Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    • नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती
    • बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट
    • बलरामपुर में बाइक चोर का खुलासा, बुलेट और होंडा शाइन चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार; पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिल की बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    Chhattisgarh

    रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं

    पैतृक गांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने बलरामपुर जिले को 202 करोड़ 65 लाख रुपये के 2,009 विकास कार्यों की सौगात दी। शंकरगढ़, चांदो और प्रतिमा स्थल के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsOctober 28, 2026Updated:October 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ विकासखंड स्थित चिरई-जशवंतपुर गांव में बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उनके पैतृक गांव में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर जिले को 202 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत वाले 2,009 विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। मुख्यमंत्री ने शंकरगढ़ में विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार, चांदो में सामुदायिक भवन और प्रतिमा स्थल के पास स्मृति द्वार बनाने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लरंग साय के जीवन और जनसेवा को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। शिक्षक के रूप में अपने सफर की शुरुआत करने वाले लरंग साय ने 1967 में सामरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था। बाद में वे अविभाजित मध्यप्रदेश में राज्य मंत्री बने और 1977 में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होकर केंद्र की मोरारजी देसाई सरकार में श्रम एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वे 1980 में फिर विधायक चुने गए और 1989 तथा 1998 में सरगुजा से लोकसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान, शिक्षा और क्षेत्र के बुनियादी विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    कार्यक्रम के दौरान कुल 156 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत के 1,863 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया, जबकि 45 करोड़ 97 लाख रुपये के 146 पूर्ण कार्यों का लोकार्पण हुआ। प्रमुख परियोजनाओं में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 71 करोड़ 89 लाख रुपये की तीन सड़कें, कुसमी विकासखंड में 26 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से पांच पुल और जिला अस्पताल के लिए 4 करोड़ 72 लाख रुपये की सीटी स्कैन मशीन शामिल हैं। इसके अलावा वीबी-जी राम जी योजना के तहत 1,854 कार्य भी भूमिपूजन और शिलान्यास की सूची में शामिल रहे। लोकार्पित परियोजनाओं में 15 एकल ग्राम नल-जल योजनाएं, मनरेगा के 97 चेकडैम, छात्रावास, उप स्वास्थ्य केंद्र और महतारी सदन प्रमुख हैं।

    आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े सीएम.

    समारोह में कुपोषण के खिलाफ पहल करते हुए ‘बालभोग’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई। इसके तहत शंकरगढ़ विकासखंड के 967 कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन श्रीअन्न, रागी और सूखे मेवों से तैयार 30 ग्राम का पौष्टिक लड्डू दिया जाएगा। बच्चों के पोषण स्तर की नियमित निगरानी भी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बच्चों और माताओं का बेहतर स्वास्थ्य मजबूत समाज की नींव है। उन्होंने अभिभावकों से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं का लाभ लेने और बच्चों के खानपान पर ध्यान देने की अपील की।

    प्रतिमा का अनावरण वर्चुअली करती सीएम, मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर.

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लरंग साय को ऐसा जननेता बताया, जिन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और विकास के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ वनांचलों तक सड़क, पुल और अन्य सुविधाएं पहुंचाने की जरूरत को लरंग साय ने अपने राजनीतिक जीवन में प्रमुखता दी थी। नेताम ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

    मौके पर मौजूद ग्रामीण.

    सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने प्रतिमा स्थापना को क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर बताया। उन्होंने कहा कि सामरी क्षेत्र से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले लरंग साय की प्रतिमा उनकी जन्मभूमि में स्थापित होना लंबे समय से जुड़ी जनभावना को सम्मान देने जैसा है। लरंग साय सेवा समिति के अध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा ने भी प्रतिमा स्थापना को क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी होने का अवसर बताया।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी, सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें…………

    स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

    Views: 216
    Balbhog Program Balrampur News Chhattisgarh News Chiroi Village CM Announcement Development Projects Larang Sai Shankargarh Virtual Inauguration Vishnudeo Sai
    Previous Articleस्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    Next Article सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

    October 28, 2026

    बलरामपुर में अर्नब चक्रवात का असर, सुबह बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम; 29 अक्टूबर तक अलर्ट

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026

    चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026

    रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.