Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा दिया। घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पति फरार प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत रामनगर निवासी मुन्ना सिंह (38 वर्ष) दिन में शराब पीने के बाद रात को घर पहुंचकर अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद हिंसक रूप लेने लगा। शराब के नशे में चूर पति ने अपनी पत्नी की…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज यूक्रेन की राजधानी कीव में वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात पर सारी दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं। रूस की यात्रा के ठीक छह हफ्ते बाद प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा काफी ऐतिहासिक मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी पोलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पूरी कर वहां से रेल मार्ग से यूक्रेन के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ युद्ध में शांति लाने के प्रयासों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यूक्रेन दौरा प्रारंभ करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि…

Read More

हजारीबाग, अमित मिश्रा, ब्यूरो चीफ, डब्ल्यूडब्ल्यूएन। हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र का रहनेवाला संदिग्ध मोहम्मद फैजान अनवर को गुरुवार को हजारीबाग व्यवहार न्यायालय में रिमांड में पेशी की गई। लगभग दो घंटे की पेशी में फैजान अपनी बात कोर्ट में बताता रहा। एटीएस टीम ने फैजान को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार फैजान ने एसीजीएम कोर्ट में अपनी पूरी बातें और गतिविधियों का बयान दिया। यहां उसने बताया कि कैसे वह रांची के डॉक्टर इश्तियाक अहमद के संपर्क में आया। सूत्र बताते हैं कि वह डाॅक्टर संभवत: किसी आतंकवादी समूह से संपर्क में था।  फैजान ने अधिवक्ता नेहा अंजुम…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सोनागाछी की सेक्स वर्करों ने इस साल दुर्गा पूजा की प्रतिमाओं के लिए अपने आंगन की पवित्र मिट्टी देने से इनकार कर दिया है। यह रुख उन्होंने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर डॉक्टर के दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में अख्तियार किया है। प्रदेश में देवी दुर्गा की प्रतिमाएं बनाने के लिए परंपरागत रूप से वेश्यालय की मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इस मिट्टी को पवित्र माना जाता है। राज्य के सेक्स वर्करों की एक प्रमुख संस्था दुर्बार महिला समन्वय समिति की एक पदाधिकारी ने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पोलैंड में अपने समकक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके बाद पोलैंड के राष्ट्रपति अंद्रजेज डुडा, वहां के उद्योगपतियों और इंफ्यूलेंसर्स से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। देरशाम प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन के लिए रवाना हो जाएंगे। वर्ष 1991 में पूर्व सोवियत गणराज्य से अलग होकर बने देश यूक्रेन की यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। राजधानी कीव में कल राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ वह यूक्रेन-रूस तनाव को समाप्त करने को लेकर बातचीत करेंगे। वक्फः मुस्लिम समुदाय…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय कॉलेज में पीजी कर रही छात्र ने प्राचार्य के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद छात्रा ने मामले की लिखित शिकायत रामानुजगंज थाना में की है। इधर पीड़िता की शिकायत के बाद रामानुजगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़ित छात्रा ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि, कुछ दिन पूर्व एक आवेदन लेकर अपनी सहेली के साथ प्राचार्य के कक्ष में गई थी। इस दौरान प्राचार्य सोनवानी ने अभद्र्य व्यवहार कर गंदे इशारे करने लगा। प्राचार्य के ऐसे व्यवहार से छात्रा बुरी तरह से डर…

Read More

धनबाद। आखिर कब समझेगा सिस्टम और कब सुधरेगा इंसान। जाम में फंसकर कब तक जाती रहेगी जान। भारत बंद के दौरान झारखंड के धनबाद जिले में एक किशोरी की जान चली गई। एसटी-एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आहूत झारखंड बंद की वजह से जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को जाम कर दिया गया था। इसकी वजह से युवती को अस्पताल पहुंचने में देर हो गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वाहन की चपेट में आने से हुई थी घायल धनबाद के शासन बेरिया पंचेरी की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार…

Read More

सरायकेला। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपना संगठन खड़ा करने का मन बना चुके हैं। सरायकेला में अपने गांव और अपने चहेतों के बीच उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। चंपाई ने बुधवार को हजारों समर्थकों के बीच कहा कि आप सबों का साथ मुझे मिलेगा, इसका भरोसा हो गया है। हम आगे बढ़ेंगे। बरसों से जो लोग अपने हक, अधिकार के लिए अछूते हैं, उन्हें हक दिलाएंगे। आदर्श राज्य बनाएंगे। मुझे विश्वास हो गया है कि आपका साथ मिलने से ऐसा जरूर होगा। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने साफ कर दिया है कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे।…

Read More

पलामू। भारत बंद का पलामू जिले में असर देखा जा रहा है। चौक-चौराहे जाम हैं। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आंदोलनकारी मेदिनीनगर, हुसैनाबाद, पांकी, छतरपुर, बिश्रामपुर सहित अन्य इलाकों में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय डालटनगंज में छहमुहान, कचहरी चौक, सदीक चौक, रेडमा चौक को जाम कर दिया गया है। सड़क पर जाम लगाने के लिए बड़े वाहनों को आड़ा टेढ़ा करके लगाया गया है। पूरा शहर जाम रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। छहमुहान पर सारे आंदोलनकारी धरना दे रहे हैं। उल्लेखनीय है…

Read More

सरायकेला। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का एस्कॉर्ट वाहन (संख्या जेएच 22A/1084) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा में मंगलवार देर रात करीब दाे बजे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को ड्रॉप करने के बाद एस्कॉर्ट वाहन लौट रही थी। इसी दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्यमार्ग पर मुड़िया के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई। एस्कॉर्ट वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण वहां पहुंचे। जिसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी और पुलिस…

Read More