- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। जिले के केरेडारी में एक बार फिर से नक्सलियों ने आगजनी व गोली बारी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने एनटीपीसी के केरेडारी व चट्टीबरियातू कोल परियोजना से कोयला ठुलाई में लगे पांच हाइवा वाहन चालकों के साथ मारपीट करते हुए वाहनों में आग लगा दी। आगजानी की घटना में पांच वाहन का केबिन वा इंजन जल कर राख हो गया। इसके अलावे नक्सलियों ने भय उत्पन्न करने के लिए एक वाहन में दो राउंड व तीन राउंड हवाई फायरिंग किया। एक वाहन केरेडारी के पेटो पंचायत समिति सदस्य अरविंद का हैं जबकि चार अन्य वाहन…
कोलकाता। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल का निर्णय सोमवार रात आठ घंटे लंबी चली जनरल बॉडी (जीबी) बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले, शनिवार को हुई बैठक में डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। पानिहाटी के सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज में पहले से ही हड़ताल जारी है। जूनियर डॉक्टरों ने कुल दस मांगें प्रस्तुत की हैं, जिनमें प्रमुख रूप से पीड़िता को जल्द न्याय दिलाना, स्वास्थ्य सचिव को हटाना, अस्पतालों में पुलिस सुरक्षा…
धनबाद। धनबाद के बलियापुर स्थित हवाई पट्टी में सोमवार को जॉब ऑफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन व परिवहन भत्ता वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सीएम हेमंत सोरेन तीन बजे के आसपास कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ झारखंड के श्रम विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता और अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री इरफान अंसारी भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपए की 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम…
पलामू। जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा और तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार पुलिस पिकेट हटाए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को पिकेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के साथ उप प्रमुख कुसुम देवी, डबरा की मुखिया मंजू देवी, नंदू रवि, नंदू यादव, वीरेंद्र उरांव, विनोद यादव, बिगन यादव, बाबूलाल गुप्ता, दिनेश यादव, अखिलेश भुईया, निशा देवी, बासमती देवी, अनीता देवी के अलावा कई लोगों ने एक स्वर में कहा कि डबरा का यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता था। यहां से पुलिस पिकेट हटाने के बाद नक्सली फिर से हमला कर सकते हैं। नक्सलियों के टारगेट…
रांची। राज्य के पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के समक्ष सोमवार को जदयू में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने जदयू के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में राजा पीटर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार, शैलेन्द्र महतो, सुशील सिंह उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार में आस्था रखते हुए राजा पीटर पार्टी में शामिल हुए। दो दशकों से अधिक झारखंड की राजनितिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत रहे…
रांची। अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने सोमवार को दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी हेमंत सिंह मुंडा और धन सिंह मुंडा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 60 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं देने पर दोनों को चार साल अलग से साधारण कारावास की सजा काटनी होगी। दोनों आरोपितों को कोर्ट ने गत शनिवार को दोषी ठहराया था। धनसिंह मुंडा घटना के बाद से ही 01 अगस्त, 2019 से लगातार जेल में है। घटना को लेकर तमाड़ थाना में 31 जुलाई, 2019 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले…
रांची। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया। सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग जिलों से आये आंदोलनकारी सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। मुख्यमंत्री आवास के पास सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम और कई डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, राजकीय मान-सम्मान के साथ अलग झारखंडी पहचान, बेटे-बेटियों को रोजी रोजगार व नियोजन…
काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 200 के पार हो गई है। अभी भी करीब चार दर्जन से अधिक लोग लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में फंसे शवों को निकालने का काम जारी है। बाढ़ का पानी कम होने के साथ ही लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था में सरकार जुट गई है। गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बाढ़ और भूस्खलन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 204 हो गयी है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने बताया कि देशभर से सोमवार सुबह 11 बजे…
पटना। नेपाल और बिहार में हुई बारिश से उत्तर बिहार के 12 जिलों की करीब 16 लाख आबादी प्रभावित है। हालांकि सोमवार सुबह सुपौल जिले के वीरपुर स्थित कोशी बराज के सभी 56 फाटक को बन्द कर दिया गया। जिससे लोगों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। यह बीते चार दिनों से खुला हुआ था। बीते 24 घंटे के दौरान कोसी-सीमांचल में बाढ़ के पानी में डूबने से 06 लोगों की मौत हो गई है। कोसी बराज का फाटक खोले जाने के तीसरे दिन रविवार-सोमवार को मध्य रात्रि दरभंगा जिले में किरतपुर प्रखंड के भूभौल गांव…
रांची। रांची में दुर्गा पूजा को लेकर हर इलाके में पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के कचहरी चौक के पास संग्राम क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष आकर्षक काल्पनिक मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है। पंडाल को बनाने में कई दिनों से बंगाल के कारीगर लगे हैं। कपड़ा, फाइबर, फोम आदि का इस्तेमाल कर पंडाल निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 55 फीट और चौड़ाई 46 फीट है। क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज वर्मा ने सोमवार को बताया कि पंडाल के अंदर बन रहे राजदरबार में मां दुर्गा सिंहासन पर…