Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी

    August 11, 2026

    बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

    August 11, 2026

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी
    • बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश
    • श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप
    • ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    • छात्र आंदोलन पर विधानसभा में संग्राम, हंगामे के चलते दो बार स्थगित हुई कार्यवाही
    • झारखंड बंद का व्यापक असर, रांची में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; टायर-लकड़ी जलाकर प्रदर्शन
    • इतिहास के पन्नों में 11 अगस्त : हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया 18 साल का वीर खुदीराम बोस
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश
    Chhattisgarh

    बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले रामविचार नेताम, बलरामपुर में 10 और रामानुजगंज में 8 किमी बायपास का प्रस्ताव
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर और रामानुजगंज शहरों को राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर 4-लेन बायपास की सौगात मिलने की दिशा में पहल तेज हुई है। आज मंगलवार को नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास मंत्री एवं रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दोनों शहरों में बायपास निर्माण की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख जताते हुए अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

    मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि, अंबिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग-343 छत्तीसगढ़ को झारखंड से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। इस मार्ग पर यात्री बसों, छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहनों और भारी मालवाहकों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों का आवागमन होता है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर शहर के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबे 4-लेन बायपास निर्माण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग का शहरी हिस्सा घनी व्यावसायिक और आवासीय बसाहट से होकर गुजरता है। ऐसे में भारी वाहनों के शहर के भीतर से गुजरने के कारण यातायात दबाव और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

    बायपास बनने से भारी वाहनों को शहर के बाहर से आवागमन का मार्ग मिलेगा। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होने के साथ लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

    रामानुजगंज में 8 किमी बायपास की मांग

    रामानुजगंज शहर के लिए करीब 8 किलोमीटर लंबे 4-लेन बायपास का प्रस्ताव भी केंद्रीय मंत्री के सामने रखा गया। मंत्री नेताम ने बताया कि रामानुजगंज अंतरराज्यीय आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। शहर के भीतर स्थानीय वाहनों के साथ भारी व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात दबाव बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बढ़ने के साथ आने वाले समय में शहर की यातायात व्यवस्था पर और दबाव पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते बायपास का निर्माण सड़क सुरक्षा और व्यवस्थित नगरीय विकास के लिए जरूरी है।

    व्यापार और परिवहन को भी मिलेगा फायदा

    प्रस्तावित बायपास से केवल यातायात व्यवस्था में सुधार ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच अंतरराज्यीय व्यापार एवं परिवहन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। भारी वाहनों को शहरों के बाहर से सुगम मार्ग मिलने पर परिवहन समय और शहरी क्षेत्रों में यातायात दबाव कम होगा। इससे दोनों शहरों में व्यापारिक गतिविधियों और नगरीय विकास को भी गति मिल सकती है।

    मंत्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि एनएच-343 के कॉरिडोर योजना के तहत निर्माण कार्य के लिए क्रमशः 397.44 करोड़ और 199.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है और संबंधित कार्य प्रगतिरत हैं। उन्होंने इसी क्रम में बलरामपुर और रामानुजगंज के शहरी हिस्सों के लिए बायपास निर्माण को भी प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दोनों प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख जताते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बायपास निर्माण से क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के आर्थिक और नगरीय विकास को भी गति मिलेगी।

    इसे भी पढ़ें………

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    Post Views: 148
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleश्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप
    Next Article लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    August 11, 2026

    ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग

    August 11, 2026

    सागवान की लकड़ी ले जा रहे दंपती ने फॉरेस्ट गार्ड पर लट्ठे से किया हमला, सिर की हड्डी में फ्रैक्चर, भर्ती

    August 11, 2026

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा; चालक फरार

    August 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी

    August 11, 2026

    बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश

    August 11, 2026

    श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप

    August 11, 2026

    ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग

    August 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • लाठीचार्ज के बाद भी नहीं झुके छात्र, जयपाल सिंह स्टेडियम में आमरण अनशन जारी
    • बलरामपुर-रामानुजगंज में बायपास की राह आसान, 4-लेन सड़क के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश
    • श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ग्रामीणों ने तलवार-भाला दिखाकर धमकी देने का लगाया आरोप
    • ग्रेफाइट प्लांट के पानी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जांच की मांग
    • बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.