Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»एयर एंबुलेंस हादसा: चतरा के करमटांड़ जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया
    Jharkhand

    एयर एंबुलेंस हादसा: चतरा के करमटांड़ जंगल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो मासूमों के सिर से उठा मां-बाप का साया

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsFebruary 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करमटांड़ जंगल में हुई एयर एंबुलेंस दुर्घटना ने एक परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे व्यवसायी संजय साव, उनकी पत्नी अर्चना देवी और उनके भांजे ध्रुव कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। बेहतर इलाज की उम्मीद में दिल्ली जा रहा यह परिवार कभी अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सका।

    संजय साव पलामू जिले के बकोरिया इलाके में लाइन होटल का संचालन करते थे। लगभग एक सप्ताह पूर्व होटल में अचानक लगी आग की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उन्नत उपचार के लिए दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी। परिजन ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की और सोमवार की शाम करीब सात बजे विमान ने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी। देर रात सूचना मिली कि विमान चतरा के जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मूल रूप से लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित रखात गांव के निवासी संजय साव का जीवन पहले भी त्रासदियों से भरा रहा। वर्ष 2004 में नक्सली हिंसा में उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। उस घटना के बाद परिवार चंदवा में आकर बस गया। पिता की असामयिक मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी संजय ने संभाली। उन्होंने बकोरिया में होटल व्यवसाय शुरू कर परिवार को संभालने का प्रयास किया।

    बताया जाता है कि 16 फरवरी को होटल में खाना बनाते समय शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। संजय उस समय होटल में मौजूद थे और काम में हाथ बंटा रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि वे उसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया और आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था। यह होटल राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित है।

    घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संजय साव अपने पीछे दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से एक साथ माता-पिता का साया उठ गया। दादा बालेश्वर साहू सहित पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मां की हालत खबर सुनने के बाद से लगातार नाजुक बनी हुई है।

    इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। एक सप्ताह पहले आग की त्रासदी और अब एयर एंबुलेंस दुर्घटना लगातार दो घटनाओं ने परिवार की खुशियां छीन लीं। यह हादसा न केवल तीन जिंदगियों के असमय अंत की कहानी है, बल्कि उन अधूरे सपनों और संघर्षों की भी दास्तां है, जिन्हें संजय साव ने विपरीत परिस्थितियों के बीच संजोया था।

    इसे भी पढ़ें………..

    झारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट किया पेश

    Post Views: 441
    Chatra Air Ambulance Crash
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में वित्त मंत्री ने 1,58,560 करोड़ रुपये का बजट किया पेश
    Next Article छत्तीसगढ़ में एक साल में 6,898 लोगों की सड़क हादसों में मौत
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.