Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    • ब्रेकिंग : राजपुर-कुसमी मार्ग पर भीषण हादसा, ट्रक-पिकअप की आमने-सामने टक्कर; 3 मजदूरों की मौत
    • 3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल
    • हाई कोर्ट के आदेश से मिली राहत, लेकिन नौकरी जाने का डर कायम; बोले- दोषियों को सजा दें, सही चयनितों को नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»हंसपुर मर्डर केस : गवाही बदलने के लिए रुपये और धमकी का आरोप, SP से शिकायत
    Chhattisgarh

    हंसपुर मर्डर केस : गवाही बदलने के लिए रुपये और धमकी का आरोप, SP से शिकायत

    पीड़ित पक्ष ने एसपी को सौंपा आवेदन, बयान बदलने के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप।
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। जिले के चर्चित हंसपुर हत्याकांड में अब गवाहों को प्रभावित करने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और घायल पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि अदालत में पक्ष बदलने और बयान बदलवाने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। शिकायत में रुपये का लालच देने और डराने-धमकाने जैसी बातों का भी उल्लेख किया गया है। मामले के सामने आने के बाद इलाके में एक बार फिर हड़कंप मच गया है।

    कोरंधा थाना क्षेत्र के ग्राम हंसपुर निवासी अजीत राम उरांव और आकाश कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन सौंपा है। आवेदन में कहा गया है कि 15 फरवरी 2026 की रात वे मृतक रामनरेश के साथ खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें रोककर मारपीट की गई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि तत्कालीन कुसमी एसडीएम करुण डहरिया सहित अन्य लोगों ने अवैध उत्खनन का आरोप लगाते हुए लाठी, लोहे की रॉड और अन्य वस्तुओं से हमला किया था। इस घटना में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले में थाना कोरंधा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने जांच की थी। विवेचना पूरी होने के बाद हत्या, हत्या के प्रयास, साक्ष्य छिपाने और एससी-एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है। वर्तमान में यह मामला विशेष न्यायालय रामानुजगंज में विचाराधीन है और आरोप तय होने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।

    अब पीड़ित पक्ष ने दावा किया है कि गवाही को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत के अनुसार कुछ दिन पहले आकाश कुमार जब बस से कुसमी जा रहा था, तब रास्ते में दो लोगों ने उससे संपर्क किया। आरोप है कि उससे कहा गया कि यदि वह अदालत में अपना बयान बदल दे तो उसे रुपये दिए जाएंगे।

    शिकायत में यह भी कहा गया है कि प्रस्ताव ठुकराने के बाद संबंधित लोग उसके घर तक पहुंच गए और परिवार के लोगों से भी बयान बदलने की बात कही गई। साथ ही कथित तौर पर यह चेतावनी भी दी गई कि यदि बात नहीं मानी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    मामले में गवाहों पर दबाव बनाने के आरोप सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। क्षेत्र में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि कहीं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं की जा रही। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपित लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

    वहीं, जिले के एसपी वैभव बेंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    इसे भी पढ़ें………….

    कन्हर नदी में अवैध खनन का खेल : पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत, दूसरे राज्यों तक सप्लाई

    Post Views: 507
    Hanspur Murder Case Kusmi SDM SDM KARUN DAHARIYA
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleकन्हर नदी में अवैध खनन का खेल : पोकलेन मशीनों से दिनदहाड़े निकाली जा रही रेत, दूसरे राज्यों तक सप्लाई
    Next Article ऑपरेशन पतरातू : पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के सात बदमाश पकड़े, हथियार और गोलियां बरामद
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    3 साल के बच्चे की मौत के बाद पुलिस पहुंची तो झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक, जेल दाखिल

    August 22, 2026

    झोलाछाप के इलाज से और कितनी जानें जाएंगी? बलरामपुर में तीन साल के मासूम की मौत, पहले भी कई लोगों की जा चुकी है जान

    August 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका

    August 25, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026

    रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

    August 22, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    • एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता
    • उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा
    • रामगढ़ के इस्पात प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत
    • आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी में समझी दूध से बाजार तक की पूरी प्रक्रिया
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.