Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»State»अपने ऊपर लगे आरोपों पर बोले बागेश्वर धाम वाले बाबा: हमनें महाराष्ट्र में कानून का उलंघन नहीं किया न करेंगे
    State

    अपने ऊपर लगे आरोपों पर बोले बागेश्वर धाम वाले बाबा: हमनें महाराष्ट्र में कानून का उलंघन नहीं किया न करेंगे

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 19, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रायपुर : देशभर के लोग बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज को संत मानकर पूजते हैं। मगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज संत नहीं हैं। ये खुद उन्होंने स्वीकारते हुए कहा है। बीते 17 जनवरी से रायपुर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज राम कथा करने पहुंचे हैं। ये कार्यक्रम 23 जनवरी तक शहर के गुढ़ियारी इलाके में चलेगा। इस बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज पर अंधविश्वास फैलाने के आरोप भी लग रहे हैं। इनका जवाब देने मीडिया के सामने आए, बाबा जी ने कहा- मैं कभी नहीं कहता कि मैं कोई संत हूं, मैं साधारण आदमी हूं। हम संत नहीं है, हम ये बात लोगों से कहते हैं। हमारे वीडियोज के शुरू में सूचना दिखाई जाती है जिसमे हम ये स्पष्ट कर देते हैं। हम ये भी कहते हैं कि हमारे पास मत आइए हनुमान जी से जुड़िए, हम कोई संत नहीं है, साधारण मानव हैं। लेकिन सच्चे सनातनी हैं। हम किसी चमत्कार का दावा नहीं करते हैं। हमारे पास गुरु की कृपा है उनकी कृपा से जो हमें प्रेरणा मिलती है लोगों को बता देते हैं।

    अंधविश्वास फैलाने के आरोप पर बोले
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज पर नागपुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम मानव ने अंध विश्वास फैलाने का दावा किया। श्याम मानव ने ये भी कहा कि उनके बताए लोगों के बारे में अगर पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज 90 प्रतिशत सही जवाब दे पाए तो वो उन्हें 30 लाख का कैश इनाम देंगे। इसके जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि हमें उनका चैलेंज स्वीकार है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा – भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे क्या ये कहना अंधश्रद्धा है। हमनें महाराष्ट्र में कानून का उलंघन नहीं किया न करेंगे। यदि श्याम मानव को भगवान को अनुभव करना है दो दिन का दरबार लगा था नागपुर में ही वो नहीं आए। रायपुर में 20 और 21 को दरबार है, किराया हम देंगे वेलकम टू रायपुर, जो प्रेरणा लगेगी बताएंगे। हमें ईष्ट पर भरोसा है। चुनौती स्वीकार है।

    हमारे बारे में अफवाह फैलाई
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि नागपुर के श्याम मानव पर केस होना चाहिए। उन्होंने हमारे बारे में अफवाह फैलाई कि हम सभा छोड़कर भाग गए। हमने अपने सभी कार्यक्रम दो दिन कम कर दिए थे। 7 दिन वहां सभा हुई वो नहीं आए। हमारे पास प्रमाण है। ये झूठ फैलाना बंद करें कि हम भाग गए।

    न दावा न बुलावा
    धीरेंद्र कृष्ण ने कहा – हमारा कोई दावा नहीं कि हम समस्या खत्म कर देंगे। हम कोई दक्षिणा नहीं लेते कोई शुलक नहीं लेते। हमें हनुमान जी ने चुना है। हम कोई चमत्कारी नहीं हैं। संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत हमें मौलिक अधिकार है। हम उसके तहत अपने ईष्ट का प्रचार कर रहे हैं। हम किसी को बुलावा नहीं भेजते जिसकी इच्छा हो आए न हो न आए।

    उन्होंने आगे कहा कि भारत देश में चादर चढ़ाना श्रद्धा है, कैंडल जलाना श्रद्धा है। मगर बालाजी के नाम से लोगों को जोड़ना अंध श्रध्दा है? इतना दोगलापन कहां से लाते हो। हम नहीं कहते कि हम ईश्वर हैं, ये भी नहीं कहते हैं कि चमत्कार है। एक साधना के नाते ध्यान करते हैं जो प्रेरणा लगती है लोगों को बता देते हैं। रायपुर में खुला दरबार लगेगा जिन्हें समस्या है वो आएंगे अनुभव करेंगे तो फिर किसी भी दरबार के लिए नहीं बोलेंगे। ये साजिशे चल रही है हम तो काम करेंगे अपना सनातन को गिराने के लिए कितने लोग लगे हैं उनको धन्यवाद है।

    राजनीति से हमें कोई लेना देना नहीं
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने रायपुर में बताया कि वो किस पार्टी को सपोर्ट करते हैं। पत्रकारों सवाल के जवाब में उन्हाेंने खुद को बजरंग बली का सेवक बताया उन्होंने कहा कि राजनीति से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। हमारे नेता बजरंग बली हैं, हमारी पार्टी का नारा है जो राम का नहीं किसी काम का नहीं, गदा उसकी निशानी है, पार्टी का नाम है वीर बजरंगी पार्टी।

    बच्चे तो तीन अच्छे, एक एक्स्ट्रा सनातन धर्म के लिए
    अक्सर जन संख्या नियंत्रण कानून पर धार्मिक हस्तियां बहस करती दिखती हैं। इस पर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा कि सरकारें तो दो बच्चों की बात करते हैं हम कहते हैं बच्चे तीन होने चाहिए। एक एक्स्ट्रा सनातन धर्म के लिए होना चाहिए। देश में जनसंख्या कानून भी लागू होना चाहिए।

    संतों को टारगेट करने फंडिंग हो रही है
    पंडित धीरेंद्र कृष्ण ने कहा संतों को घेरने के लिए बड़ी-बड़ी मिश्नरियां लगी हैं। ये पोषित लोग हैं इनको फंडिंग हो रही है संतों को टारगेट करना है यही इनका काम है। देश में दो तरह के लोग हैं एक जो बागेश्वर के साथ हैं दूसरे जो खिलाफ लोग हैं। वर्तमान में रामचरित मानस को नफरत फैलाने वाला बताया जा रहा है जहर फैलाने वाला बताया जा रहा है हिंदू चुपचाप बैठा है। एक शिक्षा मंत्री महोदय ऐसा बयान दिया है हमें तो हंसी आ रही है इनको किसने बना दिया।

    रात के एक बजे तक चला दरबार
    रायपुर में देर रात करीब 1 बजे तक पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज का दरबार लगा रहा। वो लोगों के सवालों के जवाब देते रहे। बड़ी भीड़ उन्हें आधी रात तक सुनती रही। आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि ये धार्मिक प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम था। लोगों के धर्म और परंपराओं से जुड़े सवालांे के जवाब पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज देते रहे।

    ये भी पढ़िए…..

    झरिया : बम और गोलियों से थर्राया इलाका, कई घायल

    Post Views: 687
    Bagheshwar Dham Offbeat News
    Previous Articleझरिया : बम और गोलियों से थर्राया इलाका, कई घायल
    Next Article दिल्ली : प्रैक्टिकल लेने आए टीचर पर हमला, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; भर्ती
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.