हजारीबाग : दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के चेयरमैन रामनरेश सिंह और सदस्य सचिव जॉन मथाई के हजारीबाग आगमन पर रविवार की शाम हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने डीवीसी परिसदन सभागार में उनसे मुलाकात की. उन्होंने डीवीसी कमांड एरिया हजारीबाग सहित अन्य जिलों में लगातार बिजली कटौती की समस्या से हो रहे आमजनमानस की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने पावर कट की समस्या पर विस्तार से उनसे चर्चा की और डीवीसी का पक्ष भी जाना. विधायक ने चेयरमैन से लगातार बिजली कटौती की समस्या से हजारीबाग वासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए तत्काल जनहित में नियमित बिजली आपूर्ति कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया.
Trending
- सूरजपुर में डबल मर्डर का खुलासा, 20 लाख के कर्ज और पैसों की लालच में मां-बेटे की हत्या
- रामानुजगंज में एनएच निर्माण की धीमी गति पर फूटा लोगों का गुस्सा, घंटों जाम रहा मुख्य मार्ग
- महतारी एक्सप्रेस में प्रसव के बाद स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, स्टाफ नर्स निलंबित
- धान खरीदी से पहले रामानुजगंज में कार्रवाई, दो पिकअप से 108 बोरी धान जब्त
- कभी जंगलों में संभालता था नक्सली संगठन की कमान, पत्नी के कहने पर छोड़ा हथियार; अब परिवार के साथ जी रहा सामान्य जिंदगी
- रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जलते पुतले के साथ मोरहाबादी मैदान में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
- रामानुजगंज में भक्तिमय माहौल के बीच मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
- धधकी सत्य की आग, भस्म हुआ रावण का राज






