- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। रायपुर मौसम केंद्र ने आज प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी क्षेत्रों में एक द्रोणिका रायलसीमा से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में न्यनूतम तापमान में 2-3°C व अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट देखने को मिलेगी। अधिकतम और न्यनूतम तापमान क्रमशः35°C और 21°C…
पटना। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिहार का मौसम बदलेगा। मौसम विभाग ने आज और कल वज्रपात के साथ बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के 23 फरवरी को 14 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, नवादा और गया शामिल है।इन जिलों में 26 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 23 फरवरी के बाद बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। 23…
बोकारो। बोकारो उपायुक्त आवास मे चोरी की घटना ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है ।बताया जाता है कि पिछले 18 फरवरी को उपायुक्त किसी काम से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान उनके आवास से 95 हजार कैश, लाखों रुपए के जेवरात कपड़े और सौंदर्य प्रधान की सामानों की चोरी कर ली गई है। उपायुक्त आवास में कार्यरत होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) आलोक कुमार ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। उपायुक्त आवास में कार्यरत संविदा कर्मी पारो देवी और अंबिका से पूछताछ…
पलामू। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के होलेया गांव के समीप सुखनदिया पुल पर शुक्रवार शाम हाइवा ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर बैठी उसकी बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। बहन इंटर की परीक्षा देकर लौट रही थी। भाई उसे लेकर बाइक से घर जा रहा था। युवक की पहचान हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बहन सरोज गुप्ता की पुत्री अदिति कुमारी बतायी गयी है। घटना के बाद मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और हाइवा में आग…
हजारीबाग। झारखंड पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से हार्डकोर नक्सली तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो को महाराष्ट्र के यवतमाल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसे कड़ी सुरक्षा में हजारीबाग लाया गया। हजारीबाग लाने के बाद शुक्रवार देर शाम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसकी शारीरिक जांच करायी गयी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हार्डकोर उग्रवादी तुलसी महतो उर्फ दिलीप महतो 56 वर्ष का है। जो मूल रूप से आंगो थाना क्षेत्र के चोह ग्राम का रहने वाला है। इसे हिंदी के अलावा मराठी और खोरठा भी आता है।…
खूंटी। दसवीं बोर्ड़ परीक्षा के हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खूंटी ने शुक्रवार को जिला संयोजक प्रकाश टूटी के नेतृत्व में राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इसके पूर्व छात्रों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। छात्रों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी का कहना है कि पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य अधर में है और सरकार इस मामले में गंभीर नहीं है। जिला संयोजक प्रकाश टूटी ने कहा कि यह सरकार छात्रों के साथ खिलवाड़ कर रही है। पेपर लीक होने…
रामगढ़। धरती पर मां का दर्जा ईश्वर से भी ऊपर है। ऐसा इसलिए कहा जाता है कि किसी भी बच्चे को उसकी मां से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता। रामगढ़ में भी शुक्रवार को एक ऐसा वाकया हुआ। यहां मां से मिलने दो अबोध बच्चे अपने नानी घर से पैदल निकल पड़े। यह दोनों और कोई नहीं सगे भाई बहन थे। सात वर्षीया होलिका कुमारी और चार वर्षीय आलोक कुमार बूढ़ाखुकरा गांव में अपने नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार की दोपहर नानी घर से होलिका और आलोक का मन उचट गया। वे अपने माता-पिता…
कोडरमा। झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक मामले पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने मामले पर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच टीम गठित की है। जांच टीम ने पेपर लीक मामले में 12 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि पेपर लीक मामले पर पुलिस विभाग ने अपने साइबर सेल को विशेष निर्देश देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हर गतिविधियों निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।…
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी को शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनको गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को पेट में संक्रमण और नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। उनकी गुरुवार सुबह नियमित जांच हुई थी, लेकिन पेट में मामूली संक्रमण के कारण उन्हें एक दिन के लिए भर्ती कराना पड़ा। वह अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/cyber-u200bu200bcell-also-sent-summons-to-rakhi-sawant-in-indias-got-latent-dispute-case/
मुंबई। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो विवाद मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने शुक्रवार को विवादित फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को भी समन भेजकर 27 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। राखी सावंत भी ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर जज बनकर इसका हिस्सा बन चुकी हैं। इसी तरह यू-ट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को आज फिर से समन जारी कर उन्हें 24 फरवरी को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। साइबर सेल के अनुसार रणवीर के साथ ही उनके साथ पैनल में शामिल हुए आशीष चंचलानी को भी 24 फरवरी को बुलाया गया है। इसी तरह…