
हजारीबाग : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के चेयरमैन रामनरेश सिंह और सदस्य सचिव जॉन मथाई के हजारीबाग आगमन पर रविवार की शाम हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने डीवीसी परिसदन सभागार में उनसे मुलाकात की. उन्होंने डीवीसी कमांड एरिया हजारीबाग सहित अन्य जिलों में लगातार बिजली कटौती की समस्या से हो रहे आमजनमानस की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने पावर कट की समस्या पर विस्तार से उनसे चर्चा की और डीवीसी का पक्ष भी जाना. विधायक ने चेयरमैन से लगातार बिजली कटौती की समस्या से हजारीबाग वासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए तत्काल जनहित में नियमित बिजली आपूर्ति कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया.

