Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

अंबिकापुर। सरगुजा के पीजी कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर ने व्हाट्सएप ग्रुप में मां काली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने मां काली को बिग डेविल बताया है। जिसके बाद आजाद सेवा संघ ने प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। भाजपा जिला मंत्री इंद्र भगत समेत कार्यकर्ताओं ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरगुजा पीजी कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर ने आज शुक्रवार की सुबह एक व्हाट्सएप ग्रुप में काली का पोस्ट डाला जिसमें लिखा गया है कि, मां काली से बड़ा कोई शैतान नहीं है। पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर…

Read More

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में तीन माह का मासूम भी शामिल है। यह हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर मोड़ के पास आज शुक्रवार सुबह आठ बजे हुआ है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशुनपुर मोड़ के पास आज सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार रोंग साइड में जाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार…

Read More

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ के कपाट बृष लग्न पर सुबह सात बजे वि​धि-विधान के साथ खोल दिए गए। इस मौके पर सेना की भ​क्तिमयी धुनों और भक्तों के जयकारों समुची केदारपुरी जयकारों से गूंज उठी। लगभग 15 हजार श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी बने।आज सुहावने मौसम और मंद-मंद हवा के बीच मेरू-सुमेरू पर्वत शृंखला की तलहटी पर मंदाकिनी और सरस्वती नदी के मध्य में विराजमान केदारनाथधाम में तड़के 3 बजे से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। सुबह पांच बजे तक मंदिर परिसर भक्तों से सरोबार हो गया था। बाबा केदार के जयकारों के बीच सुबह…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा के कल्याण नगर निवासी सुन्दर लोहार का शव शुक्रवार की सुबह उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। शव पर कई स्थानों पर चोट के निशान थे और कमरे और रसोई में खून बिखरा हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई संतोष लोहार ने बताया कि सुंदर शराब के आदी थे लेकिन हाल ही में डॉ. प्रवज आलम से इलाज कराकर वे पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे। उनके दो बच्चे हैं जो…

Read More

पलामू। पलामू में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को विभागीय कार्रवाई के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। जांच में दारोगा पर घूस लेने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद घूसखोर दारोगा को नौकरी से हटाने का आदेश बोकारो रेंज के डीआईजी ने जारी किया है। बर्खास्त सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह की पोस्टिंग वर्ष 2022 में धनबाद के लोयाबाद थाना में थी। एक केस डायरी मैनेज करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग सब इंस्पेक्टर निलेश कुमार सिंह ने की थी। 2018 बैच के दारोगा निलेश कुमार सिंह को धनबाद एसीबी की टीम ने छह जून 2022…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोस गांव में शुक्रवार को उपेंद्र उरांव (25) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक लातेहार थाना क्षेत्र के जालिम गांव का रहने वाला था। वह अपने रिश्तेदार के बारात में सोस गांव गया था। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात जालिम गांव से एक बारात चंदवा थाना क्षेत्र के सोस गांव गई थी। बारात में उपेंद्र उरांव भी शामिल था। शुक्रवार की सुबह उपेंद्र उरांव एक अन्य युवक के साथ तालाब की ओर शौच करने के लिए गया था। इसी दौरान उपेंद्र उरांव का चचेरा भाई वहां पहुंचा…

Read More

रांची। झारखंड में चार मई तक गर्जन, वज्रपात और हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने तीन मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिले पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और लोहरदग्गा को छोड़ कर शेष जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जतायी है। वहीं गुरुवार को रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते ठंड का एहसास हो रहा है। रांची में पिछले 24 घण्टों के दौरान 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि राज्य भर में सबसे…

Read More

लातेहार। जिले के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटुआग गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी महादली भुइयां (30) के रूप में हुई । वहीं घटना में दो अन्य मजदूर राहुल कुमार और आशीष भुइयां तथा दो बच्चे भी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज बालूमाथ अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर बरियातू थाना क्षेत्र के चटुआग गांव में स्थित…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित झारखंड के कई जिलों में गुरुवार की दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली। रांची और आसपास के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे और गर्जन के साथ मूसलाधार बारिश हुई। साथ ही 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से हवा चली। मौसम के बदले इस मिजाज की वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम काफी सुहावना हो गया। बारिश होने से रांची में तापमान में छह डिगी सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रांची में तापमान 33 डिग्री से गिरकर 27 डिग्री पहुंच गया। अन्य जिलों में भी यही स्थिति…

Read More

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसापाट गांव के पास हो रहे सड़क निर्माण कार्य स्थल पर बुधवार की रात भाकपा माओवादी नक्सलियों ने दो वाहनों में आग लगा दी। वहीं सड़क निर्माण कार्य के मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मद अयूब ओरसापाट गांव का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 10 की संख्या में हथियारबंद नक्सली सड़क निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और वहां खड़े जेसीबी तथा एक अन्य वाहन…

Read More