Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी संस्था के द्वारा शारदीय नवरात्र के अवसर पर देवी स्वरूप कन्याओं के पूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सुभाषनगर में किया गया। कन्या पूजन में 51 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद भोजन कराया गया साथ ही देवी की इन बाल स्वरूप कन्याओं को कॉपी कलम सहित शैक्षणिक सामग्री एवं श्रृंगार सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्व हिन्दू परिषद जिला सह मंत्री आकाश तिवारी के द्वारा किया गया। कन्या पूजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामवासी रामानुजगंज क्षेत्र के सुभाषनगर गांव में छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर एक बार फिर एक अनियंत्रित ट्रक ने कहर बरपाया है। महाअष्टमी के दिन महामाया दरबार में पूजा करने जा रही चार बच्चियों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इस हादसे में तीन बच्चियों की मौत हो चुकी है। एक अन्य की हालत भी नाजुक बनी हुई है। यह घटना गुरुवार को पटेल चौक, मुर्रामकला गांव के समीप हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का, रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कराया है।  जानकारी के अनुसार मुर्रामकला गांव की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरस्वती शिक्षा संस्थान रोहिणीपुरम एनआईटी कॉलेज के सामने दो दिवसीय छठवां राज्यस्तरीय ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 500 बच्चों ने भाग लिया।जिसमें बलरामपुर जिले के 17 युवतियां एवं 18 युवक कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।  प्रतियोगिता में प्रमुख कोच प्रेमशंकर भारती एवं गोविंद दोहरे और साथ में सुनील दोहरे, अवधेश भारती, दिनेश दोहरे के नेतृत्व में बलरामपुर के खिलाड़ियों ने 1 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक एवं 13 कांस्य पदक जीता एवं 13 खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा। …

Read More

मुंबई। उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा को उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में सर्व सहमति से पारित किया गया है। इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की सिफारिश की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज हुई कैबिनेट की बैठक में पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने का अनुरोध करने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को पेश करते हुए कहा कि…

Read More

मुंबई। प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 86 साल के थे। बढ़ती उम्र की समस्याओं को लेकर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टाटा समूह ने रतन टाटा के निधन की पुष्टि की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘रतन टाटा के दुखद निधन से भारत ने एक ऐसे आइकन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट विकास को राष्ट्र निर्माण और उत्कृष्टता को नैतिकता के साथ जोड़ा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित, उन्होंने टाटा की महान विरासत को आगे…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में बीते 11 सितंबर को हुए राजेश ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने बचे दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से सोने चांदी के जेवरात के साथ एक देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। जिसकी कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी जा रही है। बुधवार को बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पूरी जानकारी मीडिया को दी। आपको बताते चलें कि, बीते 11 सितंबर को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज स्थित राजेश ज्वेलर्स में छह आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे 2…

Read More

बलरामपुर। राजेश ज्वेलर्स लूटकांड में 22 दिन के भीतर लगभग सभी आरोपियों को बलरामपुर पुलिस ने धर दबोचा था। जिसके मद्देनजर मंगलवार को राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम जिले की पुलिस को सम्मानित और हौसला बढ़ाने के लिए बलरामपुर के रामानुजगंज पहुंचे। कृषि मंत्री ने दिया 1 लाख रुपए का चेक मंगलवार को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज थाने में जिले के कप्तान वैभव बेंकर एवं सभी पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। पुलिस की हौसला बढ़ाने के लिए एक लाख की सम्मान राशि भी प्रदान की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पुलिस की तत्परता से…

Read More

गिरिडीह। जिले के गांवा थाना इलाके के धरवे नावाडीह गांव के सिमनवा में मंगलवार को आसमानी बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। मृतकों में अखिलेश यादव का नौ वर्षीय पुत्र विराज कुमार और रामप्रसाद यादव का 12 साल का बेटा सोनू कुमार हैं। बताया गया कि दोनों लड़के धर्वे नावाडीह के मैदान में खेल रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई। दोनों बचने के लिए बरगद पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच वे दोनों आसमानी बिजली गिरने से बेहोश हो गये। परिजनों को जानकारी मिली तो आनन-फानन में दोनों को लेकर गांवा स्वास्थ केंद्र पहुंचे,…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रांची और धनबाद में अधिवक्ता, डीटीओ और सीओ सहित अन्य कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई पंडरा थाना में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गयी है। छापेमारी में भारी मात्रा में धनबाद से कैश बरामद होने की सूचना है। ईडी की टीम ने एक वकील के साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रभात भूषण, जमीन कारोबारी संजीव पांडे, रवि नाम के व्यक्ति के ठिकानों पर छापेमारी की है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाले मामले की जांच कर रहे ईडी को मैनेज करने के लिए…

Read More

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दस वर्ष के बच्चे की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र के तोरफा गांव का है। बच्चे की बॉडी मिलने के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट ब्रजेश कुमार नामक दस वर्ष का बच्चा घर के पास खेलने के दौरान गुम हो गया था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन बच्चा नहीं मिला। जिसके बाद बीते 2 तारीख को परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद बलंगी…

Read More