Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजधानी के अरगोडा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाउसिंग कॉलोनी निवासी और रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गौरेश चंद्र झा से सोमवार को मारपीट की गई। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ मंगलवार को अरगोड़ा थाने में प्राथमिक दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इस घटना से रांची सिविल कोर्ट के वकीलों में भी आक्रोश है। झा का मोहल्ले के पड़ोसी से दीवार तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। झा के दीवार तोड़ने का विरोध करने पर उनके पड़ोसी ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में झा गंभीर रूप से घायल हो गये। गौरेश चंद्र झा को प्राथमिक उपचार के…

Read More

रांची। केंद्र सरकार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। दिल्ली से लौटते ही उन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिल जायेगी। अब चम्पाई सोरेन की सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय समय-समय पर नेताओं की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करता है। इसके बाद तय करता है कि किस नेता को किस श्रेणी की सुरक्षा देनी है। चम्पाई सोरेन ने सोमवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनकी आगे की रणनीति को लेकर मंत्रणा…

Read More

गुमला। जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। बताया जाता रहा कि अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद…

Read More

पलामू। पलामू से सटे गढ़वा के भवनाथपुर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेने रांची जाने के क्रम में खरौंधी मोड़ के समीप दो अज्ञात युवकों द्वारा सोमवार दिनदहाड़े बीडीओ नंदजी राम को थप्पड़ जड़ दिया है। थप्पड़ से पिटायी किए जाने पर नंद जी राम को चेहरे, हाथ की अंगुली में चोट लगी। घटना के बाद सीएचसी प्रभारी डा. दिनेश सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सशस्त्र बल के साथ खरौंधी मोड़ पहुंचे तथा बीडीओ से जानकारी लेते हुए आरोपी युवकों की धर पकड़ के लिए अग्रेतर कार्रवाई में…

Read More

रांची। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा। मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश होगी। इसके अलावा 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं, 26 अगस्त को दोपहर बाद मौसम में बदलाव की जानकारी दी गयी है। केंद्र के…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में एक दुर्घटनाग्रस्त चावल लदे ट्रक को चोर अपना निशाना बना रहे थे। लेकिन ट्रक ड्राइवर की सतर्कता से न सिर्फ चोरों के मंसूबे विफल हुए बल्कि दो चोर सलाखों के पीछे भी पहुंच गए। इस मामले की जानकारी सोमवार की शाम रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोर रामगढ़ शहर के लेप्रोसी कॉलोनी निवासी तिलका भुइंया और धनंजय महतो हैं। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को घाटी में एक चावल लदा ट्रक सीजी 14 एम के 0417 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। रात होने…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मरीज बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू से पिछले 15 दिनों में छह लोगों की मौत हुई है। इसे देखते हुए पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को वॉयरोलॉजी लैब्स में एन-1 एच- वायरस की जांच के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। माहभर में 60 से ज्यादा मरीज मिले हैं। राजधानी में स्वाइन फ्लू का पहला केस जुलाई के पहले सप्ताह में आया था। कांकेर का मरीज निजी अस्पताल में भर्ती…

Read More

बलरामपुर। जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर संतोषीनगर में अंगीठी जलाने से 81 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई है। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल भेज दिया है। दम घुटने से हुई मौत: प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुष्पा मंडल (81 वर्ष) ग्राम पंचायत संतोषी नगर के पिपराही निवासी घर में अकेली रहती थी। खाना खाने के बाद बिस्तर के नीचे अंगीठी जलकर सो गई। घर का दरवाजा और खिड़की बंद था। जिससे वृद्ध महिला की दम घुटने…

Read More

कोलकाता। आरजी कर दुष्कर्म और हत्याकांड के बाद सबसे बड़े खलनायक के रूप में उभरे पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसकी वजह है कि रविवार को केंद्रीय एजेंसी सीबीआई के अधिकारियों ने उनके घर 13 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की थी। छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद एक अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए है।  रविवार सुबह 6:50 बजे, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम कोलकाता के बेलघरिया इलाके में स्थित संदीप घोष के घर पहुंची। हालांकि, उन्हें तुरंत अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। सीबीआई अधिकारियों को घर…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक स्थित शिवम मेडिकल में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण एक महिला की तबियत बिगड़ गई। स्थिति बिगड़ता देख कथित डॉक्टर ने निजी वाहन से महिला को सदर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों के द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कोडरमा सदर अस्पताल में किए जाने के बाद शव के अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पूरे मामले पर मृतका कुरेशा खातून ( 70) के पुत्र युनुस…

Read More