- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
- रायगढ़ जिले में सब्जियाें के बीच अफीम की खेती, दाे गिरफ्तार
- हीरोडीह स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलकर्मी, इलाज के दौरान मौत
- चैती छठ महापर्व का तीसरा दिन आज: बलरामपुर में व्रती देंगे डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर बढ़ी रौनक
- रांची में दर्दनाक हादसा: सिरमटोली ब्रिज पर स्कूटी सीख रहे युवक की मौत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड में अब गर्मी सताने लगी हैं। रांची में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते रविवार को रांची का तापमान 32 डिग्री रहा। रिकॉर्ड गर्मी सरायकेला में दर्ज की गई है। जहां पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। राज्य के कई जिलों में 37 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 5 मार्च से रांची और आसपास के इलाकों का तापमान गिर सकता है। अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता हैं। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान हैं। जानिए झारखंड…
नई दिल्ली। भारत मंगलवार को दुबई में खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। वहीं, न्यूजीलैंड बुधवार को लाहौर में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगा। पेचीदा शेड्यूलिंग का असर टूर्नामेंट के शेड्यूलिंग फैसलों के कारण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका दोनों पहले ही दुबई पहुंच चुके थे। आईसीसी के एक अधिकारी ने बताया कि 4 मार्च को दुबई में सेमीफाइनल खेलने वाली टीम (ऑस्ट्रेलिया) को तैयारी के लिए अधिकतम…
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबले में उतरते ही वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली का यह वनडे करियर का 300वां मुकाबला है। इस तरह वह भारत के लिए 300 वनडे मुकाबले खेलने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम रविवार को अपना आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल रही है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। यह मैच पूर्व कप्तान एवं…
रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के एक माेहल्ले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है, जब पड़ोसी युवक ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया और मेडिकल जांच कराई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और वह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी…
रांची। झारखंड में मार्च माह की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान औसत से अधिक पहुंच गया है। मार्च माह के पहले हफ्ते में सबसे अधिक गर्मी डालटेनगंज और बोकारो में बढ़ी है। दोनों जिलों में औसत तापमान क्रमशः 8.40 और 8.50 बढ़ा है, जबकि राजधानी रांची में औसत तापमान 4.2 बढ़ा है और चाईबासा का औसत तापमान 4.71 डिग्री बढ़ा है। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक राज्य में तापमान में 4-5 डिग्री के वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की है। इससे मार्च में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ेगी। इसका सीधा…
कोलकाता, एजेंसी। जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्रों की तरफ से लगातार की जा रही हिंसा थमने का अब नाम नहीं ले रही है। शनिवार अपराह्न शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर हमला करने के बाद शनिवार रात एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। रात करीब 9:30 बजे तृणमूल समर्थित कर्मचारी संगठन ‘शिक्षाबंधु’ के कार्यालय में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तृणमूल समर्थित संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके दफ्तर में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के…
रांची। होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए ट्रेन संख्या 02883/02884 रांची – गोरखपुर – रांची होली स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को चलाई जाएगी। यह ट्रेन केवल एक-एक ट्रिप करेगी। यह स्पेशल ट्रेन 12 मार्च को रांची स्टेशन से रात के 11:55 बजे खुलेगी, जो मूरी में रात के 1:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी में रात के 2:45 बजे, गोमो अगले दिन की सुबह 4:20 बजे, कोडरमा में सुबह 5:33 बजे, गया में 7:00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय में सुबह 10:15 बजे, बनारस में 11:45 बजे तथा गोरखपुर में शाम 7:50 बजे…
जयपुर, एजेंसी। राजस्थान में 28 फरवरी और 1 मार्च को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने से ठंडक बढ़ गई है। ओलावृष्टि से प्रदेश के भरतपुर-धाैलपुर समेत कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न जिला कलेक्टरों से ओलावृष्टि के हालात पर चर्चा की। उन्होंने जिला कलेक्टरों से ओलावृष्टि से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के प्रमुख शासन…
रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश जिलों में आनेवाले चार पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को व्यक्त की है। विभाग के अनुसार राज्य भर में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में वृद्धि होगी। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य के लगभग 12 जिलों में मौसम में बदलाव हुआ था। इसके प्रभाव से रांची में भी शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई थी। हालांकि बाद में मौसम साफ हो गया। वहीं शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री,…
रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी बच्चों को परीक्षा में सफल होने की शुभकामनाएं दी है।जिसमें प्रदेश भर से 2,40,341 विद्यार्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा- प्रिय विद्यार्थियों, दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने वाली है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. परीक्षा जीवन का एक अहम हिस्सा है। अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी परीक्षार्थी…