Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    • नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच बड़ी राहत… 21 भारतीय समेत 123 लोगों को सेना ने बचाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    Chhattisgarh

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 29, 2026Updated:August 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया अकाउंट से गाय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट के वायरल होने के बाद बीती रात हुए बवाल के बाद क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, की धारा 163 लागू कर दी गई है । सोशल मीडिया की पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है कड़ी नजर है। भड़काऊ या विवादित पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।

    बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि “यह शुरुआत में एक निजी मामला (निजी विवाद) था जो बाद में दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद बन गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। सुरक्षा बल लगातार पूरे इलाके में गश्त (पेट्रोलिंग) कर रहे हैं। जो भी व्यक्ति इस हिंसा में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बिलासपुर एसएसपी रजनीश सिंह ने कहा है कि “हम स्थिति को पूरी तरह काबू में ला चुके हैं। इस मामले में सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। हमने प्रभावित क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। रात में पथराव की घटना जरूर हुई थी और कुछ लोग घायल भी हुए थे, लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आज सब कुछ सामान्य और ठीक है ।”

    अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन कैमरों के जरिए जांच में जुटी हैं। बिलासपुर के अलावा पड़ोसी जिलों मुंगेली और जांजगीर से भी भारी पुलिस बल बुलाया गया है। कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू कर जुलूस, सभा और भीड़ जुटाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिलासपुर के कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनीश सिंह के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कथित तौर पर बीती आधी रात बिलासपुर में सोहेल खान नाम के एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से गाय को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों और दूसरे पक्ष में भारी आक्रोश फैल गया। इसी बीच बिलासपुर के सदर बाजार के कोरोना चौक के पास सोहेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी।जवाब में दूसरे पक्ष ने भी खपरगंज पहुंचकर सोहेल गुट के साथ मारपीट की। जब दोनों पक्ष इस मारपीट की शिकायत दर्ज कराने सिटी कोतवाली थाने पहुंचे, तो वहां बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी उस आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट की शिकायत करने पहुंच गए।

    पुलिस जब अंदर एक पक्ष से बातचीत कर रही थी, तभी बाहर मौजूद भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए और पुलिस स्टेशन के सामने ही एक-दूसरे पर भारी पथराव शुरू कर दिया। उग्र भीड़ ने एक-दूसरे पर जलते हुए पटाखे भी फेंके, जिससे स्थिति पूरी तरह बिगड़ गई।घटना की सूचना मिलते ही एसपी रजनीश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल पर मौजूद रहकर पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और हालात को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विवाद और पथराव में दोनों पक्षों के 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।रात भर वहां सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रही।

    पुलिस के अनुसार पथराव में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। तनाव को देखते हुए बिलासपुर जिले का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पूरी रात पेट्रोलिंग की गई। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    इसे भी पढ़ें…….

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    Post Views: 147
    Previous Articleचार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026

    सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

    August 27, 2026

    रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई

    August 27, 2026

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026

    नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया

    August 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.