Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • 31 साल बाद घर लौटा लापता युवक: जानिए कैसे अचानक लौटे साधु शर्मा, भावुक पुनर्मिलन से नम हुईं गांव की आंखें
    • झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता: जानिए कैसे एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार हुआ
    • Rashifal 29 July 2026 : जानिए किस राशि के लिए खुलेगा सफलता का द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Uncategorized»Jharkhand : मुख्यमंत्री ने झारनियोजन पोर्टल का किया उद्घाटन, 75 प्रतिशत स्थानीय को मिलेगी नौकरी
    Uncategorized

    Jharkhand : मुख्यमंत्री ने झारनियोजन पोर्टल का किया उद्घाटन, 75 प्रतिशत स्थानीय को मिलेगी नौकरी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 18, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारनियोजन पोर्टल के नाम से प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है, जहां नौकरी देने वालों को कर्मचारी और नौकरी की तलाश कर रहे बेराजगारों को रोजगार मिल जाएगा। इसके लिए नियोक्ता और बेरोजगार दोनों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की है। इस पोर्टल को श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित कर्मचारियों की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। रोजगार के लिए अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर आवेदन भी भर सकेंगे।

    निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को कराना होगा रजिस्ट्रेशन
    राज्य के बेरोजगार युवक/युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने के उद्देश्य से झारखण्ड सरकार ने झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021” पारित किया है। इससे संबंधित नियमावली जारी हो जाने के बाद से यह राज्य में 12 सितंबर 2022 से प्रभावी है। यह अधिनियम वैसे सभी प्रतिष्ठान जो निजी क्षेत्र के हों एवं जहां 10 या 10 से अधिक कार्यबल कार्य कर रहे हैं पर लागू होता है। ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को इस (http://jharniyojan.jharkhand.gov.in) पोर्टल पर अपना निबंधन कराना है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    40 हजार वेतन तक के पदों की नियुक्ति में 75 प्रतिशत स्थानीय की होगी नियुक्ति

    विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 के राज्य में प्रभावी होने की तिथि से अगर कोई निजी क्षेत्र का प्रतिष्ठान नौकरी निकालता है तो 40 हजार रुपये तक की नौकरी 75 प्रतिशत स्थानीय युवक-युवतियों को देना होगा। बताया गया है कि राज्य के वैसे युवा जो इस अधिनियम का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें रोजगार पोर्टल पर निबंधित होना होगा।

    जरूरत के अनुसार सरकार देगी प्रशिक्षण

    यदि स्थानीय कंपनियों की ओर से बताया जाता है कि स्थानीय स्तर पर जो कर्मचारी मिल रहे हैं, वे उनकी जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित नहीं हैं तो सरकार द्वारा आवश्यक कौशल के संबंधित ट्रेनिंग दिलाकर स्थानीय युवाओं को योग्य बनाने का काम सरकार करेगी। इस नियम में ऐसा भी प्रावधान है कि अगर राज्य के प्रति अपने सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों के निर्वहन में स्थानीय कंपनियों और नियोक्ताओं आनाकानी करते हैं तो उनपर कार्रवाई भी की जाएगी। इसलिए सरकार कंपनियों से अपेक्षा करती है कि अधिनियम का स्वेच्छा से अनुपालन कर स्थानीय युवक/युवतियों को रोजगार के अवसर देंगे।

    नियमावली के महत्वपूर्ण तथ्य

    • अधिनियम / नियम का विस्तार पूरे राज्य में 10 या 10 से अधिक व्यक्तियों का नियोजन करने वाला कोई व्यक्ति अथवा ऐसी संस्था जिसे सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की जाए, पर लागू होगा। इसमें केन्द्रीय सरकार या राज्य सरकार के उपक्रम शामिल नहीं होंगे, पर केन्द्र सरकार अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों/उपक्रमों में आउट सोर्स से सेवा उपलब्ध कराने वाली संस्था पर इस अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे।
    • प्रत्येक नियोक्ता स्वयं को झारनियोजन पोर्टल पर निबंधित करेगा एवं 30 दिनों के अंदर 40 हजार रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की विवरणी पोर्टल में प्रविष्ट करेगा।
    • अधिनियम /नियम के तहत प्रत्येक नयी परियोजना प्रारंभ करने वाले नए नियोक्ता परियोजना के प्रारंभ होने के 30 दिन पहले जिला नियोजन पदाधिकारी / नियोजन पदाधिकारी को उक्त अधिनियम के अधीन आने वाले कर्मचारियों की संख्या को आवश्यक कौशल के साथ बताना होगा।
    • अधिनियम / नियम के तहत रिक्तियों एवं नियोजन के बारे में हर तीन माह में नियोक्ता को जानकारी विभाग के साथ साझा करनी होगी।
    • अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अधीन अभिहित अधिकारी या प्राधिकृत अधिकारी द्वारा पारित किसी आदेश से असंतुष्ट कोई नियोक्ता निर्धारित रीति एवं प्रपत्र में साठ दिनों के अंदर अपीलीय प्राधिकार निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, राज्य सरकार के यहां अपील कर सकता है तथा अपीलीय प्राधिकार द्वारा अपील की सुनवाई का अवसर दिए जाने के बाद साठ दिन के भीतर अपील का निपटारा किया जाएगा।
    • अधिनियम / नियम के अनुपालन के अनुश्रवण के लिए प्रधान सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार की अध्यक्षता में एक समिति गठित किए जाने का भी प्रावधान किया गया है।

    ये भी पढ़िए….

    Chhattisgarh : विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

    Post Views: 1,014
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh : विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस से झड़प, 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
    Next Article Jharkhand : राजधानी समेत कई शहरों में छाए रहेंगे बादल, यहां आज भी हो सकती है बारिश
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झोला छाप डॉक्टर ने महिला की ली जान, शव के साथ सड़क जाम

    August 31, 2025

    झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसल कर गंभीर रूप से घायल, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया

    August 2, 2025

    ब्रेकिंग न्यूज : हजारीबाग में संयुक्त बिहार के पूर्व सीएम केबी सहाय की आदमकद प्रतिमा को किया खंडित

    July 25, 2025

    कृषि मंत्री नेताम ने किया नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन

    July 19, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार

    July 29, 2026

    फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    July 29, 2026

    दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस

    July 29, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ

    July 29, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ की बड़ी सफलता, 2.20 करोड़ का इनामी शीर्ष नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच गिरफ्तार
    • फर्जी रजिस्ट्री बनाकर तहसील में पेश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
    • दहेज प्रताड़ना से जबरन गर्भपात तक: जानिए विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर क्यों दर्ज कराया गंभीर केस
    • जेपीएससी भर्ती घोटाले की जांच तेज: जानिए पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से दूसरे दिन किन सवालों पर हुई पूछताछ
    • सुदर्शन यादव को मिला ‘छत्तीसगढ़ यादव गौरव सम्मान’, प्रदेशभर की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.