रांची : झारखंड में अब ठंड का असर बढ़ने लगा है। कम होते तापमान और बढ़ते ठंड की वजह हिमालय और उत्तर दिशा से आ रही सर्द हवाओं को बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में कोहरा रहने की संभावना है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा और और मौसम शुष्क बना रहेगा।
इस महीने तापमान में और आएगी गिरावट
दिसंबर में झारखंड के तापमान में और गिरावट आयेगी। सर्दी और बढ़ेगी, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य में कोहरा बढ़ेगा और ठंड भी बढ़ने लगेगी। सुबह के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। कोहरे या धुंध का आशंका है लेकिन जैसे – जैसे सूरज चढ़़ेगा आसमान साफ होगा और तापमान भी सामान्य की तरफ बढ़ने लगेगा।
रांची के तापमान में दिखता असर
रांची के तपामान की बात करें, तो अभी सबसे अधिकतम तापमान लगभघ 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से करीब 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गयी है. अगर , न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह फिलहाल 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है।
अभी और गिरेगा पारा
राज्य के कई शहरों के तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जायेगी। साफ है कि तापमान अभी और गिरेगा। राज्य में इस वक्त सबसे ज्यादा ठंड पलामू के डालटेनगंज में है। डालटेनगंज कई दिनों से राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. यहां का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। तापमान में लगातार बदलाव जारी है।