Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    • सावन महोत्सव में झूम उठा साहू समाज, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
    • रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू को पत्रकारों और समाजसेवियों ने दी विदाई
    • अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी थी, तभी पहुंची पुलिस… महिला की मौत ने खड़े किए सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»National»क्रांति से राष्ट्रवाद तक : 28 मई को जन्मे वीर सावरकर के संघर्ष और विचारों की कहानी
    National

    क्रांति से राष्ट्रवाद तक : 28 मई को जन्मे वीर सावरकर के संघर्ष और विचारों की कहानी

    अभिनव भारत की स्थापना से लेकर सेलुलर जेल तक, सावरकर का जीवन रहा संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMay 28, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    नई दिल्ली। विनायक दामोदर सावरकर भारतीय इतिहास के सबसे चर्चित, प्रभावशाली और विवादास्पद व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। महान क्रांतिकारी, चिंतक, लेखक, वकील, राजनीतिज्ञ और राष्ट्रवादी विचारक के रूप में पहचान बनाने वाले वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को नाशिक जिले में हुआ था।

    वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) के पिता का नाम दामोदर पंत सावरकर और माता का नाम राधाबाई था। बचपन से ही उनका जीवन संघर्षों और कठिनाइयों से भरा रहा। जब वह मात्र नौ वर्ष के थे, तब उनकी माता का निधन हो गया, जबकि सात वर्ष बाद उनके पिता का भी देहांत हो गया। इसके बाद उनके बड़े भाई गणेश सावरकर ने पूरे परिवार की जिम्मेदारी संभाली।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वीर सावरकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नासिक के शिवाजी हाई स्कूल से प्राप्त की और वर्ष 1901 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की। पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव साहित्य की ओर भी था। उन्होंने कम उम्र में ही कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। वह उच्च शिक्षा के लिए लंदन भी गए।

    लंदन में रहते हुए उनका रुझान राजनीतिक गतिविधियों की ओर तेजी से बढ़ा। वर्ष 1904 में उन्होंने ‘अभिनव भारत’ नामक संगठन की स्थापना की। इस संगठन के माध्यम से उन्होंने युवाओं में स्वदेशी, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का प्रयास किया। 1905 में हुए बंगाल विभाजन का उन्होंने खुलकर विरोध किया और पुणे में विदेशी वस्त्रों की होली जलाकर ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन को नई दिशा दी।

    रूसी क्रांतिकारियों से प्रभावित सावरकर ने 1907 में लंदन के इंडिया हाउस में प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की स्वर्ण जयंती मनाई। इसी दौरान उनका संपर्क कई क्रांतिकारी नेताओं से हुआ। वर्ष 1909 में मदन लाल ढींगरा द्वारा ब्रिटिश अधिकारी कर्जन वायली की हत्या के बाद सावरकर ब्रिटिश सरकार के निशाने पर आ गए। उन्होंने इस घटना के बाद ‘लंदन टाइम्स’ में लेख लिखा, जिसके चलते 13 मई 1910 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

    गिरफ्तारी के बाद 8 जुलाई 1910 को उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा पकड़े गए। इसके बाद अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें दोहरे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और अंडमान की सेलुलर जेल, जिसे ‘काला पानी’ कहा जाता था, उन्हें वहां भेज दिया। इसके बाद 7 अप्रैल 1911 को उन्हें पोर्ट ब्लेयर की सेलुलर जेल लाया गया, जहां 4 जुलाई 1911 से 21 मई 1921 तक उन्होंने कठोर यातनाएं झेलीं। हालांकि, बाद में उनकी याचिका पर विचार करते हुए अंग्रेजों ने उन्हें रिहा कर दिया।

    वीर सावरकर ने 1857 के विद्रोह को भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम बताया। उन्होंने इस विषय पर विस्तृत शोध कर ‘1857 द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस’ नामक पुस्तक लिखी, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    वीर सावरकर केवल क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक प्रखर विचारक भी थे। उन्होंने अस्पृश्यता, सामाजिक भेदभाव और राष्ट्रीय एकता पर कई प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। उनका मानना था कि समाज में व्याप्त छुआछूत और विभाजन देश को कमजोर करते हैं। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को जीवन का सबसे बड़ा धर्म बताया।

    इसे भी पढ़ें………….

    गढ़वा में दर्दनाक हादसा : अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम

    Post Views: 284
    Veer Savarkar
    Previous Articleगढ़वा में दर्दनाक हादसा : अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम
    Next Article देशभर में बकरीद की धूम : ईदगाहों में जुटे हजारों नमाजी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया

    August 28, 2026

    नेपाल में जल प्रलय से हाहाकार, 157 मौतों के बाद 700 लोग लापता… इनमें 139 भारतीय

    August 27, 2026

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन सोमवार पर भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

    August 17, 2026

    गजनी के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 की उम्र में ली अंतिम सांस

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान

    August 29, 2026

    बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल

    August 29, 2026

    चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल

    August 29, 2026

    जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें

    August 28, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • यूजीसी नेट में संजीत कश्यप ने हासिल की सफलता, 99.46 प्रतिशत अंक के साथ बढ़ाया जिले का मान
    • बिलासपुर में आधी रात बवाल, थाने के सामने पथराव… सोशल मीडिया पोस्ट से बिगड़ा माहौल
    • चार दिन से पुलिस की निगरानी में था संदिग्ध, अचानक होने लगी खून की उल्टियां… अब उठे बड़े सवाल
    • जेल की सलाखों के बीच पहुंचीं बहनें… भाई की कलाई पर राखी बांधते ही नम हो गईं आंखें
    • नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिन, 389 शव मिले… 977 लापता, 84 भारतीयों को बचाया गया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.