Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    • 10वीं के छात्रों को किताबें नहीं मिलीं, स्मार्ट क्लास भी बंद! खबर के 24 घंटे बाद स्कूल पहुंची जांच टीम
    • 71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»चोरी के शक में युवक की सरेआम बेइज्जती, सिर मुंडवाकर जूते की माला पहनाई, पत्नी संग गांव में घुमाया
    Chhattisgarh

    चोरी के शक में युवक की सरेआम बेइज्जती, सिर मुंडवाकर जूते की माला पहनाई, पत्नी संग गांव में घुमाया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsApril 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भीड़ की बर्बरता का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चोरी के शक में एक युवक को ग्रामीणों ने अमानवीय सजा दी। उसका आधा सिर मुंडवाकर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है।

    मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र के पस्ता गांव का है, जहां कल्याणपुर निवासी मोहम्मद रहमान ताज (32) पर सोलर पैनल के केबल तार चोरी करने का आरोप लगाया गया था। इसी शक के आधार पर गांव के कुछ लोगों ने उसे पंचायत में बुलाया।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    बताया जा रहा है कि, युवक अपनी पत्नी के साथ पंचायत में पहुंचा, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया। इतना ही नहीं, उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना के दौरान युवक की पत्नी को भी नहीं बख्शा गया। उसे भी जबरन साथ घुमाया गया और मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे गंभीर धमकियां दी गईं, यहां तक कि दुष्कर्म की धमकी भी दी गई।

    घटना के बाद पीड़ित युवक के पिता ने रामानुजनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि बेटे को बिना किसी ठोस सबूत के अपमानित किया गया और यह पूरी तरह गैरकानूनी है। इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। रामानुजनगर थाना प्रभारी एसआई गंगासाय पैकरा के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 3 से 3:30 बजे के बीच की है। देर शाम इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी और शुक्रवार को संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को युवक पर पहले से ही संदेह था। आरोप है कि उसे कथित तौर पर केबल तार चोरी करते देखा गया था, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, सरपंच पक्ष की ओर से सफाई दी गई है कि ग्रामीणों में आक्रोश था, जिसके कारण स्थिति बेकाबू हो गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने भी स्पष्ट किया कि युवक को पंचायत में बुलाकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है, जो गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि, इस घटना ने एक बार फिर भीड़तंत्र और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती से कदम उठाता है और पीड़ितों को न्याय कब तक मिल पाता है।

    इसे भी पढ़ें………

    रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, प्रतुल शाहदेव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

    Post Views: 532
    Previous Articleरांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, प्रतुल शाहदेव ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
    Next Article रामगढ़ ज्वेलरी डकैती का पर्दाफाश: दो महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, 180 से अधिक जेवर बरामद
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    September 10, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.