- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद उनका शव शौचालय की टंकी में छिपाई गई थी। युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से अपने घर से लापता हाेने पर उसके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव द्वारा जारी विज्ञप्ति में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की पुष्टि की गई है। जिसमें बताया गया है कि आज शुक्रवार शाम को बीजापुर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के…
रांची। झारखंड में लगातार चल रही हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा है। हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है। राजधानी रांची के कांके में पारा लुढ़क कर 3.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, चार, पांच और छह जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की भी संभावना है। राजधानी रांची में शुक्रवार को सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा लेकिन बाद में धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया। हालांकि, चल रही हवाओं की…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरवासियों को शुक्रवार को बड़ी सौगात प्रदान की गयी है। शहरवासियों के आवागमन के लिए चार पिंक सिटी बसों का परिचालन शुक्रवार से शुरू हो गया। नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जावेद हुसैन ने सभी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम क्षेत्र की सीमा में चलाये जाने वाली पिंक सिटी बस में महिला और पुरुष दोनों सफर कर सकेंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त ने बताया कि शहरवासियों को को ध्यान में रखते हुए पिंक सिटी बस का परिचालन शुरू किया गया है। इसमें जीपीएस और मोबाइल चार्ज करने के लिए स्लॉट…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गयी। महिला आठ माह की गर्भवती थी। घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। मृतका की पहचान बैरिया निवासी प्रिया दुबे (28) पति मणिकांत तिवारी के रूप में हुई है। एमआरएमसीएच में महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार प्रिया की शादी 21 अप्रैल 2024 को हुई थी। मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि गुरुवार रात…
बीजापुर, एजेंसी। एक दिसंबर से लापता बस्तर जंक्शन नाम के यूट्यूब चैनल के एडमिन और पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आज (शुक्रवार काे) उनके घर से 2 किमी और बीजापुर थाने से पांच किमी की दूरी पर चट्टानपारा इलाके में एक ठेकेदार के अहाते में सेप्टिक टैंक में मिली है। उनके पत्रकार साथियों ने मुकेश के शव होने की पुष्टि की है। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच में जुटी है। एक संदिग्ध की गिरफ्तारी की भी खबर है। उल्लेखनीय है कि मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में घर से…
रांची/हजारीबाग। आग से अनिता देवी की मौत के मामले में न्याय मांगने के लिए उनके मायकेवाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कुमार कमलेश से शुक्रवार को रांची में जाकर मिले। अनिता के भाई राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि उनकी बहन की आग लगाकर जघन्य हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। सिर्फ इसलिए कि अशोक कुमार हजारीबाग के एसडीएम थे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर उंगलियां उठाई और अपनी बहन की हत्या में शामिल उसके पति, सास-ससुर और देवर-देवरानी पर कड़ी कार्रवाई, पति को फांसी की सजा देने और इससे पहले…
बलिया। बलिया के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर में दो दिन पहले यानी एक जनवरी को हुए डबल मर्डर के मुख्य आरोपित शिवम राय पुलिस ने शुक तड़के हुए एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित शिवम राय के पैर में गोली लगी है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने शुक्रवार सुबह बताया कि एक जनवरी की रात को बियर की दुकान पर विवाद में प्रशांत गुप्ता व गोलू वर्मा की कुल्हाड़ी के प्रहार से हत्या कर दी गई थी। जिसमें परिजनों की तहरीर में मुख्य आरोपी शिवम…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। शराब घोटाला मामले में निदेशालय को कवासी के खिलाफ सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय का दावा है कि कवासी अवैध शराब बिक्री पर कमीशन लिया करते थे। इस मामले में उन्हें नोटिस देकर पूछताछ के लिए आज ईडी के अधिकारियों ने बुलाया है। कवासी लखमा शुक्रवार की सुबह रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय उपक्षेत्र कार्यालय पहुंचे हैं। सबको राम- राम कहकर वे ऑफिस में दाखिल हुए। शराब घोटाले में उन पर कमीशन लेने का है। उनसे शराब घोटाले मामले में पूछताछ की जा रही है । जिस समय…
पलामू। नेशनल हाईवे 39 डालटनगंज -रांची मुख्य पथ पर पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह बकोरिया के पास शुक्रवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें 7 की हालत नाजुक है। सभी घायलों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बस का नाम जीपीएस जो डालटनगंज से रांची की ओर जा रही थी। घटना के पीछे कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की आशंका जताई जा रही है।…
बलरामपुर। जिले के सरहदी क्षेत्र रामानुजगंज में बिना वैध दस्तावेज के रह रहे 22 संदिग्ध लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएनएस की धारा 128 के तहत कार्यवाही कर सभी को दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस होटल संचालकों और मकान मालिकों को चेताई है। आपको बता दें, बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रामानुजगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के एसपी वैभव बेंकर, एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी एवं अनुविभागीय अधिकारी याकूब मेनन के मार्गदर्शन…