- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। झारखण्ड को जल्द ही फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक स्तर पर प्रयास किये जा रहें हैं। यहीं कारण है कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाये जाने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता और मीडिया सहयोगियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सिविल सर्जन कांफ्रेंस हाल, सदर अस्पताल, हजारीबाग में चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटेजीज संस्था द्वारा अन्य सहयोगी संस्थाओं, विश्व स्वास्थ्य संगठन, पीरामल स्वास्थ्य, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल के साथ समन्वय बनाते…
हजारीबाग। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, रांची के प्राप्त सूचना के आधार पर झारखण्ड राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के अनुकूल स्थिति बनती जा रही है, जिससे कभी-कभी भारी बारिश की संभावना बनी रहती है। शहर/गांव मे अत्यधिक बर्षा से अक्सर बाढ़ जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो जाती और आम जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। डीसी नैंसी सहाय के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, हजारीबाग द्वारा अत्यधिक वर्षा से होने वाले जान-माल की क्षति पर त्वरित कार्रवाई के लिए निम्नलिखित दिशा निर्देश जारी किए है-। अत्यधिक वर्षा के कारण जिले में जन-जीवन प्रभावित होने की संभावना…
रांची, एजेंसी। निम्न दबाव का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और डिप्रेशन की वजह से झारखंड में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। दुमका जिले के बासुकिनाथ में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं। राजधानी रांची के सिर्फ एक इलाके में 100 से अधिक घरों में बारिश का पानी घुस गया। लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम बंगाल और उससे सटे झारखंड में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का क्षेत्र है। यह जल्द ही पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ेगा और अगले…
विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। आये दिन प्रवासी मजदूरों की मौत का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला दूसरे देश में हो, तो कुछ समझा जा सकता है, पर अपने देश में ही पार्थिव शरीर के लिए गुहार लगाई जा रही है, ये समझ से परे है। ऐसा मानना है विष्णुगढ़ के मजदूरों के परिजनों का। एक ताजा मामला प्रखंड की खरकी पंचायत निवासी नारायण महतो का है, जिसकी मौत कर्नाटक में काम के दौरान हो गई थी। इसे लेकर परिजन मुखिया से लेकर सांसद तक गुहार लगा चुके हैं। पर वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होता दिख…
लोहरदगा। उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सदस्य काे पचास हजार नगद राशि एवं मोबाइल के साथ एक नामजद आरोपित को सेन्हा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत में अंडा,चाउमीन दुकान संचालक के पास से लेवी का पैसा एवं मोबाइल पहुंचाने की गुप्त सूचना पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जमां को मिलते ही उनके निर्देश पर सेन्हा थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में सूचना सत्यापन करके कार्रवाई की गई। उसी दौरान अलौदी निवासी बौड़ा उरांव का पुत्र सुनील उरांव को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसे मामला का खुलासा हुआ कि उग्रवादी…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और आखिरी दिन शुक्रवार काे भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर सांकेतिक रूप से बालू बेचकर धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने झारखंड में बालू की किल्लत और हेमंत सरकार के मुफ्त में बालू देने की घोषणा पर विरोध जताया। धरने पर विधायकों ने कहा कि जिस तरह पांच लाख नौकरी मिली, अन्य योजनाओं का लाभ मिला उसी प्रकार बालू भी मिलेगा। दूसरी तरफ, सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी भाजपा पर तंज कसा है। भाजपा ने देश बेच दिया, तो बालू क्या चीज : बन्ना गुप्ता मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि…
रांची। राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम में शुक्रवार को सिविल कोर्ट के अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि अधिवक्ता गोपाल कृष्ण सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम आवास के पास खड़े थे। इसी दौरान एक अपराधी ने उनपर चाकू से हमला कर दिया। हमले में बुरी तरह घायल गोपाल कृष्ण को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से वकीलों में काफी आक्रोश है। डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारणों का…
रायपुर। मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग व सरगुजा संभाग में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर बिलासुपर में भी मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार काे फिर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, रोहतक, हरदोई और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू और मंडी जिलों में बुधवार आधी रात बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं, वहीं 48 लोग लापता हैं और इनकी तलाश में बचाव कार्य बड़े पैमाने पर जारी है। शिमला जिला के रामपुर से सटे समेज में सबसे ज्यादा 36 लोग लापता हैं। मंडी जिला में सात औऱ कुल्लू जिला के निरमंड में पांच लापता लोगों की तलाश में बचाव टीमें जुटी हैं। शुक्रवार को साफ मौसम के कारण राहत और बचाव अभियान में गति मिली है। रामपुर के समेज में चल रहा बचाव…
गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के परसिया पंचायत के कुम्हार टोला में तालाब नुमा गड्डे में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई थे। जानकारी के अनुसार छोटी पंडित के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार और मुकेश कुमार पंडित के छह वर्षीय पुत्र साजन कुमार गुरुवार देर शाम में घर से कुछ ही दुरी में खेल रहे था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे तालाब नुमा गड्ढे में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में परिवार वाले दोनों बच्चों को गड्डे से निकालकर बगोदर के सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…