Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड सरकार ने सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी बनाया है। इस संबध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी कर दी है। वह एसीबी और सीआईडी के डीजी के भी अतरिक्त प्रभार में बने रहेंगे। वहीं डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखण्ड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसीप्रकार देवघर जिले के झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-5 के समादेष्टा अजीत पीटर डुंगडुंग को स्थानांतरित करते हुए अगले तक देवघर का एसपी बनाया गया है। डुंगडुंग…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को पहली कैबिनेट में विधानसभा के विशेष सत्र के आयोजन की स्वीकृति दे दी है। विधानसभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार का विश्वास मत हासिल करेंगे। विशेष सत्र के लिए स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इस कैबिनेट में कुल सात निर्णय लिए गए। कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों काे कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की संभवना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन बलिदानियाें को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार काे बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा। इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नाैकरी का नियुक्ति पत्र साैंपा। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाकांत रजक और शहीद की बहन लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं। शहीदों के सम्मान और…

Read More

रांची। झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री को रांची जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। भजन्त्री अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इस संबंध में गुरुवार रात कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं रांची डीसी के पद पर पदस्थापित वरूण रंजन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक रांची के प्रबंध निदेशक औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर के सौदागर मोहल्ला में टेंपो से पानी बांटने वाले एक युवक ने एक युवती का अपहरण किया। पांच महीने तक अपहरण के दौरान ही उसने उस युवती का शारीरिक शोषण भी किया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता कुमारी (नाम बदला हुआ) अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग कर 26 नवंबर को रामगढ़ पहुंची। जैसे ही रामगढ़ पुलिस को इस वारदात की सूचना मिली पुलिस ने आरोपी सत्यम कुमार उर्फ शुभम ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सत्यम कुमार को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पीड़िता के बयान पर रामगढ़ थाने में…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार शाम 4.11 बजे हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में यह चौथा कार्यकाल होगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर के मोहराबादी मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार के मंच पर पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ…

Read More

पलामू। जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के पारपाइन की स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की हत्या अंधविश्वास में पड़कर कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के तीन दिन के भीतर इसका उदभेदन करते हुए पड़ोस के देवर और एक महिला तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान चंदन कुमार( 21) और बगला गांव की मालती देवी (60) के रूप में हुई है। मालती देवी ओझा गुनी का काम करती है। इस संबंध में अंजू देवी के पति अनूप कुमार ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तरहसी के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने गुरुवार को बताया…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन की शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान पूरी तरह से तैयार हो चुका है। शपथ ग्रहण के लिए कई राज्यों के सीनियर लीडरों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। अखिलेश यादव कुछ देर पहले ही रांची पहुंचे है। रांची पहुंचते ही उन्होंने हेमंत सोरेन को बधाई दिया और कहा इंडिया गठबंधन और हेमंत सरकार को राज्य की जनता ने दोबारा मौका दिया है। यहां की जनता ने बहुत ही महत्वपूर्ण संदेश दिया है। आने वाले समय में इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड के हेमंत सोरेन के शपथ…

Read More

रांची। झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक होगा। एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गुरुवार को पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है। हेमंत…

Read More

रांची। झारखंड के नवनिर्वाचित विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी जायेगी। स्पेशल ब्रांच की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद कुछ मंत्रियों और नेताओं को वाई प्लस सुरक्षा भी मिल सकती है। गुरुवार को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में नयी विधानसभा बनने के बाद विधायकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच करेगी। सूत्रों की मानें तो झारखंड पुलिस 25 बुलेटप्रूफ गाड़ियों को खरीद रही है। इनमें से पांच गाड़ियां पहले ही आ चुकी है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के काफिले में भी बुलेट प्रूफ गाड़ियां बदली जाएंगी। सूत्र की मानें…

Read More