- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग। जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने व झारखंड में हो रही भर्तियों में धांधली रोकने की मांग पर विद्यार्थियों का हजारीबाग बंद का आंशिक असर रहा। इस दौरान जाम हटाने के लिए पुलिस को लाठियां चटकानी पड़ी। हजारीबाग में मंगलवार को जगह-जगह प्रदर्शन के दौरान आगजनी कर हेमंत सरकार के खिलाफ अभ्यर्थियों ने विरोध जताया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जेएसएससी की ओर से आयोजित सीजीएल परीक्षा में लगातार अनियमिताए और झारखंड की विभिन्न भर्तियों में हो रही धांधली के खिलाफ विद्यार्थियों ने सड़क पर उतर कर सरकार का विरोध करते…
बलरामपुर। एसपी वैभव बेंकर के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए शख्त निर्देश दिए गए है। मंगलवार को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना के अनुसार कार्रवाई करते हुए रामानुजगंज पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 560 लीटर स्प्रिट जब्त की है। जब्त बोलेरो वाहन से कुल 14 गैलन स्प्रिट जब्त की गई है। वाहन और स्प्रिट की कीमत 19 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन से अवैध शराब की तस्करी की जा रही…
रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुटूपालू घाटी में मंगलवार को सरिया लदा एक ट्रेलर खाई में जा गिरा। इस हादसे में ट्रेलर के ड्राइवर और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर रांची की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। घाटी में अनियंत्रित गाड़ी को ड्राइवर संभाल नहीं सका और वह खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी दोनों ही क्षतिग्रस्त टेलर के मलबे से दब गए, जिनसे उनकी मौत हो गई। क्रेन की सहायता से मलबे…
रांची। झारखंड में हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गयी है। रांची सहित अन्य जिलों में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फिलहाल बारिश नहीं होगी। अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पलामू और गढ़वा सहित 14 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इस संबंध में रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को बताया कि अगले…
रांची। झारखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में रवींद्रनाथ महतो काे लगातार दूसरी बार झारखंड विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वे निर्विरोध चुने गए। महतो चाैथी बार विधानसभा चुनाव जीतें हैं। उन्होंने इस मिथक को तोड़ दिया कि कोई भी स्पीकर रहते दोबार विधायक नहीं बनता। आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर पद के लिए रवींद्रनाथ महतो के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका मथुरा महतो ने समर्थन किया। बाद में ध्वनिमत से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुनने की घाेषणा की गई। विधानसभा क्षेत्र नाला से विधायक रवींद्रनाथ महतो…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सोमवार को स्मार्ट सिटी, रांची में राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए बने नवनिर्मित आवास सहित पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आवास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर कई दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित आवास और पूरे आवासीय परिसर के सभी कार्य 15 जनवरी, 2025 तक पूर्ण कर लिए जाएं ताकि मंत्रियों को आवास आवंटित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आवासीय परिसर में बने क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक इत्यादि का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं से संबंधित आवश्यक निर्देश…
बलरामपुर। सोमवार को रामानुजगंज पुलिस ने शासकीय राशि गबन मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रामानुजगंज जल संसाधन विभाग क्रमांक 2 में 8 करोड़ 87 लाख 54 हजार 524 रुपए की शासकीय राशि गबन मामले में तत्कालीन एसडीओ संजय कुमार ग्रायकर को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया है। जहां उसे जेल दाखिल कर दिया गया। जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी संजय भू-अर्जन राशि को कार्यालय में पदस्त अन्य कर्मचारियों के सहयोग से निजी खातों में जमा कर गबन कर लिया था। इस मामले की रिपोर्ट ईई ने मार्च 2023…
चतरा। नव वर्ष का आगमन और पुराने साल की विदाई के मौके पर चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली व धार्मिक पर्यटन स्थल कौलेश्वरी पहाड़ अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक स्पॉट के रूप में शुमार है। यह जगह झारखंड और बिहार के सीमांत क्षेत्र में है। यहां जापान, चाइना, श्रीलंका, अमेरिका, भूटान, नेपाल, तिब्बत, कनाडा, सहित विभिन्न देशो से हजारो की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। इस दौरान पूरा पर्वत विश्व के कई देशों के पर्यटकों से गुलजार होता है। पहाड़ में लोग पिकनिक का लुत्फ उठाते हैं। अलग-अलग देशो से आए पर्यटक एक दूसरे को अपने-अपने…
रांची। रक्षा राज्य मंत्री और झारखंड की राजधानी रांची के सांसद संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगने के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपित को साथ ले गई। आरोपित मिन्हाजुल अंसारी को गिरफ़्तार करने के बाद रांची पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने सोमवार को उसे रांची सिविल कोर्ट के सीजेएम की कोर्ट के पेश किया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मिन्हाजुल की 72 घंटों की ट्रांजिट रिमांड देने का आग्रह किया लेकिन कोर्ट ने 48 घंटों की ट्रांजिट रिमांड की मंजूरी दी। इसके बाद दिल्ली…
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षक मंडल ने आज साेमवार काे हाईस्कूल , हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी कर दी है। मंडल के सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हायर सेकेंडरी की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च तक होगी, जबकि हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा 03 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित होगी। ये दोनों ही परीक्षायें सुबह की पाली में नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक आयोजित होंगी। इसी कड़ी में शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 01 मार्च से 10 मार्च के बीच सुबह नौ बजे से दोपहर सवा बारह बजे तक सम्पन्न होगी।…