Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    • सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल
    • रायपुर से वर्चुअली जुड़े CM विष्णुदेव साय, बलरामपुर के चिरई गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री लरंग साय की प्रतिमा का किया अनावरण; 3 बड़ी घोषणाएं
    • स्कूल में आशाराम बापू की किताब बांटने पर विवाद, अभिभावकों ने जताई नाराजगी; शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»अपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
    Jharkhand

    अपहरण के बाद जमीन कारोबारी की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के समदा आहर के पास से जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपहरण के बाद उनकी हत्या कर दी गई। शनिवार देर शाम अपहरण हुआ था और रविवार को सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से युवक का नग्न शव बरामद हुआ।

    परिजनाें ने अपहरण का आरोप विनीत के पड़ोस में रहने वाले प्रदीप तिवारी और रौशन तिवारी नामक युवक पर लगा है। फिलहाल दोनों फरार चल रहे हैं। शव बरामद होने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी खुद दोपहर 12 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले में छानबीन की। इस दौरान स्निफर डॉग के माध्यम से भी अपराधियों का पता लगाने का प्रयास किया गया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मौके पर एसपी ने लोगों से आग्रह किया कि इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो पुलिस के साथ साझा करें। उनकी पहचान को गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने यह भी कहा कि जमीन विवाद में अपराधीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आ रहा है।

    घटना के बाद परिजनों ने डेड बॉडी के साथ रेडमा चौक को आधे घंटे के लिए जाम भी किया। हालांकि डीएसपी राजीव रंजन के समझाने पर परिजनों ने आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजी गई। घटना की सूचना पर एमएमसीएच में मेदिनीनगर नगर के डिप्टी में मनोज सिंह सहित कई लोग पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।

    परिजनों के अनुसार विनीत तिवारी जमीन का कारोबार करते थे और रेडमा स्थित समद आहार के पास रहते थे। वे मूलत: चैनपुर के ओढनार के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार शनिवार शाम 7:00 बजे विनीत को उनके घर के पास से ही जबरन एक कार में बैठाकर अपराधी उठा ले गए थे। परिजनों ने जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें अपहरण की पूरी घटना कैद पाई गई। इससे परिजनों की आशंका पुख्ता हो गई।

    उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पूरी रात पुलिस विनीत की तलाश में छापामारी करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रविवार को डेड बॉडी बरामद हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपहरण के बाद उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद अपराधियों ने शव को जोरकट में फेंक दिया। घटना को कही और अंजाम दिया गया। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें………….

    हजारीबाग की दनुआ घाटी में कहर, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार खाई में गिरी; 5 की मौके पर मौत

    Views: 328
    Previous Articleहजारीबाग की दनुआ घाटी में कहर, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार खाई में गिरी; 5 की मौके पर मौत
    Next Article जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से उड़ती धूल पर फूटा गुस्सा, लोगों ने मशीनें और अभियंताओं को बांधा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    सड़क निर्माण का बिल पास करने के लिए मांगी 9 हजार की घूस, पंचायत सेवक को रंगे हाथों दबोचा; ACB ने बिछाया था जाल

    October 28, 2026

    नक्सलवाद छोड़कर नई जिंदगी की शुरुआत, पूर्व कमांडर ने ओपन जेल में रचाई शादी; पुलिस-प्रशासन बना बाराती

    October 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस

    October 29, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट

    October 29, 2026

    अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी

    October 28, 2026

    आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • ट्रक को साइड देने में गीली मिट्टी में धंसा बस का पहिया, देखते ही देखते पलट गई यात्री बस
    • झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, रात से रांची समेत 9 जिलों में बारिश; आज 6 जिलों में ऑरेंज और 8 में येलो अलर्ट
    • अवैध जुए की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर और हाथ में आई चोट; जान से मारने की भी दी धमकी
    • आशाराम बापू की किताब बांटने के विवाद के बाद बड़ा एक्शन, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए; नए प्राचार्य की नियुक्ति
    • चक्रवात का असर: बलरामपुर जिले में कल सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.