Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    • टोटो और बाइक की जोरदार टक्कर, चार घायल; इलाज के दौरान एक की मौत
    • रांची में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर
    • सोशल मीडिया पर विवादित गाने को लेकर सेन-नाई समाज नाराज, कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Health»छत्तीसगढ़ : एक साथ 55 भेड़ों की मौत पर दहशत में ग्रामीण, सैंपल भेजा रायपुर
    Health

    छत्तीसगढ़ : एक साथ 55 भेड़ों की मौत पर दहशत में ग्रामीण, सैंपल भेजा रायपुर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 4, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    दुर्ग : दुर्ग के धमधा ब्लॉक के ठेंगाभाठ गांव में तीन दिन पहले एक घर में एक साथ 55 भेड़ों की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। यहां दुर्ग से पशु चिकित्सकों की टीम भी पहुंची, भेड़ों का पोस्टमार्टम करके उन्हें दफनाया गया। डॉक्टर्स से जब मौत का कारण पूछा गया तो कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। उनका कहना है कि सैंपल रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। इधर गांव के लोग काफी दहशत में हैं।

    130 भेंड़ में 55 की मौत
    जानकारी के मुताबिक ठेगाभाठ गांव निवासी रतन धनकर ने अपने घर में 130 भेड़ पाले थे। सभी भेड़ों को खपरैल घर के नीचे बांध के रखा गया था। 31 जनवरी की सुबह घर वालों ने देखा कि इसमें से 55 भेड़ मरी हुई पड़ी हैं। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। उन्होंने देखा कि करीब 5-6 भेड़ों के गले में चोट के निशान हैं, बाकी भेड़ को कोई चोट नहीं लगी थी। इसके बाद भी वो मरी हुई पड़ी थीं। गांव वालों ने इसकी शिकायत धमधा थाने में की। इसके बाद आनन-फानन पुलिस गांव पहुंची। और दुर्ग से पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया। उनके द्वारा सभी भेड़ों का सैंपल लिया गया और कुछ का पोस्टमार्टम किया गया। दुर्ग की असिस्टेंट वेटनरी डायरेक्ट डॉ. अर्चना का कहना है कि उन्होंने सैंपल को रायपुर भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    सभी भेड़ों को गांव के बाहर दफनाया गया
    गांव के निवासी चंद्रभान सिंह ठाकुर का कहना है कि जैसे ही उन्हें पता चला कि रतन धनकर के घर 55 भेड़ एक साथ मर गई हैं तो वो लोग वहां पहुंचे। वहां का नाजारा काफी चौकाने वाला था। शिकायत के बाद पशु चिकित्सकों की टीम आई। पुलिस भी जांच करने पहुंची। इसके बाद तीन चार भेड़ का पोस्टमार्टम किया गया। उसके सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके बाद गांव के बाहर जेसीबी की मदद से बड़ा सा गड्ढा करके सभी भेड़ों को उसमें दफना दिया गया।

    जंगली जानवर की बात को नकार रहे ग्रामीण
    रतन धनकर के रिश्तेदार मदन साटकर व अन्य ग्रमीणों से बात की गई कि गांव में लकड़बग्घा भी देखा गया था। कहीं उसके काटने से तो भेड़ों की मौत नहीं हुई। इस बात को ग्रमीण सिरे से नकार रहे हैं। उनका कहना है कि यदि जंगली जानवर काटने से मौत होती तो भेड़ों को कई जगह काटने के निशान होते। मात्र 6-7 भेड़ को एक ही जगह गर्दन पर चोट है। बाकी की भेड़ों को एक खरोंच तक नहीं है, उनकी भी मौत हुई है। लकड़बग्घा इतनी सारी भेड़ों को एक साथ कैसे मार सकता है। गांव वालों का कहना है कि ये किसी आदमी की हरकत है। जिसने भेड़ों को मारा है और कुछ भेड़ को घायल कर दूसरा रूप देने की कोशिश की है।

    सरकार से मुआवजे की मांग
    चंद्रभान सिंह ठाकुर और मदन साटकर का कहना है कि एक भेड़ की कीमत कम से कम 10-15 हजार रुपए है। रतन धनकर गरीब परिवार से हैं। उसकी एक साथ 55 भेड़ मरी हैं। उसे लाखों का नुकसान हुआ है। सरकार को चाहिए कि उचित मुआवजा दे, जिससे उसका घाटा पूरा हो और वो आगे का जीवन सही तरीके से जी सके।

    पशु चिकित्सकों ने कुछ बोलने से किया मना
    गांव ठेंगाभाट की पशु मित्र भारती साहू का कहना है कि जिस तरह से भेड़ों की मौत हुई है वो जानवर के काटने से नहीं हुई है। दुर्ग से कई डॉक्टरों की टीम दो बार आ चुकी है। उन्होंने पोस्टमार्टम भी किया है। जैसे ही पीएम रिपोर्ट आएगी मौत का कारण पता चल जाएग।

    एक चिकित्सक कर रहा घायल भेड़ों की मॉनिटरिंग
    दुर्ग के वेटनरी असिस्टेंट सर्जन डीडी झा का कहना है कि भेड़ों की मौत के मामले की सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची थी। वहां 51 भेंड़ मरी हुई पड़ी थीं और तीन से चार भेड़ घायल थीं। घायल भेड़ों का इलाज किया गया। वहां के पशु चिकित्सक को उनकी लगातार मॉनिटिरिंग करने को कहा गया है।

    ये भी पढ़िए…..

    बीआरसी बरही के कंप्यूटर ऑपरेटर सह लेखापाल का प्रभार छिना

    Post Views: 628
    Chhattisgarh News Durg News
    Previous Articleबीआरसी बरही के कंप्यूटर ऑपरेटर सह लेखापाल का प्रभार छिना
    Next Article अब छोटे शहर के लोग भी ले सकते हैं अब बड़े शहरों में आशियाने, पढ़िए….
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    92 साल से खड़ी रामानुजगंज की ऐतिहासिक इमारत, 1934 में महाराजा ने बनवाया था पहला अस्पताल

    September 23, 2026

    Offbeat News Impact : 1.98 करोड़ की राशि जारी, अतिथि शिक्षकों का रुका वेतन जल्द मिलेगा

    May 6, 2026

    चक्कर आना और सिर घूमना एक नहीं, जानें दोनों में क्या है फर्क

    April 27, 2026

    कन्हर का जलस्तर अंतिम पायदान पर, सूखती धारा में अवसर; मछुआरों की ‘बल्ले-बल्ले’

    April 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित

    September 27, 2026

    रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली

    September 27, 2026

    कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू

    September 27, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मेधावी विद्यार्थियों और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासों के लिए डॉ. अमित कुमार पांडेय सम्मानित
    • रांची में CRPF जवान की मौत, ड्यूटी के दौरान चली गोली
    • कन्हर नदी के तेज बहाव में फंसे तीन ग्रामीण, देर रात नाव के सहारे किया गया रेस्क्यू
    • देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी
    • हजारीबाग में ज्वेलरी कारोबारी के घर डकैती, 15 लाख की नकदी और जेवरात लूटे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.