- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा का मंगलवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस संबंध में अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताते हुए जानकारी दी है। मुंडा ने कहा कि उनके बड़े भाई भीमसेन मुंडा का अंतिम संस्कार पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) स्वर्णरेखा घाट मानगो में होगा। इससे पहले घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर से सुबह 11.30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। अर्जुन मुंडा ने पोस्ट में लिखा है कि दुःखद समाचार व्यथित मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक, मेरे…
धनबाद। धनबाद रेल मंडल एक बार फिर अप्रैल से नवंबर तक सबसे अधिक माल ढुलाई कर देश मे सबसे कमाऊ रेल मंडल का दर्ज बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है। इसके साथ यात्री सुविधाओं में भी कई अहम कार्य किए जा रहे हैं। धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने आज बताया कि एक बार फिर धनबाद रेल मंडल ने सबसे ज्यादा 125.95 मिलियन टन माल ढुलाई कर आय के मामले में देश का सर्वश्रेष्ठ रेल मंडल बने रहने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह तक धनबाद रेल मंडल ने 2087 करोड़ रुपये…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में विकास कार्यों को गति देनी है और राजस्व संग्रहण को भी बढ़ाना है। ऐसे में सभी विभाग राजस्व उगाही में तेजी लाने के साथ अतिरिक्त राजस्व संग्रहण के नए स्रोतों के लिए संभावनाओं को तलाशें। सोरेन सोमवार को झारखंड मंत्रालय में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव, सचिव के साथ वित्तीय वर्ष 2024- 25 के बजट से परे शुरू की गई नई योजनाओं के अतिरिक्त दायित्वों की पूर्ति एवं वित्तीय वर्ष 2024- 25 के अनुपूरक बजट की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। राजस्व प्रबंधन को…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस ने जिन सीटों पर हार का सामना किया है, उनकी समीक्षा के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पहल शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलावार वरिष्ठ कांग्रेसजनों की समितियां गठित की हैं। इन समितियों को हार की परिस्थितियों और कारणों का विश्लेषण करने का जिम्मा सौंपा गया है। समितियां जिलाध्यक्षों, प्रखंड और मंडल स्तर के नेताओं और संबंधित संगठनों के साथ बैठक करेंगी। समितियां…
रांची। दुर्गा पूजा के दौरान रोहित तिर्की की पीट-पीटकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते दो आरोपितों मंतोष कुमार उर्फ मंटू और आयुष राज उर्फ अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 11 अक्टूबर को रोहित दुर्गा पूजा घूमने के लिए गया हुआ था। पूजा के दौरान कुछ आपराधिक किस्म के युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के बाद युवकों ने रोहित के साथ मारपीट की। मारपीट में रोहित बुरी तरह से जख्मी हो गया।…
लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक नाबालिग का शव कुएं से मिला। वह पिछले चार दिनों से लापता थी। लड़की के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए चंदवा प्रखंड मुख्यालय में सड़क जाम कर दिया। डीएसपी अरविंद कुमार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया। जानकारी के अनुसार, सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को देखकर हल्ला मचाया। बाद में शव को कुएं से निकाला गया तो उसकी पहचान हुई। लड़की के परिजनों का कहना था कि लड़की गत 29 नवंबर से ही घर से लापता हो गई…
रांची। झारखंड में रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में फेंगल चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। इस वजह से सुबह से ही आसमान में धुंध और हल्के बादल छाए हैं। इस बीच शहर में बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। वहीं, अब दोपहर में भी ठंड लोगों को सताएगी। झारखंड में सोमवार से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, रविवार को रांची समेत कई जगहों पर बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिली।…
लातेहार। जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाही रेलवे साइडिंग के पास रविवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात अपराधियों ने कोयला लदे दो हाइवा में आग लगा दी। इस दौरान अपराधियों ने चालकों के साथ मारपीट भी की। जानकारी के अनुसार, लातेहार के तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर हाइवा बालूमाथ के कुसमाही रेलवे साइडिंग की ओर जा रही थी। इसी दौरान चार की संख्या में अपराधी कुसमाही साइडिंग के पास पहुंचे और वहां कोयला लदे दो गाड़ियों में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान चालकों के साथ मारपीट भी की। बताया जाता है कि अपराधियों ने…
पलामू। बालिका गृह पलामू में यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। मेदिनीनगर महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए संचालक राम प्रताप गुप्ता (72) और महिला कॉउंसलर प्रियंका कुमारी (26) को रविवार दोपहर एक बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार देर शाम आनन-फानन में बालिका गृह को सील कर सभी लड़कियों को जेलहाता स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है। अधिकारियों की जांच दूसरे दिन भी जारी है। उल्लेखनीय है कि बालिका गृह का संचालन…
हजारीबाग। कटकमसांडी में सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटकमसांडी डांटो मार्ग पर भदुलिया के पास हुई है। तीखे घुमावदार मोड़ पर स्कूटी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और उस पर सवार दो युवक गड्ढे में जा गिरे। दोनों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों में डांटो निवासी विकास कुजूर तथा कटकमसांडी छलटा निवासी रंजीत नोन्हा हैं। रंजीत नोन्हा स्कूटी से विकास कुजूर को डांटो छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। राहगीरों ने घायलावस्था में दोनों को देखा तो घटना की…