Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी
    • छह दिन की पूछताछ के बाद जेल पहुंचे चेतन बोरघरिया, 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत
    • 13 साल बाद आया झीरम घाटी हमले का फैसला, 10 दोषियों को फांसी की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Chhattisgarh

    बलरामपुर में फिर उजागर हुई अफीम की खेती: त्रिपुरी के बाद तुर्रीपानी में 18 क्विंटल से अधिक फसल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    कुसमी ब्लॉक के सीमावर्ती इलाके में राजस्व, पुलिस, वन विभाग व एफएसएल की संयुक्त कार्रवाई; 1.47 एकड़ जमीन पर की जा रही थी अवैध खेती, 2 करोड़ की अफीम बरामद
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच अफीम की खेती का एक और मामला सामने आया है। कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरी घोसराडांड़ में 43 क्विंटल से अधिक अफीम जब्त होने के बाद अब कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपानी गांव में भी अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। संयुक्त कार्रवाई में 18 क्विंटल से अधिक अफीम की फसल जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुर्रीपानी खजुरी में सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया अपने खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी, थाना प्रभारी कुसमी तथा पुलिस, प्रशासन, एसएफएल और अन्य विभागों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने खेत का निरीक्षण किया, जहां अवैध रूप से अफीम की खेती होना पाया गया। इस दौरान खेत में मौजूद दो व्यक्ति फसल की देखरेख करते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सहादुर नगेशिया (34 वर्ष) पिता देशिया नगेशिया और दुईला नगेशिया (40 वर्ष) पिता गोंदरा नगेशिया, दोनों निवासी ग्राम खजुरी (तुर्रीपानी), थाना कोरंधा, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के रूप में हुई।

    जांच के दौरान खेत में लगे अफीम के पौधों की पहचान कर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद पौधों को जड़, तना, पत्ती, फूल और फल सहित उखाड़कर विधिवत जब्त किया गया। बरामद सामग्री का तौल कराने पर कुल 1883.76 किलोग्राम अफीम की फसल पाई गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    मामले में आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

    कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने बताया कि कुसमी ब्लॉक के सीमावर्ती क्षेत्र में जंगलों के बीच लगभग 1.47 एकड़ भूमि पर छोटे-छोटे खेतों में अफीम की खेती की जा रही थी। यह क्षेत्र झारखंड सीमा से सटा हुआ है, जहां बाहरी व्यक्तियों द्वारा ग्रामीणों की जमीन का उपयोग कर अवैध खेती किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की संयुक्त टीम ने खेतों में लगी अफीम की फसल को उखाड़कर जब्त किया और विधिवत तौल कराया।

    प्रशासन के अनुसार जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों को देखते हुए राजस्व, पुलिस, वन विभाग और पंचायत की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खेतों, जंगलों और निजी जमीनों का निरीक्षण कर ऐसे मामलों की पहचान की जा रही है।

    कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, भंडारण और परिवहन के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। यदि कहीं भी ऐसी गतिविधियां पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अफीम या अन्य मादक पदार्थों की खेती की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    ये भी पढ़िए……

    कमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका

    Post Views: 927
    Previous Articleकमर्शियल सिलेंडर पर सख्ती के बाद घरेलू गैस का खेल, रामानुजगंज में झारखंड से ब्लैक सप्लाई की आशंका
    Next Article भयावह सड़क हादसा: ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग, चालक जिंदा जला
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों का तबादला; बलरामपुर में भी बदली जिम्मेदारी

    September 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव

    September 19, 2026

    बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक

    September 19, 2026

    बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज

    September 19, 2026

    सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी

    September 18, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • डीजे बंद कराने पर भड़के गणेश पूजा समिति के लोग, रामानुजगंज थाने का घेराव
    • बलरामपुर एसपी की बड़ी कार्रवाई: ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिले आरक्षक को सेवा से किया पृथक
    • बॉक्साइट वाहन विवाद से जुड़े रामनरेश मौत मामले में करुण डहरिया समेत तीन की जमानत खारिज
    • सुबह-सुबह तीन गाड़ियों में पहुंची ईडी की टीम, ठेकेदार संजय डालमिया के घर छापेमारी
    • डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में रक्तदान शिविर, गौसेवा और विश्वकर्मा पूजा
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.