हजारीबाग। संत जेवियर स्कूल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर रोशनर खालको के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। स्कूल की कैप्टन अदिति स्नेहा ने स्वागत भाषण के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राष्ट्र के प्रति प्रेम की भावनाओं को प्रदर्शित किया। स्कूल के प्राचार्य फादर रोशनर ने भी 74 वें गणतंत्र दिवस पर सभी को कर्तव्य निर्वहन करते हुए राष्ट्र के समग्र उत्थान के लिए योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संदेश में सभी को अपने परिवार समाज व देश की सेवा के लिए तत्पर रहने को कहा।
कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर विनय मोहन चौधरी ने किया। इस मौके पर स्कूल के वाइस प्रिंसिपल फादर रंजीत, देवद्रत्त, अध्यापकगण, स्टाफ व हाँक्सा परिवार के सदस्य मौजूद थे। हाँक्सा के प्रवक्ता विजय जैन ने कहा कि देश भक्ति की भावना व राष्ट्रप्रेम का यह हमारा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्कूल के फाउंडेशन डे के अवसर पर 28 जनवरी को ब्लड कैंप का आयोजन स्कूल परिसर में किया जाएगा।
इसे भी पढ़िए….
पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 15 लाख ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण