Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य
    Jharkhand

    शिबू सोरेन की प्रतिमा के अनावरण पर भावुक हुए हेमंत, बोले- पूर्वजों ने लड़ाई लड़ी, उनके संघर्ष से सीख लेना हमारा कर्तव्य

    नेमरा और बरलंगा में दिशोम गुरु की प्रतिमा स्थापित, प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी अब हम सबकी
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 4, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रामगढ़ (मनोज मिश्र)। जिले के नेमरा और लुकैयाटांड़ बरलंगा में मंगलवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भावुक माहौल में मनाई गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन और झारखंड के अन्य पूर्वजों ने जिस शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, उससे सीख लेना आज की पीढ़ी का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग झारखंड राज्य का सपना साकार करने वाले इन महान लोगों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए राज्य को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी अब सभी की है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    रामगढ़ जिले के नेमरा और लुकैयाटांड़ बरलंगा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिबू सोरेन की स्मृति और उनके विचार केवल उनके परिवार या जन्मस्थली तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे झारखंड और देश में उन्हें सम्मान के साथ याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम पुण्यतिथि का यह अवसर औपचारिकता का नहीं, बल्कि महान व्यक्तित्वों के संघर्ष और विचारों को अपने जीवन में उतारने का दिन है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन उनके और पूरे परिवार के लिए अत्यंत भावुक है। उन्होंने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा कि जीवन का अंतिम सत्य यही है कि जिसने धरती पर जन्म लिया है, उसे एक दिन प्रकृति में विलीन होना है। शिबू सोरेन भी इसी शाश्वत सत्य के तहत पंचतत्व में विलीन हुए, लेकिन उनके विचार और संघर्ष आज भी लोगों के बीच जीवित हैं।

    लुकैयाटांड़ स्थित सोना-सोबरन विद्यालय परिसर में शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास और जड़ों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और उसके बाद झारखंड के लोगों ने जिस तरह का शोषण झेला, उसके खिलाफ पूर्वजों ने जिस निडरता से संघर्ष किया, उससे सीख लेना सभी का कर्तव्य है।

    मुख्यमंत्री ने अपने दादा अमर शहीद सोबरन मांझी को भी याद किया। उन्होंने बताया कि सोबरन मांझी ने शिक्षक के रूप में समाज में शिक्षा की अलख जगाई और असामाजिक तत्वों ने उनकी हत्या कर दी थी। हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भी समाज में अलग-अलग रूपों में ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो लोगों को गुमराह करने और आपस में बांटने का प्रयास करती हैं।

    उन्होंने कहा कि इसका स्थायी समाधान समाज की एकजुटता, आपसी सम्मान और भाईचारे में है। जब तक लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और मानवीय भावना नहीं रखेंगे, तब तक छोटी-छोटी बातों पर आपसी विवाद होते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और क्षमता का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें और भटकाव से दूर रहें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संघर्ष के माध्यम से झारखंड को अलग पहचान दिलाने में योगदान दिया। उनके जैसे नेताओं ने अपने खून-पसीने से राज्य के निर्माण की नींव रखी। अब राज्य को सजाने और संवारने की जिम्मेदारी सभी की है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि राज्य के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचे और लोगों की आवाज सरकार तक सीधे पहुंचे। उन्होंने कहा कि झारखंड के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेमरा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए लुकैयाटांड़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, ताकि आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर अपने महान नायकों को याद कर सकें। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, निर्मल महतो, विनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन जैसे महान लोगों के संघर्ष की गवाह रही है।

    प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और सहायता का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में मंत्री राधा कृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक उमाकांत रजक, कुमार जयमंगल सिंह, अमित महतो, ममता देवी, पूर्व मंत्री बेबी देवी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित राज्य सरकार के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    इसे भी पढ़ें……

    रांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक

    Post Views: 153
    Previous Articleरांची में चट्टान पर मिला अज्ञात युवक का शव, गले पर धारदार हथियार के निशान से गहराया हत्या का शक
    Next Article JPSC-JSSC गड़बड़ी के खिलाफ 10 दिन से छात्रों का सत्याग्रह, 6 अगस्त को विधानसभा मार्च; सरकार ने कमेटी बनाने की बात कही
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026

    डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा

    September 17, 2026

    BIG BREAKING : एचईसी की जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, विरोध के बाद मचा बवाल

    September 16, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा

    September 20, 2026

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं
    • खीरा लोड करने के बहाने जंगल में बुलाया वाहन, साल के लट्ठे लोड करते वन विभाग ने पकड़ा
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.