
नई दिल्ली। जनसंपर्क क्षेत्र की संस्था पीआर 24×7 ने युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रगति’ (पीआर 24×7 रिसोर्स एलोकेशन फॉर ग्रोथ, एडवांसमेंट एंड ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज) नामक नई पहल शुरू की है। इसके तहत देशभर के 100 चयनित स्टार्टअप आइडियाज को 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के युवाओं को अपने नवाचार और व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और आवेदकों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पीआर 24×7 के संस्थापक डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों में कई प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनके पास बेहतर विचार हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। संस्था ऐसे युवाओं को आर्थिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना चाहती है।
इच्छुक युवा अपने स्टार्टअप आइडिया या बिजनेस प्रपोजल ईमेल amg24x7@gmail.com या मोबाइल नंबर 9755020247 पर भेज सकते हैं।
इसे भी पढ़ें……..
आधी रात चला बुलडोजर : वाराणसी की 200 साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद ढहाई गई

