Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के 25 थाना क्षेत्र में छापेमारी कर फरार चल रहे 121 वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 25 थाना क्षेत्र में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक अभियान चलाया। इस अभियान को लेकर कुल 60 बनाया गया, जिसमें 216 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल थे। इन टीमों के द्वारा 181 ठिकानों पर छापेमारी कर 121 वारंटी को पकड़ कर जेल भेजा गया। यह कार्रवाई रांची में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य किया गया है।…

Read More

हजारीबाग। डीएपी और यूरिया जैसे रासानियक खाद का अधिक उपयोग करने से पोषण मूल्य समाप्त होने के साथ-साथ जानलेवा बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए प्राकृतिक आधारित खेती करनी होगी। रसायन-मुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए जन जागरण केंद्र ने नाबार्ड के साथ मिलकर जीवा जैसे परियोजना को धरातल पर उतारा है, इससे क्षेत्र में समृद्धि और समाज सशक्त होगा। यह बात हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किसानों व महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहीं। सांसद विष्णुगढ़ प्रखंड की खरना पंचायत के भंडारी गांव में नाबार्ड समर्थित जीवा के…

Read More

हजारीबाग। अहमदाबाद में गुरुवार को हुए भीषण विमान हादसे में 250 से अधिक लोगों की असामयिक मृत्यु से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हृदय विदारक घटना से पूरा देश स्तब्ध और दुःखी है। इसी क्रम में हजारीबाग सदर से भाजपा विधायक प्रदीप प्रसाद ने शुक्रवार की सुबह अपने विधायक सेवा कार्यालय परिसर, हजारीबाग में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्माओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता,कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों, कार्यालय कर्मियों सहित अनेक नागरिकों ने भाग लिया। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से की गई, जिसके माध्यम से…

Read More

अंबिकापुर। देश में एक बार फिर कोरोना के दस्तक ने लोगों को डराने लगा है। प्रतिदिन संक्रमण की संख्या बढ़ते जा रही है। वहीं स्वास्य विभाग भी इससे लड़ने के लिए तैयार है। सरगुजा जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामला अंबिकापुर के लखनपुर क्षेत्र का है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉक्टर प्रेम सिंह ने आज शुक्रवार को हिंदुस्थान समाचार के संवाददाता से बात कर की। उन्होंने बताया कि, बीते दिनों लखनपुर निवासी 31 वर्षीय युवक छत्तीसगढ़ के बाहर से भ्रमण कर आया था। जिसके बाद…

Read More

हजारीबाग। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में 13 जून को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरुकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. उमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसकी मेजबानी शोध छात्र पुष्कर कुमार पुष्प ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. कैसर द्वारा एक जागरूकता संदेश के साथ की गई। उन्होंने कहा, “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि समाज के ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका…

Read More

हजारीबाग। भाकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हजारीबाग जिले में गहराते बिजली संकट को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की स्थिति भयावह हो चुकी है। बिजली कब आती है, कब जाती है इसकी कोई तय समय सीमा नहीं है। लो वोल्टेज की समस्या के कारण पंखे और कूलर जैसे उपकरण भी बेकार पड़े हैं। जिले में इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था ने लोगों को परेशान कर रखा है। मेहता शुक्रवार को पगमिल स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग कायस्थ महापरिवार से जुड़ी एक शिक्षिका रिंकी अखौरी नारी सशक्तीकरण की बड़ी पहचान बनकर उस वक्त उभरीं, जब उन्होंने रक्तदान कर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की जान बचाई। दरअसल सड़क हादसे में घायल महिला बिंदु देवी इलाज के लिए वीणा जेनरल हास्पिटल में भर्ती कराई गईं। सर्जरी के दौरान शुक्रवार को घायल महिला को एबी निगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ गई।  हजारीबाग कायस्थ महापरिवार की शिक्षिका सह बड़ा अखाड़ा चौक निवासी स्व. अखौरी ब्रजेश “बच्चन बाबू” के छोटे बेटे आशीष अखौरी की अर्द्धांगिनी रिंकी अखौरी को जैसे ही यह बात पता चली, वह रक्तदान…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में कुछ कमी आती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आज के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,131 हो गई है। पिछले 24 घंटों में केरल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अच्छी बात यह है कि इस साल अब तक 10976 से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। केरल और दिल्ली जैसे राज्यों में कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी दिखाई दे रही है। हालांकि केरल में कोरोना के अभी भी सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए है। केरल…

Read More

नई दिल्ली। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख तमाम अच्छे और खराब घटनाक्रमों के रूप में दर्ज है। यह तारीख दिल्ली के लोगों अनगिनत दुख दे चुकी है। हुआ यूं था कि 13 जून 1997 को ग्रीन पार्क के उपहार सिनेमाघर में दोपहर तीन बजे के शो में बॉर्डर फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। लोग इस फिल्म को देखने के लिए उमड़ पड़े। सिनेमा हाल खचाखच भर गया। शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई। आग तेजी से अन्य हिस्सों में फैली। इससे हाल में धुआं भर गया। दर्शकों ने जान बचाकर भागने की…

Read More

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह यहां विमान दुर्घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। यहां से वो घायलों से मिलने सिविल अस्पताल भी गए। करीब 10 पीड़ितों और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की। बताया गया है कि प्रधानमंत्री इस दौरान मृतकों के परिजनों से खासतौर पर मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृहराज्य मंत्री हर्ष संघवी भी है। यह विमान हादसा कल दोपहर बाद हुआ था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हादसे के बाद कल ही यहां पहुंच गए थे। उन्होंने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा था कि शवों की पहचान के लिए…

Read More