Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। बैठक में विधायक दल के नेता चयन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व को अधिकृत किया गया। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, वरिष्ठ नेता और पर्यवेक्षक तारिक अनवर, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और पर्यवेक्षक मल्लू भट्टी विक्रममार्का,अजय शर्मा, केशव महतो कमलेश मौजूद थे। बैठक के बाद कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। बैठक के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि विधायक दल की बैठक में अहम फैसला लिया गया है। आज…

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सर्वाधिक 1 करोड़ 72 लाख 93 हजार 650 वोट मिले हैं। इन वोटों के साथ ही भाजपा ने सर्वाधिक 132 सीटें हासिल की हैं। वोटों के मामले में कांग्रेस पार्टी राज्य में दूसरे क्रमांक पर रही है, जबकि उसे मात्र 16 सीटें मिल सकी हैं। चुनाव परिणाम के अनुसार महाराष्ट्र में कांग्रेस को 80 लाख 20 हजार 921 वोट मिले हैं और 16 सीटें मिली हैं, जबकि शिवसेना शिंदे समूह वोटों के मामले में राज्य में तीसरे स्थान पर रही और उसे 79 लाख 96 हजार 930 वोट मिले…

Read More

चतरा। जिले के शिवपुर-कठौतिया रेल लाईन के निर्माण में लगी आईएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी के टंडवा थाना क्षेत्र के बुकरू गांव स्थित ब्रिज संख्या 103 के निर्माण में लगी पोकलेन मशीन और एक हाइड्रा मशीन में हथियारबंद उग्रवादियों ने आगजनी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाया। टंडवा पुलिस रविवार को उग्रवादियों के धर-पकड़ के लिए अभियान चला रही है। ब्रिज निर्माण में लगे वर्करों को उग्रवादी घटना की जानकारी मिली तो वर्करों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने वर्करों के सहारे घंटों मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन में लगी आग को तो बुझा लिया लेकिन पोकलेन…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का नतीजा आचुका है। इस बार इंडिया गठबंधन ने 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर ली है। वहीं, इस चुनाव में कई ऐसे लोगों को भी हार का सामना करना पड़ा, जो झारखंड की राजनीति में बड़े चेहरे माने जाते हैं या फिर राज्य में मंत्री पद पर रह चुके हैं। ऐसे नेताओं में आजसू प्रमुख सुदेश महतो को सिल्ली में झामुमो के अमित महतो से शिकस्त मिली। बीजेपी नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी को भी चंदनक्यारी में हार का सामना करना पड़ा। हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे बन्ना…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद अब तय हो गया है कि इंडी गठबंधन की सरकार दोबारा बनेगी। इंडी गठबंधन के विधायक दल की बैठक रविवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में चल रही है। बैठक में नव निर्वाचित विधायक पहुंच रहे हैं। इस बैठक में इंडी गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इंडी गठबंधन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि हेमंत सोरेन की…

Read More

हजारीबाग। सदर विधानसभा के विधायक के रूप में चुने गए प्रदीप प्रसाद ने जीत के अगले ही दिन रविवार काे जनता से सीधे संवाद कर जनसेवा का परिचय दिया। उन्होंने रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रसाद के सामने रखा। प्रसाद ने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Read More

रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा सीट के चुनाव नतीजे आने के बाद सबसे पहला हमला पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर हुआ है। उनके घर पर रविवार की सुबह कुछ लोगों ने पथराव किया। इस पथराव में उनकी मारुति गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। पथराव के पीछे नवनिर्वाचित विधायक के दबंग समर्थकों का हाथ होने का आरोप अंबा प्रसाद ने लगाया है। अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपनी टूटी हुई गाड़ी की तस्वीर पोस्ट की है और कहा है कि क्या यही है जनसेवा की आपकी पहली तस्वीर? अंबा प्रसाद ने कहा कि अभी कल ही चुनाव के नतीजे…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल जनपद में जामा मस्जिद को लेकर हुए उपद्रव की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने डीजीपी को जिले के हालात पर नजर रखने और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने पथराव करने के आराेप में छह लाेगाें काे गिरफ्तार किया है। डीजीपी के आदेश पथराव करने वालाें की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर संभल…

Read More

खूंटी। वैसे तो पूरे राज्य में भाजपा की हार हुई है, पर भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित समझी जाने वाली खूंटी जैसी सीट से पांच बार लगातार विधायक रहे और राज्य के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह की करारी शिकस्त ने कई सवाल खड़े किये हैं। तोरपा से तीन के विधायक रहे कोचे मुंडा के पराजय को भी लोग विधायक कोचे मुंडा की जनता से दूरी के साथ ही भाजपा संगठन की कमजोरी के रूप में देख रहे हैं। खूंटी जिले से भाजपा का सुपड़ा साफ होने के संबंध में लोगों की अलग-अलग राय है, लेकिन सभी एक बात…

Read More

पलामू। डालटनगंज विधानसभा सीट से आलोक चौरसिया अपनी कुर्सी तीसरी बार बचाने में कामयाब रहे। वर्ष 2014 और 2019 की तरह जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगा दी है। इस बीच अपनी पूरी उर्जा लगा चुके पूर्व मंत्री और डालटनगंज विधानसभा सीट से 2009 में विधायक रहे केएन त्रिपाठी आलोक के तिलिस्म को भेद नहीं पाए। उन्हें मात्र 890 मतों से हार का सामना करना पड़ा। निर्धारित 20 राउंड की गिनती के बाद भी रिजल्ट स्पष्ट नहीं होने पर 21वें राउंड में भी मतों की गिनती हुई, जिसके बाद 890 मतों से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आलोक चौरसिया…

Read More