Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    • रामानुजगंज में विराट शिव गुरु महोत्सव, 25 हजार से अधिक शिव शिष्यों की जुटी भीड़
    • रामानुजगंज में पण्डो समाज को विकास की सौगात, तीन छात्रावास शुरू और 13 आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण
    • मवेशी तस्करी के मामले में कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र जायसवाल गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं तीन प्रकरण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    13 साल से फरार नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य झारखंड से गिरफ्तार

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyApril 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सामरीपाठ थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मामले में 13 वर्षों से फरार चल रहे नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य और स्थायी वारंटी को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

    बलरामपुर पुलिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के थाना सामरीपाठ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित मुन्‍ना कोरवा (33 वर्ष), निवासी टेढ़ी, थाना भंडरिया, जिला लातेहार (झारखंड) है, जो नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पुलिस के अनुसार, वर्ष 2012 में हुए एक गंभीर आपराधिक मामले में आरोपिती के खिलाफ थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक 02/2012 के तहत धारा 147, 148, 149, 342, 395, 307, 232, 120(बी) भादवि एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    अपहरण और हत्या की कोशिश का मामला

    पुलिस के अनुसार, घटना 9-10 फरवरी 2012 की है, जब नक्सलियों ने एक युवक का अपहरण कर उसे जंगल में ले जाकर मारपीट की। इस दौरान नक्सली संगठन के सदस्य इकबाल यादव के कहने पर आरोपित ने पीड़ित की हत्या की नीयत से गोली चलाई, हालांकि पीड़ित किसी तरह मौके से भागने में सफल रहा।

    इस मामले में पुलिस ने आरोपित को पूर्व में जांच पूरी कर न्यायालय में चालान पेश किया था, लेकिन आरोपित रिहाई के बाद लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था।

    13 साल बाद झारखंड से गिरफ्तारी

    पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपित झारखंड के भंडरिया क्षेत्र में छिपकर रह रहा है। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर झारखंड रवाना किया गया।

    टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर बीते शनिवार को बलरामपुर लाया और विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को न्यायालय में पेश किया।

    पुलिस टीम की अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम के अन्य सदस्यों के सहयोग से लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली।

    इसे भी पढ़ें…………..

    रामानुजगंज वन वाटिका में फिर चली नाव, आधे किराए में मिलेगा बोटिंग का मजा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

    Views: 540
    Naxali Arrested In Balrampur Naxali In Balrampur
    Previous Articleरामानुजगंज वन वाटिका में फिर चली नाव, आधे किराए में मिलेगा बोटिंग का मजा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
    Next Article ‘धुनें भारी और खामोशी बड़ी गहरी हो गई’, आशा भोसले के निधन से टूटा बॉलीवुड
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर

    October 13, 2026

    देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान

    October 13, 2026

    सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त

    October 13, 2026

    बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई

    October 10, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    • सात पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी पर विराजमान हैं पहाड़ी वाली माई, छत्तीसगढ़ ही नहीं झारखंड और यूपी से भी पहुंचते हैं भक्त
    • बलरामपुर में स्कूलों का औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर प्रधान पाठक को नोटिस; एक साल से गैरहाजिर लिपिक पर भी कार्रवाई
    • ग्रामीणों की मांग पर मंत्री रामविचार नेताम ने रुकवाया काफिला, टुकु नाला पर पुलिया बनाने का दिया भरोसा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.