Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड में आदर्श चुनाव आचार संहिता सोमवार को खत्म हो गयी है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता समाप्त करने की सोमवार को घोषणा कर दी है। इस संदर्भ में सभी कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ सेक्रेटरी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लेटर जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य में 15 अक्टूबर से आचार संहिता लागू था। ऐसे में कोई नया काम नहीं हो रहा। अब सभी काम हो सकेंगे। झारखंड में चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के तहत 200 करोड़ से अधिक मूल्य के कैश, नशीली पदार्थ और लीकर जब्त की गयी थी। वहीं, एमसीसी के…

Read More

संभल। जनपद में शाही जाम मस्जिद सर्वे को लेकर रविवार को हुए पथराव और आगजनी को लेकर प्रशासन बड़े स्तर पर कार्रवाई कर रहा है। इस मामले में अभीतक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 400 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गई है और स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बाहरी व्यक्ति के जनपद में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इलाके में कैंप किए हुए हैं। जिले के माहौल को देखते हुए आसपास के जिलों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में उत्तरी एवं दक्षिणी क्षेत्रों सहित मैदानी इलाकों में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से दो डिग्री तक नीचे तापमान पहुंच गया है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के दो जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी है। प्रदेश के सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी है। साथ ही वातावरण के मध्य स्तर में नमी का आगमन…

Read More

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार के पारपाइन गांव में स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की बीते रात गला काटकर हत्या कर दी गई। सब्जी काटने वाले पहसुल से महिला का गला काटा गया। सोमवार सुबह पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है। घटना रविवार देर रात की है। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी पति अनूप कुमार के साथ अक्सर रांची रहा करती थी। कभी-कभी ड्यूटी के लिए तरहसी आया करती थी। दो दिन पहले…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राजनीति विरासत में मिली। हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन के बेटे हैं और एक जाने-मानें भारतीय राजनेता हैं। वह इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों के कारण राजनीति में आ गए। हेमंत सोरेन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए पार्टी और राज्य में उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बन गए। हेमंत सोरेन का जन्म 10 अगस्त 1975 को बिहार (अब झारखंड में) के रामगढ़ जिले के नेमारा में रूपी और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के घर हुआ था। हेमंत के दो भाई और एक बहन है।…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। तब तक वे इस पद पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। हेमंत सोरेन पहली बार 13 जुलाई, 2013 को मुख्यमंत्री बने थे। वे इस पद पर 28 दिसंबर, 2014 तक रहे। वह दूसरी बार 29 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री बने और इस पद पर दो फरवरी, 2024 तक रहे। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने। वह दो फरवरी से चार जुलाई, 2024 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे। चंपाई सोरेन का कार्यकाल 153 दिनों…

Read More

संभल। जिला मुख्यालय पर रविवार को जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पथराव व आगजनी में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हैं। फायरिंग सीओ अनुज चौधरी और एसपी के पीआरओ को भी गोली लगी है। पत्थरबाजी करने में कई शरारती तत्वों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आगजनी में तीन कार और आठ बाइकें नष्ट हुए हैं। नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मुरादाबाद कमिश्नर ऑन्जनेय सिंह ने बताया कि हिंसा के दौरान छत से की…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राजभवन में भेंट कर पद से त्यागपत्र सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका त्यागपत्र स्वीकार कर वैकल्पिक व्यवस्था के गठन तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहने के लिए कहा। साथ ही नई सरकार के गठन के लिए आमंत्रित भी किया। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं भाकपा (माले) के शिष्टमंडल ने राजभवन में हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य में सरकार गठन के लिए निर्वाचित विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने हेमन्त सोरेन को झारखंड राज्य का मनोनीत…

Read More

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में आज रविवार काे छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े के वाहन सड़क हादसे का शिकार हाे गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े कुसमी जा रही थीं। घटना चारगढ़ के पास राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, मंत्री के वाहन को एक क्लीनिकल लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मंत्री राजवाडे़ के काफिले की करीब चार गाड़ियां आपस में टकरा गई।…

Read More

रांची। इंडी गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को गठबंधन दल का नेता चुना गया। लगभग चार घंटे तक चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सहित गठबंधन दल के नेता राजभवन पहुंचे। हेमंत सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इंडी गठबंधन के नव निर्वाचित विधायकों की सूची सौंपी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का निर्देश दिया। बताया…

Read More