- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्रामीण महिलाओं से विभिन्न बैंकों और फाइनेंस कंपनियों से लोन दिलाने के नाम पर 30 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जिले के गुरूर ब्लॉक के लगभग तीस गांवों की सौ से अधिक महिलाओं ने विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को गुरूर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एक बैंक के कर्मचारी ने बताया कि अन्नपूर्णा, जना बैंक, अविरल, ग्राम शक्ति, इंसाफ, सत्या जैसी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से , महिलाओं को ठगकर उनके नाम लाखों रुपये का लोन लिया गया है। इस मामले में सप्तऋषि संस्थान से…
बलरामपुर। नौकरी का झांसा देकर दो युवकों से करीब 1.47 लाख रुपए ठगने वाले ठग को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी वासुदेव मरकाम को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है। पुलिस के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, शंकरगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बादा निवासी आरोपी वासुदेव मरकाम 5 वर्ष पूर्व नानसाय राम (31 वर्ष) एवं सुधन राम (44 वर्ष) ग्राम बादा निवासी दोनों से नौकरी लगाने के नाम से करीब 1 लाख 47 हजार रुपए ठगे थे। नौकरी नहीं लगने के बाद ठगी के शिकार पीड़ितों ने कलेक्टर को आवेदन दिया था। जांच के बाद आरोपी वासुदेव मरकाम के विरुद्ध…
कोडरमा। आंगनबाड़ी सेविका के साथ दुष्कर्म की घटना के खिलाफ सेविका -सहायिकाओं ने शनिवार को आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर न्याय की मांग को लेकर समाहरणालय पर जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व आंगनबाड़ी यूनियन की जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद एवं जिला सचिव वर्षा रानी के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से समाहरणालय तक सीटू और झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन के बैनर तले जुलूस निकाला गया। जुलूस में आक्रोशित सेविका सहायिकाओं के जरिये आरोपित को फांसी दो, कामकाजी महिला को सुरक्षा दो, महिलाओं के साथ यौन शोषण पर रोक लगाओ सहित अन्य नारे लगाए जा रहे थे। सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान…
कोडरमा। जिले में हुई अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्ची घायल हो गयी। पहली घटना में जयनगर थाना क्षेत्र के कुरुमडीहा में शनिवार को सड़क दुर्घटना में बिरहोर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खरपोका के बिरहोर टोला निवासी अजय बिरहोर के रूप में की गई। मिली जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल में तीन युवक सवार होकर यदुडीह हॉल्ट की ओर जा रहे थे तभी घुमावदार मोड पर संतुलन खो जाने से गिर गये , जिसमें अजय बिरहोर, वीरेंद्र बिरहोर और जोजो बिरहोर गिर गये। इसमें अजय बिरहोर गंभीर रूप से…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में चल रही धन शोधन जांच के तहत करीब 388 करोड़ रुपये की नई संपत्ति जब्त की है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के कई राजनेताओं और नौकरशाहों के कथित रूप से शामिल होने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि ईडी रायपुर जोनल ऑफिस ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) प्रावधानों के तहत 05 दिसंबर, 2024 को चल और अचल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। एजेंसी के मुताबिक इन संपत्तियों में मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स तानो इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज…
रामगढ़। जिले में बिजली चोरी के मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिले के 11 लोगों के खिलाफ रामगढ़ थाने में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेई अनिल कुमार मार्डी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जांच टीम में कनीय अभियंता कालीनाथ सिंह मुंडा, जेई राजेंद्र उरांव, प्रधान सारणी राजनाथ महतो, सुरेंद्र राम व अन्य विद्यूत कर्मी मौजूद थे। टीम ने मछलीचंडी लंगडी गढा निवासी गोपाल मुंडा पर 10500 रुपये, नावाडीह कुंदरूकला निवासी संजय महतो पर 15500 रुपये, कुंदरू बस्ती निवासी टेकलाल महतो पर 24500, पत्थल गढवा…
रांची। टेंडर कमीशन घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित 12 आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित कर दिया गया है। धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने शनिवार को आरोपितों पर आरोप गठित किया। इससे आरोपितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले के आरोपितों को उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में कोर्ट ने पूछा। इस पर आरोपितों ने कहा कि मामले में वह निर्दोष हैं। इसके बाद अदालत ने आरोप गठित कर दिया। मामले में अब ईडी की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत…
रांची। नये कानून के तहत जेल से रिहा करने के लिए निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की दायर जमानत याचिका पर रांची के धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद पूजा सिंघल को कोर्ट ने राहत देते हुए दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत देने का आदेश दिया है। इसके अलावा उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट में जमा करना होगा। इससे पहले अदालत ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक को यह बताने का निर्देश दिया था कि पूजा सिंघल कब से जेल में हैं और उनकी…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मईयां सम्मान योजना को लेकर एक बार फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिले सहित पूरे झारखंड में महिलाएं ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत मिलने वाली राशि के लिए अंचल कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। मरांडी ने कहा कि 18 से 50 वर्ष की उम्र की विधवा, आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाएं, जो इस योजना के अंतर्गत आती हैं, उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा। कई महिलाओं ने चार से पांच बार आवेदन किया लेकिन फिर…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर आत्मानंद स्कूल के बेरहम शिक्षक ने बच्चों को ऐसा मारा कि उनके शरीर में कई जगह सूजन आ गई। अब बच्चे स्कूल जाने से भी डर रहे है। बच्चों के पैरों में चोट के निशान साफ दिख रहे है। बेरहम शिक्षक ने बच्चों को जालिम की तरह पीटा है। अब वे न ठीक से चल पा रहें है और न ही बैठने और लेट पा रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुनाथनगर के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक ने छात्रों को कुछ सवालों के जवाब याद करने के लिए कहा था। जब…