Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को फिर से झारखंड दौरे पर आए हैं। दोपहर 1:10 बजे विशेष विमान से वे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग पहुंचे। वहां प्रधानमंत्री मोदी हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के मटवारी गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। माैके पर प्रधानमंत्री ने जोहार कहकर संबोधित किया। उन्हाेंने कहा कि हमारा आदिवासी समाज तभी आगे बढ़ेगा जब आदिवासी युवाओं को अच्छी शिक्षा का अवसर मिलेगा। आज हमारी सरकार आदिवासी इलाकों में 40 एकलव्य स्कूल का शिलान्यास करने जा रही है, ताकि हमारे जनजातीय समाज को बेहतर शिक्षा मिले।…

Read More

रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को बीस दिन की पैरोल मिलने पर बुधवार सुबह उन्हें रोहतक की सुनारियां जेल से रिहा कर दिया गया। पैरोल पर रिहाई के दौरान वह यूपी के बरनावा आश्रम में रहेंगे। राम रहीम की पैरोल को लेकर कांग्रेस ने एतराज जताया था और इस बारे में चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर कहा था कि राम रहीम को इस वक्त पैरोल देना ठीक नहीं है, इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से यूपी के लिए रवाना हुए है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुनारियां जेल के बाहर हलचल…

Read More

बलरामपुर। जिले के चलगली थाना क्षेत्र में ग्रामीणों को पैसे डबल कराने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जब ठगी के शिकार हुए ग्रामीणों को पता चला तब तक काफी देर हो चुका था। ठगों ने गांव के भोले भाले ग्रामीणों को शिकार बनाया और करोड़ों रुपए ठग लिए।  ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ग्रामीणों ने चलगली थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता दें, ठगों ने एक एंटोफगास्टा फर्जी एप डाउनलोड कराया और बाद में लोगों का विश्वास जीतने के लिए पैसे भी डबल करके दिखाया।…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवासीय परिसर में मंगलवार को हजारीबाग में दो अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।  बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बिहार राज्य के महाराजगंज से सांसद सह कोडरमा विधानसभा के प्रवासी प्रभारी जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक डॉ. नीरा यादव, विधानसभा प्रभारी भैया अभिमन्यु प्रसाद, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा एवं जिलाध्यक्ष अनूप जोशी उपस्थित थे।  बैठक में तैयारी का जायजा लेते हुए…

Read More

धनबाद। धनबाद के पाण्डरपल्ला निवासी जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन की अज्ञात अपराधियों ने मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन अपने कार्यालय शान डेवलपर एंड बिल्डर्स जो धनबाद के अशर्फी अस्पताल के समीप है, वहीं के लिए निकले थे। जानकारी के अनुसार शाहबुद्दीन जैसे ही अपनी गाड़ी से उतरे, वहां पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनके गर्दन पर पीछे से बंदूक सटाकर गोली चला दी, जिससे वह वहीं सड़क पर गिर गए। घटना के बाद जमा हुई भीड़ ने उन्हें उठाकर पास के अशर्फी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  बताया जाता…

Read More

लातेहार। झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सली संगठन के दो सब जोनल कमांडर को पुलिस ने अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सब जोनल कमांडर खुर्शीद अंसारी, पोचरा, लातेहार और फेंकू भुईयां बालूमाथ शामिल हैं। नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक एके-47 स्वचालित राइफल और आठ जिंदा गोली बरामद की है। एसपी कुमार गौरव ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर जंगल के पास दो नक्सली हथियार के साथ घूम रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई और नक्सलियों…

Read More

खूंटी। जिले के सायको थाना कुदा ग्राम निवासी भोंज मुंडा नामक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसंधान में इस बात का खुलासा हुआ कि अवैध संबंध के कारण सादिर उर्फ सुकरा मुंडा ने ही अपनी पत्नी के प्रेमी भोंज मुंडा की हत्या सुपारी देकर कराई थी। यह जानकारी खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरूण रजक ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व हुए हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपितों अड़की थानांतर्गत ग्राम बगड़ी निवासी फगुआ मुंडा उर्फ चुन्नू उर्फ मांगा…

Read More

हजारीबाग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को हजारीबाग में रहेंगे। यहां वे विनोबा भावे विश्व विद्यालय से कई योजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद वे मटवारी मैदान के लिए रवाना होंगे और भाजपा की परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से हजारीबाग के लिए रवाना होंगे। इसके बाद एक खास कार से विवि जाएंगे। यह वाहन बुलेटप्रुफ होगा। प्रधानमंत्री के काफिले में तीन स्पेशल गाड़ियां होगी। एक वाहन पर प्रधानमंत्री मोदी सवार होंगे। इसी वाहन से हेलीपैड से विभावि सभा स्थल जायेंगे। जिला प्रशासन ने रांची से रोड शो…

Read More

रांची। रांची के नये उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पूर्व उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि त्योहार के सीजन की शुरुआत हो रही है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर बेहतर तरीके से पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों पर उपायुक्त ने कहा कि पूर्व से ही तैयारियां की…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारीबाग में तीन हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही सात एसपी, 45 डीएसपी, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा रैप की दो कंपनी को भी लगाया गया है। एडीजी अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही एसपीजी के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर…

Read More