने पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। पहले सीजन में 9 एपिसोड शामिल थे। अब पहले सीजन के जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आ रहा है। ‘स्क्विड गेम’ के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का गुरुवार को ऐलान हो गया है। ‘स्क्विड गेम’ के फैंस को आज सुबह एक खास सरप्राइज दिया…
बलरामपुर। जिले के कोल्हुआ गांव के हिरिया नदी में 35 वर्षीय लक्ष्मण सिंह श्याम का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। मामला वाड्रफनगर चौकी का है। मिली जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार की सुबह को ग्राम पंचायत कोल्हुआ में हर रोज की तरह नदी की ओर ग्रामीण गए हुए थे। इसी दौरान नदी से बहकर किनारे आए युवक की शव को ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी गई, जिन्होंने में पुलिस को जानकारी दी। घटना…
कोडरमा, अरुण सूद। जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत मारुति चौक के पास गुरुवार की सुबह कांवड़ियाें वाली बोलेरो के पेड़ में टक्कर मारने से एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान चंदन कुमार कसेरा ( 35 ) बताया गया। घायलों की पहचान विजय कुमार (30 ), संयोग पांडेय (37 ) और आकाश मेहता (40 ) के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार लोग सवार होकर देवघर से पूजा करके अपने घर हजारीबाग लौट रहे थे। इसी दौरान नवलशाही थाना क्षेत्र के मारुति चौक के पास सुबह लगभग 5 बजे…
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास कार्य मंत्री इरफान अंसारी की मां मुस्तरी खातून (80) का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।मुस्तरी खातून के पति फुरकान अंसारी भी सांसद हैं। मुस्तरी खातून की तबियत बीती रात करीब 2:30 बजे अचानक खराब हो गयी थी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। मुस्तरी खातून को गुरुवार शाम को लखना कब्रिस्तान में सुपुर्देखाक किया जाएगा। मुस्तरी खातून शहर के उर्दू कन्या मध्य विद्यालय की प्राध्यापिका रह चुकी थीं। ये भी पढ़िए……….. https://offbeatnews.in/cyber-u200bu200bcriminals-duped-doctor-of-rs-30-lakhs-by-digitally-arresting-him/
रांची। साइबर अपराधियों ने सीबीआई अधिकारी बनकर सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले एक डॉक्टर को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 30 लाख रुपये ठग लिये। इस संबंध में गुरुवार को डॉक्टर ने सीआईडी की साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली सीबीआई के अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली में रहने वाले डॉक्टर गोपाल को फोन किया। साइबर अपराधियों ने डाॅक्टर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आने की बात कहकर उन्हें धमकाया और डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। साइबर अपराधियों ने कहा कि मामले…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार काे स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने ये कार्रवाई विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रस्ताव पर की। स्पीकर ने नियमावली 299 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसके लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं और ये हमारा विशेषाधिकार हैं, जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के 18 विधायकों को निलंबित करने का फैसला सुनाया। दरअसल बुधवार रात से ही भाजपा के विधायक नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पर सरकार के जवाब को लेकर विधानसभा परिसर में ही रुक गये। इसके बाद गुरुवार…
रायपुर, एजेंसी। राजधानी रायपुर में एक साइबर ठग ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की। आरोपित ने इस फर्जी आईडी से न केवल कई लोगों को संदेश भेजे, बल्कि अधिकारियों को भी आदेश जारी किए। इस मामले में साइबर रेंज थाना ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज जानकारी दी है कि गुरुवार शाम इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस फर्जी फेसबुक आईडी से कई पोस्ट भी की गई है। इतना ही नहीं, कुछ लोगों को मैसेज कर आदेश…