Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू
    Chhattisgarh

    रामानुजगंज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, 100 बिस्तरीय अस्पताल की लंबित सुविधाएं जल्द होंगी शुरू

    श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, राशि हो चुकी है जारी; ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज समेत प्रस्तावित सुविधाएं 2 से 4 महीने में शुरू करने का प्रयास
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। सावन के पवित्र महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जाने वाले कांवरियों की सेवा के लिए रामानुजगंज में हर वर्ष विशेष व्यवस्था की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल देवघर जाते समय रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन पहुंचे। यहां कांवरिया सेवा समिति की ओर से शिवभक्तों के लिए की जा रही भोजन और अन्य निःशुल्क सेवाओं का जायजा लिया और सेवा कार्य की सराहना की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। उन्होंने मांगलिक भवन में प्रसाद ग्रहण किया।

    मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लगातार 28 वर्षों से सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि इस बार भी वे अपने दल के करीब 100 लोगों के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि देवघर जाने वाले कांवरियों के लिए रामानुजगंज छत्तीसगढ़ का अंतिम महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुकते हैं और कांवरिया सेवा समिति द्वारा शिवभक्तों के लिए भोजन सहित अन्य सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक कर वे पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मीडिया के सवाल पर रामानुजगंज की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि 100 बिस्तरीय अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज जैसी सुविधाओं के लिए राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि काम पूरा करने की प्रक्रिया चल रही है और आगामी 2 से 4 महीनों में इन सुविधाओं को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में 100 बिस्तरीय अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

    उल्लेखनीय है कि, रामानुजगंज के 100 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन सुविधाओं की मांग लंबे समय से की जा रही है। स्थानीय विधायक एवं मंत्री रामविचार नेताम के प्रयासों और क्षेत्रवासियों की मांग के बाद मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के तहत ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस यूनिट और ब्लड स्टोरेज यूनिट के लिए करीब 1 करोड़ 65 लाख 92 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही जारी हो चुकी है। इसके बावजूद सुविधाएं अब तक पूरी तरह शुरू नहीं हो सकी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री का नया समयबद्ध आश्वासन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    रामानुजगंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पहले भी घोषणाएं होती रही हैं। सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री के बैद्यनाथ धाम प्रवास के दौरान आमंत्रण धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में दो डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक और सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की गई थी। लंबे समय से इन सुविधाओं के शुरू होने का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों को अब उम्मीद है कि पहले से स्वीकृत राशि और नए आश्वासन के बाद काम तेजी से आगे बढ़ेगा। डायलिसिस, रक्त की उपलब्धता और आवश्यक सर्जिकल सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिलने से रामानुजगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को दूसरे शहरों की दौड़ से राहत मिल सकेगी।

    इसे भी पढ़ें……

    इतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच

    Post Views: 626
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 07 अगस्त: एक ऐसा मुकाबला जिसने भारत को दिलाया विश्व खिताब, जब आठ घंटे तक चला रोमांच
    Next Article रामानुजगंज में VB-G RAM G प्रशिक्षण कार्यक्रम, 97 हितग्राहियों को बांटे स्वेच्छा अनुदान के चेक
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष

    September 21, 2026

    33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग

    September 21, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • बलरामपुर रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ की नई टीम ने ली शपथ, अजय गुप्ता चौथी बार बने अध्यक्ष
    • 33वें जन्मदिन पर अंकित गुप्ता की सराहनीय पहल, जरूरतमंद बेटियों की शादी में देंगे 15 हजार रुपये का सहयोग
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.