Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। चुनाव आयोग के निर्देश पर झारखंड में 64 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में डीजीपी के आदेश दिए जाने के बाद डीआईजी कार्मिक ने इससे संबंधित अधिसूचना रविवार को जारी कर दी। इस आदेश के तहत जिन पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। उसमें 53 सब इंस्पेक्टर, एक मेजर और दस इंस्पेक्टर रैंक के पदाधिकारी शामिल हैं। झारखंड समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के निकट होने का संकेत देते हुए चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया है कि आयोग की नीति है कि चुनाव वाले राज्य, केंद्रशासित…

Read More

रांची। झारखंड में होने वाले जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र रांची की सड़कों पर उतरे। मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिका से छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। लेकिन उन्हें पुलिस के द्वारा हॉकी स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया। छात्र शांतिपूर्वक आंदोलन करते रहे और सरकार विरोधी नारेबाजी करते रहे। छात्रों की मांग है कि 21 और 22 सितंबर को जो परीक्षा होने वाली है उसकी तारीख बदली जाए। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सरकार की मंशा पर ही सवाल उठाया। छात्रों…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। कोलकाता में पीजी की डॉक्टर से दरिंदगी के विरोध में जिलेभर में डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे। इसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों डॉक्टर शामिल रहे। इससे सरकारी अस्पताल के साथ निजी अस्पताल में इलाज कराने दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉक्टरों के हडताल में होने और इलाज नहीं होने से मरीज मायूस होकर वापस लौट गए। सबसे ज्यादा मरीज सदर हॉस्पिटल से लौटे। हालांकि, इससे निपटने के लिए इमर्जेंसी में दो डॉ धर्मेन्द्र कुमार और डॉ सुरेन्द्र कुमार प्रतिनियुक्त थे, जहां इमर्जेंसी के मरीजों का इलाज किया गया। मरीजों…

Read More

कानपुर। झांसी मंडल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के समीप रात्रि करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। नार्दन रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे पटरी से उतर गए। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कालेज में महिला डॉक्टर से रेप व हत्या के विरोध में रेजिडेंट डाक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस वजह से शुक्रवार को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लोकनायक, जीबी पंत सहित दिल्ली के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी को छोड़कर ओपीडी, नियमित सर्जरी व अन्य सभी चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित रहेंगी। कोलकाता आरजी कर हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद से देशभर में चिकित्सक संगठनों ने डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।मेडिकल कॉलेज के छात्रों के आंदोलन के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी…

Read More

रांची। कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर का रेप और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स का देशव्यापी आंदोलन जारी है। रांची के रिम्स के जूनियर डॉक्टर्स भी हड़ताल पर हैं। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने शुक्रवार को भी पेन डाउन मूवमेंट जारी रखने का फैसला किया है। जेडीए ने बयान जारी कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस की रात को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और पश्चिम बंगाल के अन्य मेडिकल कॉलेजों के शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे डॉक्टरों पर राजनीतिक रूप से प्रेरित भीड़ ने हमला किया। जूनियर डॉक्टरों पर हुए हमलों के मद्देनजर रांची…

Read More

हजारीबाग। रांची-पटना मार्ग हजारीबाग हाइवे स्थित भारत माता चौक पर अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर भारत माता चौक आयोजन समिति की ओर से आयोजित भगवा ध्वज का ध्वाजारोहण कार्यक्रम में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुईं। भारत मां की तस्वीर पर गणमान्य लोगों के साथ मिलकर माल्यार्पण तथा भारत माता चौक पर भगवा ध्वज का ध्वाजारोहण किया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि हमारा देश विभिन्नताओं के बावजूद एकता की डोर में बंधा हुआ है। भारत एक ऐसा देश है, जहां गुरु की पूजा की जाती है। यहां गुरु-शिष्य परंपरा का आदर और सम्मान है।  मौके…

Read More

बोकारो। बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में पानी बिजली सुचारू रूप से चलाने की मांग को लेर पंचायत प्रतिनिधियों, डीवीसी कर्मियों एवं आम लोगों ने डीवीसी बिद्युत सबस्टेशन में तालाबंदी कर एडीएम बिल्डिंग का गेट घंटों जाम रखा।पिछले एक सप्ताह डीवीसी कॉलोनी में पानी-बिजली की समस्या हो रही है। कभी-कभी तो 24 घंटे में 17 से 18 घंटे ही बिजली दी जा रही है। वही हाल पानी का भी है। किसी-किसी दिन दिन-दिनभर पानी की सप्लाई नही की जा रही है। इससे कॉलोनी में हाहाकार मचा हुआ है।इस संबंध में बेरमो मुखिया संघ के अध्यक्ष चन्द्रदेव घांसी ने कहा कि…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर में एसीबी की टीम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ग्रेड 2 के कर्मचारी गौतम सिंह को 12 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वाड्रफनगर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ग्रेड 2 के कर्मचारी को रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एरियर फंड रिलीज करवाने के नाम पर गौतम सिंह ने चपरासी से 12 हजार रूपए घूस मांगा था। एसीबी को शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए गौतम सिंह को रंगे हाथ पकड़ा है। एरियर फंड रिलीज करवाने के नाम…

Read More

बोकारो। बोकारो के पेटरवार प्रखंड के दारिद पंचायत में मकान तोड़े जाने से आहत एक 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने आत्मदाह कर लिया। उसे गंभीर अवस्था में पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह 90 फीसदी झुलस गई थी। घटना की सूचना के बाद बेरमो एसडीएम अशोक कुमार और कई थाना क्षेत्रों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही रांची-बोकारो सड़क को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। तभी बुजुर्ग महिला ने अपने आप को…

Read More