- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने बीटेक की छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के जुर्म में जेल में बंद राहुल राज को बेल देने से इनकार करते हुए उसकी फांसी की सजा को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने सोमवार को उसकी अपील याचिका खारिज कर दी है। राहुल राज को रांची सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उसने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ ने इस मामले की सुनवाई की। रांची सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 20 दिसंबर, 2019…
रामगढ़। एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ जिले के तीन थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही तीन पदाधिकारियों को लाइन क्लोज भी किया है। गोला थाना प्रभारी हरिपद टुडू, बरकाकाना ओपी प्रभारी मोहम्मद अख्तर अली और भुरकुंडा ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। इन तीनों थानों में नए पदाधिकारी को मौका दिया गया है। भुरकुंडा ओपी में पदस्थापित अभिषेक प्रताप को गोला थाना प्रभारी, हिंदी शाखा के प्रभारी उमाशंकर वर्मा को बरकाकाना ओपी प्रभारी, भुरकुंडा ओपी में ही पदस्थापित निर्भय कुमार गुप्ता को भुरकुंडा ओपी प्रभारी बनाया गया है। ये भी पढ़िए…….. https://offbeatnews.in/nine-people-died-and-nineteen-cattle-also-died-due-to-lightning-in-chhattisgarh/
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से जनधन की क्षति हुई। आकाशीय बिजली गिरने से नौ लोगों की बीती देर शाम तक मौत हो गई। वहीं कांकेर जिले के अंतागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हो गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के भीतर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को बलौदाबाजार जिले के मोहतरा (लटुवा) गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सात ग्रामीणों की मौत हो गई । मृतकों में…
पश्चिमी सिंहभूम। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार काे पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा गोलीकांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास कार्यक्रम में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने 60 समूहों और व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टे का वितरण किया। प्रतीकात्मक रूप से सात सामुदायिक वनाधिकार पट्टे का वितरण किया गया। यह वन पट्टा मंझारी और हाटगाम्हरिया के लोगों के बीच वितरित किया गया। वनाधिकार पट्टा के 1253 दावेदारों के बीच कुल 1336.4 एकड़ वनाधिकार पट्टा दिया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड हमेशा से वीरों की धरती रही…
रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया है। सहायक पुलिसकर्मी विभिन्न मांगों को लेकर दो जुलाई से धरने पर बैठे थे। उनका आंदोल शुक्रवार की देर रात समाप्त हुआ। झारखंड सहायक पुलिस प्रदेश संगठन के अध्यक्ष अविनाश द्विवेदी और सचिव विवेकानंद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि झारखंड सरकार ने हमारी कई मांगों पर सहमति जताते हुए उसे कैबिनेट से पास कर दिया, जिसके बाद हमलोगों ने अपना आंदोलन 67वें दिन खत्म करने की घोषणा की है। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, अब सहायक पुलिसकर्मियों को 13 हजार रुपये वेतन मिलेगा। सरकारी की ओर…
रांची। एचईसी के सबसे पुराने मजदूर नेता और इंटक के जाने माने राष्ट्रीय वरीय सचिव राणा संग्राम सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। राणा संग्राम सिंह के पार्थिव शरीर को पारस अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार रविवार को धुर्वा स्थित सिठियो मुक्तिधाम में सुबह 11 बजे होगा। यूनियन लीडर के धुर्वा स्थित आवास से मुक्तिधाम तक सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जायेगी। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री लीलाधर सिंह ने राणा संग्राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त…
रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में एक से बढ़कर एक पूजा पंडाल का निर्माण जारी है। रातू रोड स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में इस वर्ष वन्य जीवन और झारखंडी परिवेश की झलक मिलेगी। माता के भक्तों को यहां मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की कलात्मक प्रतिमाओं का दर्शन होगा। समिति के संरक्षक विक्की यादव ने शनिवार को बताया कि पंडाल का अवलोकन करते ही अभिवादन जोहार के साथ गांव की संस्कृति, लोकनृत्य, पारंपरिक हथियार, वाद्ययंत्र आदि की मनोहारी छटा देखते ही बनेगी। पंडाल का बाह्य साज-सज्जा में झारखंड के…
नई दिल्ली। देशभर में आज से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सुबह से विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक्स हैंडल पर समस्त देशवासियों को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । इस वर्ष गणेश चतुर्थी सात सितंबर को मनाई जा रही है। भगवान गणेश हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता और प्रथमपूज्य देवता के रूप में पूजे जाते हैं। वो अशुभता को दूर कर शुभ फल प्रदान करते हैं। गणेश चतुर्थी से ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज होता है। देश…
सरायकेला। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्जनों आपराधिक घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी संतोष थापा को आदित्यपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। इस बावत पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते दो सितंबर को कुख्यात अपराधी संतोष थापा के दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद सरायकेला उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और जिला पुलिस ने दिल्ली पुलिस, कोलकाता पुलिस और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ से संपर्क स्थापित कर सभी के संयुक्त प्रयास से अपराधी…
हजारीबाग। रांची से चलकर पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर गुरुवार काे पथराव हुआ है। ट्रेन नंबर 22350 पर हजारीबाग के चरही एवं बेस रेलवे स्टेशन के बीच में पथराव हुआ। इससे ट्रेन को नुकसान पहुंचा है। बोगी नंबर ई वन की सीट नंबर 5 और 6 के पास का ग्लास पूरी तरह टूट गया। हालांकि, इससे अंदर बैठे किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए असामाजिक तत्वों की पहचान की कोशिश हो रही है। इस हमले को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है और न ही किसी ओर से इस घटना…