Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Sports»16 रन से भारत को रौंदकर श्रीलंका ने जीता दूसरा टी-20, सीरीज 1-1 से बराबर
    Sports

    16 रन से भारत को रौंदकर श्रीलंका ने जीता दूसरा टी-20, सीरीज 1-1 से बराबर

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। श्रीलंका ने पुणे में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को 16 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। 22 बॉल पर 56 रन की नॉटआउट पारी और दूसरी पारी के आखिरी ओवर में 21 रन बचाने वाले श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

    जीत के लिए 207 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम एक समय 57 रन तक पांच विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल ने छठे विकेट की साझेदारी में 91 रन जोड़कर भारत को मैच में वापस ला दिया था। लेकिन, यह पार्टनरशिप टूटते ही श्रीलंका ने वापसी कर ली। भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 190 रन तक ही पहुंच सकी। तीसरा और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन श्रीलंकाई ओपनर कुसल मेंडिस और पथुम निसंका ने उसे गलत साबित कर दिया। इस जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे। एक समय लंकाई टीम ने 8 ओवर में बगैर विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे। बीच में स्पिनर्स ने रन गति में ब्रेक लगाया, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने और आक्रमक रुख अपनाया। कप्तान शनाका-करुणारत्ने की जोड़ी ने आखिरी के 5 ओवर में 77 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 6 विकेट पर 206 रन तक पहुंचा दिया।

    हार के 3 कारण

    1. अर्शदीप ने फेंकी 5 नो-बॉल

    दूसरे टी-20 में हर्षल पटेल की जगह टीम में शामिल हुए अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले के दूसरे ही ओवर में लगातार 3 नो-बॉल फेंकी। उन्होंने अपना स्पेल खत्म करते हुए भी 2 नो-बॉल फेंकी। मैच में 5 नो-बॉल के साथ उन्होंने 2 ओवर में 37 रन दिए।

    2. तेज गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए

    पहली पारी में भारत के गेंदबाजों ने 206 रन दिए। तीन पेसर्स ने 10 ओवर में 138 रन दे डाले। शिवम मावी ने 4 ओवर में 53, उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 और अर्शदीप सिंह ने 2 ओवर में 37 रन दिए। इनके अलावा हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल ने 10 ओवर में 67 रन ही दिए।

    3. टॉप-ऑर्डर फ्लॉप

    पहले टी-20 में फ्लॉप रहा टॉप-ऑर्डर दूसरे मैच में भी कुछ खास नहीं कर सका। टीम ने महज 34 रन के स्कोर पावरप्ले में ही 4 विकेट गंवा दिए। ईशान किशन 2, शुभमन गिल 5, राहुल त्रिपाठी 5 और हार्दिक पंड्या 12 रन बनाकर आउट हुए।

    ऐसे गिरे भारत के विकेट

    पहला : ईशान किशन को दूसरे ओवर की पहली ही बॉल में कसुन रजिथा ने बोल्ड कर दिया।

    दूसरा : दूसरे ओवर की आखिरी बॉल पर शुभमन गिल मिडऑन पर तीक्षणा को कैच दे बैठे।

    तीसरा : दिलशान मदुशंका ने राहुल त्रिपाठी को विकेटकीपर मेंडिस के हाथ कैच कराया।

    चौथा : चमिका करुणारत्ने की बॉल पर पंड्या विकेट के पीछे मेंडिस के हाथों कैच हुए।

    पांचवां : हसरंगा डी सिल्वा की गेंद को दीपक हुड्‌डा धनंजया डी सिल्वा के हाथों में मार बैठे।

    छठा : मदुशंका की स्लोअर बॉल पर हसरंगा ने लॉन्ग ऑन में सूर्यकुमार को कैच किया।

    सातवां : शनाका की फुलटॉस बॉल को अक्षर लॉन्ग ऑफ में करुणारत्ने के हाथ मार बैठे।

    आठवां : शनाका की हाई फुलटॉस बॉल को शिवम मावी एक्स्ट्रा कवर में तीक्षणा के हाथ मार बैठे।

    श्रीलंका का स्कोर 200 पार

    पुणे के MCA मैदान पर गुरुवार को भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन श्रीलंकाई ओपनर्स ने उसे गलत साबित कर दिया। कुसल मेंडिस और पथुम निसंका की जोड़ी ने तेजी से रन बटोरे। एक समय टीम ने 8 ओवर में 80 रन बना लिए थे। बीच में स्पिनर्स ने रन गति में लगाम लगाई, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने और आक्रमक रुख अपनाया। कप्तान शनाका और करुणारत्ने की जोड़ी ने आखिरी के 5 ओवर में 77 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। भारत की ओर से उमरान मलिक ने तीन विकेट लिए। अक्षर पटेल को दो और युजवेंद्र चहल को एक सफलता मिली।

    ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट…

    पहला : कुसल मेंडिस (52 रन) को यजुवेंद्र चहल ने 9वें ओवर की दूसरी बॉल पर LBW कर दिया।

    दूसरा : भनुका राजपक्षे को तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 10वें ओवर की पहली बॉल पर बोल्ड मारा।

    तीसरा : 12वें ओवर की तीसरी बॉल पर अक्षर पटेल ने पथुम निसंका को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच कराया।

    चौथा : 14वें ओवर की चौथी बॉल पर अक्षर पटेल ने लॉन्ग ऑन पर दीपक हुड्‌डा के हाथों कैच कराया।

    पांचवां : उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को 15वें ओवर की 5वीं बॉल पर गिल के हाथों कैच कराया।

    छठवां : 15वें ओवर की छठी बॉल पर उमरान ने हसरंगा को बोल्ड कर दिया।

    प्रभावी रहे स्पिनर्स, चहल-अक्षर ने दिलाई सफलता

    शुरुआती 8 ओवर्स में 80 रन बनने के बाद भारतीय स्पिनर्स ने श्रीलंकाई बैटर्स को रोका। 12 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 98 रन पर 3 विकेट हो गया। 9वें ओवर में चहल ने खतरनाक दिख रहे कुसल मेंडिस को LBW कर दिया। 10वें ओवर की पहली ही बॉल पर उमरान मलिक ने भनुका राजपक्षे को बोल्ड कर दिया। फिर 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने ओपनर पथुम निसंका को भी पवेलियन भेज दिया। इस तरह स्पिनर्स के सामने मिडिल ओवर्स में श्रीलंका की रन गति थम गई।

    मेंडिस की विस्फोटक पारी

    श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 27 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके लगाए। वह 31 बॉल में 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पथुम निसंका के साथ ओपनिंग विकेट के लिए 8.2 ओवर में 80 रन जोड़े। उन्होंने निसंका के साथ पावरप्ले में 55 रन भी जोड़ लिए थे।

    त्रिपाठी का डेब्यू, हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप को मौका

    कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले मुकाबले में चोटिल हुए संजू सैमसन की जगह राहुल त्रिपाठी को डेब्यू करने का मौका दिया है। साथ ही हर्षल पटेल की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

    एक नजर प्लेइंग-11 पर

    भारत: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।

    श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, चरिथ असलंका, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका और महीश तीक्षणा।

    ये भी पढ़िए….

    आज रांची पहुंचेंगे अमित शाह, कल चाईबासा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद

    Post Views: 562
    offbeat Srilanka won
    Previous Articleआज रांची पहुंचेंगे अमित शाह, कल चाईबासा से करेंगे लोकसभा चुनाव का शंखनाद
    Next Article प्रारंभिक विद्यालयों की नई सूची में सरकारी शिक्षक नदारद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    भूपेश बघेल के पूर्व PA के घर ED की दबिश, सुबह 6 बजे पहुंची टीम… 7 ठिकानों पर एक साथ छापा

    September 1, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया

    August 27, 2026

    28 अगस्त का इतिहास: जब भारतीयों ने खुद तैयार किया था आजाद भारत का संवैधानिक खाका

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.